Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जल जीवन मिशन बना अभिशाप ?

जल जीवन मिशन बना अभिशाप ?

रामकृष्ण अग्रवालः किशनपुर/फतेहपुर। आदर्श गांव रामपुर केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा गोद लिया गया है। केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर से लगातार दूसरी बार सांसद हैं और केंद्र में मंत्री हैं। उनके द्वारा गोद लिये गए गांव की सड़कों की दुर्दशा है। किशनपुर से रामपुर को जोड़ने वाली लोक निर्माण विभाग की सड़क में पाइप लाइन फट जाने से जगह जगह पानी भरा रहता है। लगभग 3 वर्ष बाद पानी चालू हुआ है चालू होते ही ये हाल गांव वालों में काफी रोष है।
इस बात को लेकर ग्रामीणों को कहना है कि जिस समय केंद्रीय मंत्री ने गांव को गोद लिया था हम लोगों को बड़ी खुशी थी कि अब हमारे गांव का विकास होगा लेकिन यह खुशी हमारे ज्यादा दिन तक ना टिक सकी और गांव की मुख्य सड़क ही दलदल में तब्दील है। जबकि केंद्रीय मंत्री का आना होता है तो लग्जरी गाड़ियों से आती है और आलाअधिकारी उनके आगे पीछे लगे रहते हैं जनता से उनका कोई सरोकार नहीं रहता। अबकी बार चुनाव में उनका विरोध होगा और केंद्रीय मंत्री अगर खड़ी होती हैं तो भाजपा का बहिष्कार किया जाएगा।