Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मनोरंजन (page 11)

मनोरंजन

नीतू चंद्रा की लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘हुई मैं तुम्हारी’ रिलीज

मुंबई, जन सामना ब्यूरो। अभिनेत्री नीतू चंद्रा को कई भूमिकाओं के लिए जाना जाता है, चाहे वह मनोरंजन हो या खेल, अपनी टीम पटना पाइरेट्स के लिए एक उत्साही समर्थक और अम्बेसडर होने के साथ ही अभिनेत्री ने एक अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट के लिए लॉस एंजिल्स जाने से पहले एक म्यूजिक वीडियो वीडियो रिलीज किया।
’हुई मैं तुम्हारी’ शीर्षक गीत नीतू की एक रोमांटिक म्यूजिक वीडियो है जिसे रेखा भारद्वाज ने गाया है और इसे अनुपमा राग ने कंपोज किया है। इसके बोल लिखे हैं अमिताभ वर्मा और अनुपम राग ने, गीत का वीडियो, जिसे रयान हैटवे द्वारा निर्देशित किया गया हैए बारीक और सुंदर तरीके से प्यार की तड़प को दर्शाता है।
नीतू कहती हैं, ’मैं वास्तव में इस प्रतिक्रिया से रोमांचित हूं कि म्यूजिक वीडियो ने रिलीज़ होने के कुछ घंटों के भीतर ही सबका दिल जीत लिया रेखाजी और मैं लंबे समय से एक साथ काम करना चाहते थे।

Read More »

सोनी सब के ’मंगलम् दंगलम्’ में मिसेज कुट्टी और उसका एलर्जिक रिएक्शसन

सोनी सब का चर्चित सीरीज ’मंगलम् दंगलम्’ एक पिता और उसके होने वाले जमाई के बीच प्याचरी.सी नोंकझोंक से पूरे देशभर में दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। अर्जुन (करणवीर शर्मा) और रूमी (मनीषा रावत) शादी के लिये अपने.अपने माता-पिता को मनाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं इस प्रेम कहानी में एक नया मोड़ आ गया है।
जब लावण्याश सकलेचा परिवार में आती है तो वह रूमी से कहती है कि उसे अपनी पाक कला के हुनर को आजमाना चाहिये और मिसेज कुट्टी का दिल जीतने के लिये पायसम बनाना चाहिये। पायसम का मजा लेने के बाद उसे बहुत ही गंभीर एलर्जिक रिएक्शकन हो जाता है। यह देखकर अर्जुन, रूमी से नाराज हो जाता है वहीं रूमी अभी भी इस बात से बेखबर है कि पायसम में अखरोट किसने डाले। थोड़ी देर बाद ही उसे अपने पिता के कमरे में अखरोट के छिलके मिलते हैं और वह उन पर निचले स्तलर की चाल चलने का आरोप लगाती है. जिससे कि वह पूरी तरह इनकार करते हैं। इसके बाद संजीव (मनोज जोशी) यह पाता है कि घर में कोई चाल चलने की कोशिश कर रहा है और इसके बाद संजीव उसका पता लगाने लगता है। इसी बीच मिसेज कुट्टी शादी के बाद रूमी का क्यार नाम होगा उसकी लिस्टप बनाती है, जिससे संजीव बेहद गुस्सा हो जाता है।

Read More »

सीट्रस होटल-इंदौर ने अपना ’पंचिन’ रेस्टोरेंट लॉन्च किया

शहर की ’पाक कला’ को मिला नया रंग
इंदौर (म0प्र0), जन सामना ब्यूरो। सीट्रस होटल इंदौर, अपने पंचिन रेस्टोटरेंट के लॉन्च के साथ इंदौरियों को पाक कला के शानदार अनुभव देने के लिए तैयार है। रेस्टोरेंट में विशेष तौर पर आॅथेन्टिक ’पंजाबी’ व्यंजन और ’देसी चीनी’ व्यंजन उपलब्ध रहेगा। कोल्हापुर में अपनी शानदार सफलता के बाद, इंदौर में लॉन्च किया गया। आउटलेट भारतीयों के पसंदीदा विविध स्वादों को एक साथ प्रस्तुत करेगा, और पाक कला को लेकर एक अद्वितीय उल्लास और उत्साह का माहौल प्रदान करेगा। सीट्रस होटल में स्थित, यह रेस्टोरेंट ऑरेंज टाइगर हॉस्पिटैलिटी द्वारा संचालित और प्रबंधित किया जाएगा। सीट्रस होटल का प्रबंधन भी ऑरेंज टाइगर हॉस्पिटैलिटी करता है।
अपने खानपान की चीजों पर गर्व करने वाला इंदौर, शहर के हर कोनों से आने वाले भोजन प्रेमियों को विभिन्न स्वाद उपलब्ध कराने वाले शहर के रूप में प्रसिद्ध है। शहर की खाद्य संस्कृति के प्रति ईमानदार दर्शाते हुए, पंचिन के मेनू में असरदार रूप से आॅथेन्टिक पंजाब के ’तड़के’ के साथ देसी चीनी की ’जिंग’ उपस्थित है। शाकाहारी और मांसाहारी दोनों विकल्पों के साथ, मेनू में सरसों दा साग, अमृतसरी वडिया, कीमा कालेजी, दाल पुदीना शोरबा, ट्राई पेपर फिश, चिकेन इन ब्लैक बीन सॉस, लेमन कोरिएंडर चिकन और अन्य भोजन शामिल हैं। शेफ रेकमेंडेड सिग्नेपचर्स में पंचिन कबाब प्लैटर, टंगडी वाजिद अली, मोग्गेम दा कुक्कड़, मुर्ग कुर्चन, नूडल मखानी और तंदूरी मोमो चिकन शामिल हैं।

Read More »

कैंसर पीड़ित फैन के साथ एक इमोशनल मूमेंट

मनीष ने अपने कैंसर पीड़ित फैन के साथ एक इमोशनल मूमेंट शेयर करते हुए उसे इंडियन आईडल के सेट पर बुलाया
कुछ सेलेब्रिटीज के लिए सिर्फ उनकी उपस्थिति ही हर किसी के लिए एक सबसे बड़े उपहार का कारण बन सकती है। खासकर उन प्रशंसकों के लिए जो गंभीर मेडिकल कंडीशन से गुजर रहे हैं। अपने पसंदीदा स्टार से मिलना हमेशा ही एक भावनात्मक अनुभव होता है। बिमारी से जूझ रहे इन फैंस के लिए यह उनके जीवनभर के सबसे ख़ास पलों में से एक होता है। उनकी हंसी आंसू और मुस्कान सब कुछ इन प्रसिद्ध लोगों की तुलना में कहीं अधिक कट्टरपंथी दिखाई पड़ता है। हमारे बहुत प्रिय होस्ट मनीष पॉल ने इंडियन आईडल के सेट पर अपने सबसे बड़े फैन के साथ एक ऐसा ही पल शेयर किया।
जहां हम मनीष को उनकी बेमिसाल कॉमिक टाइमिंग और अचूक कमबैक के लिए जानते हैं।

Read More »

सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स कांटेस्ट ने अपने दूसरे संस्करण की घोषणा की

जूरी में आमिर खान, राजू हिरानी, जूही चतुर्वेदी और अंजुम राजबाली शामिल 
मुंबई, जन सामना ब्यूरो। आमिर खान ने 1 अगस्त 2018 को दूसरे संस्करण की घोषणा की थी। उसके बाद, देश की सबसे बड़ी स्क्रिप्ट प्रतियोगिता के जूरी सदस्यों राजू हिरानी, जूही चतुर्वेदी और अंजुम राजबाली ने मुंबई में लेखकों के लिए आयोजित मास्टरक्लास में ’सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स स्क्रिप्ट कांटेस्ट’ के दूसरे संस्करण के लिए आवेदन खुलने की घोषणा की।
घोषणा के बाद एंट्री अब ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। प्रतियोगिता केवल उन प्रविष्टियों को स्वीकार करने के लिए पारदर्शी प्रक्रिया का पालन करती है जो या तो स्क्रीनराइटर एसोसिएशन (एसडब्ल्यूए) या किसी अन्य ऐसे संगठन के साथ पंजीकृत हैं, जहां आपका पंजीकरण मान्य हो। अपनी एंट्री सबमिट करने के लिए इस लिंक पर जाए  https://scriptcontest.cinestaan.com/
प्रतियोगिता के विवरण साझा करते हुए राजू हिरानी ने कहा, ’यह लेखकों के लिए एक शानदार अवसर है और मैं प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण का हिस्सा बनकर खुश हूं। फिल्म निर्माता के रूप में मैं नई कहानी व विचारों की खोज की संभावना से उत्साहित हूं और इन स्क्रिप्ट्स के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों से अलग-अलग स्टाइल की राइटिंग्स हमारे पास आएंगी।’
आमिर खान ने कहा पिछले साल जब हमने सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर्स स्क्रिप्ट प्रतियोगिता की घोषणा की थी, तो यह उभरते लेखकों को अवसर देने का प्रयास था। हमें उम्मीद है कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से हम उन सभी तक पहुंचने में सक्षम हैं, जो एक फिल्म स्क्रिप्ट लिखने का अवसर चाहते हैं।

Read More »

’नमस्ते इंग्लैंड’ की कहानी में एक ट्विस्ट है अलंकृता सहाय

“लव पर स्क्वायर फुट” के बाद अलंकृता अब अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ
मुंबई, जन सामना ब्यूरो। अत्यंत सुन्दर और सौम्य अलंकृता सहाय विपुल शाह की आगामी फिल्म ’नमस्ते इंग्लैंड’ में चमकने के लिए तैयार है। इस फिल्म में वे अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा के साथ दिखेंगी। आज फिल्म ट्रेलर लॉन्च होने के साथ ही इस साल अलंकृता की दो फिल्में रिलीज हो जाऐगी। इस फिल्म में अलंकृता की भूमिका कहानी में एक महत्वपूर्ण ट्विस्ट लाती है।
अलंकृता ने कहा, मैं आज ट्रेलर लांच को लेकर वाकई बहुत उत्साहित हूं। परिणीति और अर्जुन के साथ काम करना एक शानदार अनुभव रहा है। हमने सेट पर धूम मचा दी थी। मुझे यकीन है कि लोग फिल्म को काफी पसन्द करेंगे।

फिल्म में अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए अलंकृता कहती हैं, मैं फिल्म में ’अलीशा’ नाम का चरित्र निभा रही हूं, जो लंदन से आने वाली एक पंजाबी लड़की है।

Read More »

मोक्ष म्यूजिक कंपनी रिलीज करेगी दमदार आईएएस अफसर डॉ. हरिओम की गजल

डॉ. हरिओम की इस गजल पर कत्थक की अच्छी जुगलबंदी बन सकती है। राज महाजन
“मैं तेरे प्यार का मारा हुआ हूँ, सिकंदर हूँ मगर हारा हुआ हूँ”। भारत के दबंग आई ए एस और अब मशहूर गजल गायक के तौर पर अपनी पहचान बना चुके डॉक्टर हरिओम ने करीब 10 वर्ष पहले जब ये शेर लिखा होगा तो उन्होंने कभी यह नहीं सोचा होगा कि एक दिन यह शेर आम लोगों की जुबान पर चढ़ जाएगा। आज आलम यह है कि चाहे शेरो-शायरी का मंच हो या सोशल मीडिया की दुनिया, डॉक्टर हरिओम का यह शेर खास लोकप्रिय है। अपनी इस गजल को 3 साल पहले हरिओम ने अपने एल्बम ’रोशनी के पंख’ में गाया और देखते ही देखते गजल और खासकर यह शेर हर किसी का चहेता बन गया और गजल गायकी में डॉक्टर हरिओम का सिक्का चल निकला। आजकल हरिओम जहाँ कहीं भी जाते हैं, उनके चाहने वाले उनसे इस गजल को जरूर सुनना चाहते हैं। इस मशहूर गजल की धुन बनाई थी मशहूर गजल गायक हुसैन बंधुओं ने जो गजल गायकी में हरिओम के गुरू भी हैं। हुसैन बंधु भी इस गजल को अक्सर स्टेज पर गाते हैं।

Read More »

नीतू चंद्रा ने हॉलीवुड के टॉप एक्टिंग कोच टॉम ड्रैपर के साथ किया एक स्पेशल वर्कशॉप

मुंबई, जन सामना ब्यूरो। नीतू चंद्रा जो अभी लॉस एंजिल्स शहर में हैं और हाल ही में गायक रेखा भारद्वाज के रोमांटिक संगीत वीडियो ’हुई मैं तुम्हारी’ की शूटिंग पूरी की है, ने अभी टॉप हॉलीवुड एक्टिंग कोच टॉम ड्रैपर के साथ एक विशेष कार्यशाला (वर्कशॉप) किया है।
टॉम ने हॉलीवुड के दिग्गज सितारों को प्रशिक्षित किया है। जिसमें गोल्डन ग्लोब विजेता कॉलिन फेरेल, एचबीओ बोर्डवॉक एम्पाय्र की शीया व्हिघम, ट्रांसफॉर्मर्स, रीवेंक ऑफ द फॉलेन की इसाबेल लुकास और ट्विलाइट सागाः एक्लिप्स की जेवियर सैमुअल समेत अन्य कई शामिल है।
सूत्रों के मुताबिक, नीतू ने इस कार्यशाला में भाग लिया और टॉम से कई टिप्स लेकर बहुत उत्साहित थी। वर्कशॉप में फिल्म निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। थियेटर कलाकार होने के नाते नीतू आसानी से इन विवरणों को समझती चली गई। उन्होंने टॉम से मुलाकात भी की और फिल्म के शिल्प से संबंधित बारिकियों को व्यक्तिगत रूप से समझा।

Read More »

मॉडलिंग शो के लिए हुए ऑडीशन

आगरा, मुकेश कुमार ऋषि वर्मा। के. एस. क्रिएशन फिल्मस एवं खुशी इवेंट के संयुक्त बैनर तले होटल वन्या पैलेस आगरा में मॉडलिंग शो के लिए ऑडीशन लिए गये। कार्यक्रम‘ Mr., Miss. & Mrs Style Asia 2018 में जजमेंट की भूमिका सैंडी लरमा (फैशन स्टाइलिश एंड डिजाइनर), ज्योति नरवाल (दिल्ली एनसीआर), कृतिका सोलंकी ने निभाई।
खुशी इवेंट और के.एस क्रिएशन फिल्म्स के डायरेक्टर रौनक सोलंकी ने बताया उपर्युक्त प्रतियोगिता में बारह बच्चों (छोटे), पन्द्रह लड़कों (किशोर), बारह लड़कियों और पन्द्रह माँओं ने भाग लिया। जिनमें से चयनित प्रतिभागियों को फाइनल शो के लिए पंजीकृत कर लिया।
आपको बतादें कि के. एस. क्रिएशन फिल्मस व खुशी इवेंट के द्वारा समय – समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करके प्रतिभाओं को खोजा जाता है और एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जाता है, ताकि छोटे-छोटे शहरों की प्रतिभाओं को बडे शहरों में भटकना न पडे। इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय रोनक सोलंकी को जाता है।

Read More »

जियो मामी बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वलिटी अवार्ड 2018 के तीसरे संस्करण के लिए नौ फिल्में चुनी गई

मुम्बई, जन सामना ब्यूरो। जियो मामी 20वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल विद स्टार के लिए ऑक्सफैम बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वलिटी अवार्ड 2018 के तीसरे संस्करण के लिए नौ फिल्में चुनी गई
स्टीरियोटाइप को तोडते हुए, इस साल का थीम है ऑक्सफैम बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वलिटी अवार्ड 2018 इस साल के जिओ मामी 20 वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल विद स्टार में जियो मामी 20वें मुंबई फिल्म फेस्टिवल विद स्टार के लिए ऑक्सफैम बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वालिटी अवॉर्ड 2018 के तीसरे संस्करण के लिए नौ फिल्में चुनी गई है।
इस साल ऑक्सफैम बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वालिटी अवॉर्ड के लिए चुनी गई फिल्में विभिन्न भारतीय भाषाओं में ऐसी पावरफुल ड्रामा हैं, जो मौजूदा समय पर सामाजिक टिप्पणी को आकर्षक बनाते हैं। इस साल, ऑक्सफैम इंडिया फिल्म निर्माताओं, निर्देशकों और कलाकारों को ऐसी फिल्में बनाने की चुनौती दे रहा है जो फिल्मों में मेल और फीमेल पात्रों के रूढ़िवादी चित्रण को तोड़ दे, इस साल के पुरस्कार के लिए थीम है, ’सिनेमा बियोंड स्टीरियोटाइप’ 2017 में रीमा दास की असमिया फिल्म ’विलेज रॉकस्टार’ ने मामी में ऑक्सफैम बेस्ट फिल्म ऑन जेंडर इक्वालिटी अवॉर्ड जीता और बाद में राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त भी किया। अब यह ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि बन गई है।

Read More »