Sunday, April 26, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पांच फरवरी को मनाया जाएगा जनपद का 36 वां स्थापना दिवस

पांच फरवरी को मनाया जाएगा जनपद का 36 वां स्थापना दिवस

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद महोत्सव पंडाल में जनपद का 36 वां स्थापना दिवस पांच फरवरी को संगोष्ठी के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम में आंदोलन से जुड़े लोगों का एवं फिरोजाबाद महोत्सव को सफल बनाने वाले जनप्रतिनिधियों का सम्मान भी किया जाएगा। उक्त निर्णय जनपद स्थापना एवं विकास समिति की फिरोजाबाद महोत्सव पंडाल में स्थापित समिति के कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाए जाने हेतु रक्तवीर अमित गुप्ता व पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा को संयोजक बनाया गया है। समिति महासचिव उमाकांत पचौरी एडवोकेट ने बताया कि 5 फरवरी दिन बुधवार को अपराध तीन बजे से नगर के पीडी जैन कॉलेज स्थित फिरोजाबाद महोत्सव पंडाल में जनपद के स्थापना दिवस पर संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें जनपद स्थापना की अलख जगाए रखने वाले संघर्षशील पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया जाएगा। बैठक में समिति के संस्थापक झब्बूलाल अग्रवाल, अध्यक्ष ब्रजेंद्र मोहन शर्मा, सुनील वशिष्ठ, मुकेश गुप्ता मामा, अमित गुप्ता, पूर्व पार्षद हरिओम वर्मा, हरिबंस शर्मा, मयंक भटनागर, धर्मेंद्र धर्मा, सुरेंद्र नागर, महेंद्र तेलंग, प्रेमशंकर शर्मा, विद्याराम राजोरिया, राकेश शर्मा, सुशील लहरी, विकास लहरी, प्रशांत वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।