Tuesday, October 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने गौशाला में गौवंशों की सेवा की मांगी अनुमति

पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने गौशाला में गौवंशों की सेवा की मांगी अनुमति

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर पंचायत ऊँचाहार पूर्व अध्यक्ष शाहीन सुल्तान ने गौशाला के गोवंशों को भोजन खिलाने की माँग की। नगर पंचायत ऊंचाहार की पूर्व अध्यक्ष शाहीन सुलतान के प्रतिनिधि अरशद सुल्तान ने अधिशाषी अधिकारी ऊंचाहार को पत्र देकर ननकू पूरवा में निर्मित गौशाला में पूर्व अध्यक्ष शाहीन सुल्तान द्वारा गौवंशों को गुड, दलिया, और हरा चारा इत्यादि खिलाने की इच्छा ज़ाहिर की गई। पूर्व प्रतिनिधि अरशद सुल्तान ने अधिशासी अधिकारी सिकंदरादित्य को पत्र सौपकर गौवंशों को भोजन कराने हेतु अनुमति माँगी है।