Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नशा व्यापारियों के खिलाफ चला अभियान

नशा व्यापारियों के खिलाफ चला अभियान

हाथरस/सासनी, जन सामना संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने शासनादेशों का पालन करते हुए कस्बा में नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर एक युवक को दबोच लिया मगर उसके पास कुछ न मिलने पर छोड दिया गया। बता दें कि कस्बा में बडे पैमाने पर गांजे का व्यापार हो रहा हैं मगर पुलिस हमेशा इससे मुंह मोडती रही हैं पूर्व में थानाध्यक्ष रहे कुशलपाल सिंह ने जरूर अभियान चलाकर गांजा व्यापारियों केा बंद किया था। मगर उनके स्थानानंतरण होने के बाद नशा व्यापारी फिर से सक्रिय हो गये। हाल ही में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के साथ ही सार्वजनिक जगहों पर सफाई रखने तथा नशे का व्यापार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश को लेकर पुलिस में भी खलबली मची हुई है। पुलिस नशा खोरों को पकडने भरकस प्रयास कर रही है। बुधवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि कस्बा में गांजा बेचा जा रहा हैं पुलिस ने गांजा बेचने वालों पर जब छापेमारी की तो गांजा व अन्य नशा बेचने वाले अपने घरों तथा ठिकानों से रफूचक्कर हो गये। पुलिस ने एक युवक को पकड भी लिया मगर तलाशी में कुछ न मिलने के कारण उसे कोतवाली लाकर छोड दिया गया। इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नशा कारोबारियों के खिलाफकार्रवाई जारी है। रंगे हाथों पकडे जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।