Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा गाजे-बाजे के साथ कैला देवी मंदिर से निकाली गई। कलश यात्रा मंें ग्यारह सौ सौभाग्यशाली महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी।
कलश यात्रा का शुभारम्भ महापौर कामिनी राठौर ने हरी झंडी दिखाकर किया। कलश यात्रा कैला देवी मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो कि रामलीला चौराहा, कोटला चुंगी चौराहा होते हुए इंद्रा कॉलौनी स्थित कथा पंडाल में पहुंचकर सम्पन्न हुई। कलश यात्रा में ग्यारह सौ सौभाग्यशाली महिलाएं सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थी। उनके पीछे रथ में विराजमान अंतरराष्ट्रीय कथा वाचक उमाकांत शास्त्री चल रहे थे। वहीं बैंड-बाजों की मधुर ध्वनि पर महिलाऐं नृत्य कर रही थी। जिसमें मुख्य यजमान सुरेंद्र सिंह चौहान उर्फ पप्पू ठाकुर अपनी धर्मपत्नी के साथ श्रीमद भागवत कथा धारण कर चल रहे थे। कलश यात्रा में दिनेश दुबे, शुभम दुबे, नरेंद्र चौहान, प्रदीप शर्मा, गुड्डा पहलवान, पंडित अखिलेश शर्मा, भोला कटारा, रिंकू तोमर, दीपशिखा, मनीष भदौरिया, पूजा शर्मा, कल्पना शर्मा, हरिकांत उपाध्याय, डौली जैन, राजू पंडित, पूनम शर्मा, सुभाष, रेखा राठौर मौजूद रहे।