लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में विद्यार्थियों को नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के उद्देश्य से ‘नवकल्पना-बीबीएयू फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप’ के तहत फील्ड एवं एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘इंटरप्रेन्योरशिप एवं स्टार्टअप’ रहा।
विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल (आईआईसी), सांख्यिकी विभाग तथा सेंटर फॉर इनोवेशन, इन्क्यूबेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप (सीआईआईई) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के निर्देशन में हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों को इन्क्यूबेशन यूनिट की कार्यप्रणाली, नवाचार एवं उद्यमिता की संभावनाओं और स्टार्टअप विकसित करने की प्रक्रिया की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
नवकल्पना के कंसल्टेंट प्रो. मनोज जोशी, आईआईसी-सीआईआईई के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा तथा स्कूल ऑफ फिजिकल एंड डिसीजन साइंस के डीन प्रो. सुरिंदर कुमार ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। नवकल्पना की इन्क्यूबेटर मैनेजर मधुलिका ने विद्यार्थियों को इन्क्यूबेशन यूनिट के उद्देश्यों और उद्यमिता के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को नवाचारी सोच विकसित करने, नए अवसरों की पहचान करने और अपने विचारों को संभावित स्टार्टअप में बदलने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. राहुल वार्ष्णेय ने कहा कि फील्ड विजिट से विद्यार्थियों को नवाचार, इन्क्यूबेशन और स्टार्टअप इकोसिस्टम की व्यावहारिक समझ मिली। विद्यार्थियों ने जाना कि इन्क्यूबेशन सुविधाएं नए विचारों को विकसित करने के साथ संभावित उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराने में किस प्रकार मदद करती हैं।
सड़क पर उतरे लोग; विधायक के खिलाफ गूंजी नारेबाजी
हाथरस। जब किसी पर सत्ता का नशा हावी होता है तो आरोप है कि वह सही-गलत का फैसला करने के बजाय वही करता है, जिसमें उसे अपना लाभ नजर आए। फिर चाहे उसके फैसले का खामियाजा उसे वोट देने वाली जनता को ही क्यों न भुगतना पड़े। हाथरस में सत्तारूढ़ भाजपा की सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर के खिलाफ आज अलीगढ़ रोड स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम की बिल्डिंग के पास वाली गली में हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन ने कम से कम यही सवाल खड़ा कर दिया।स्थानीय लोगों ने विधायक पर सत्ता के प्रभाव का दुरुपयोग करते हुए अपनी कोठी के सामने सड़क और नाली के निर्माण में मनमानी कराने का आरोप लगाया। देखते ही देखते विरोध ने उग्र रूप ले लिया और बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर बैठ गईं। प्रदर्शनकारियों ने विधायक के खिलाफ ष्दादागिरी नहीं चलेगी-नहीं चलेगीष् और ष्भाजपा मुर्दाबादष् जैसे नारे लगाए। महिलाओं के सड़क पर बैठने से यातायात बाधित हो गया और कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई।क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि इसी गली में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर की कोठी है।
लोगों के मुताबिक विधायक द्वारा हाल ही में अपनी कोठी का निर्माण कराया गया है और इसके लिए पुरानी सड़क को उखड़वाकर दोबारा निर्माण कराया गया। आरोप यह भी है कि कोठी के सामने आने वाली नाली को रोककर उसका रास्ता मोड़ दिया गया, ताकि विधायक के आवास के सामने जलनिकासी से जुड़ी कोई परेशानी न हो।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कथित तौर पर नाली का रास्ता बदलने से अब आसपास के मकानों के सामने गंदा पानी पहुंच रहा है और यदि व्यवस्था इसी तरह रही तो बरसात में जलभराव की समस्या और विकराल हो सकती है। लोगों ने सवाल उठाया कि क्या जनप्रतिनिधि के घर के सामने की सुविधा के लिए पूरी गली के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी?हंगामे की सूचना पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों को घेर लिया और अपनी समस्या बताने का प्रयास किया।
खेल प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने दिखाया दमखम
फिरोजाबाद। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक मुदिता पांडेय के मार्गदर्शन में जनपद के विद्यालयों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजकीय हाईस्कूल नारखी में प्रधानाचार्य योगेन्द्र सिंह के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं एवं पूर्व छात्र-छात्राओं की सहभागिता से साइकिल दौड़, कबड्डी, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के पूर्व छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय के पुराने छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते विजय हासिल की। वहीं साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल नारखी की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। फुटबॉल सहित अन्य प्रतियोगिताओं में भी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के नोडल शिक्षक राजेश कुमार ने विजेता एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न हिस्सा हैं।
Read More »निर्धनता की कोई जाति नहीं होती, जरूरतमंदों को मिले समान अवसर
-सत्यम शिवम फाउण्डेशन ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
फिरोजाबाद। समाज के प्रत्येक वर्ग के निर्धन, वंचित एवं जरूरतमंद नागरिकों को समान अवसर और न्याय दिलाने की मांग को लेकर सत्यम शिवम फाउंडेशन की ओर से महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कहा है कि निर्धन परिवार की परेशानियां जाति देखकर अलग नहीं होतीं, इसलिए आर्थिक रूप से कमजोर एवं वास्तविक रूप से वंचित नागरिकों को शिक्षा, रोजगार तथा अन्य क्षेत्रों में उचित अवसर मिलना चाहिए।
सत्यम शिवम फाउंडेशन महिला अध्यक्ष सरिता जादौन ने कहा कि संस्था का उद्ेश्य समाज के किसी वर्ग का विरोध करना नहीं, बल्कि निर्धनता के आधार पर जरूरतमंद प्रत्येक नागरिक को न्यायपूर्ण अवसर उपलब्ध कराना है।
सरकारी स्कूलों के बदहाल रास्तों को लेकर एडीएचआर ने सौंपा ज्ञापन
हाथरस। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी विद्यालयों के सामने बदहाल रास्तों और मूलभूत सुविधाओं की समस्या को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (एडीएचआर) ने आवाज उठाई। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गिरिराज सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में पूर्व माध्यमिक विद्यालय नगला मथु, मुरसान और प्राथमिक विद्यालय जंगला, सादाबाद के मुख्य मार्गों की बदहाल स्थिति का उल्लेख किया गया। एडीएचआर ने बताया कि बारिश के बाद विद्यालयों के सामने कीचड़, जलभराव और दलदल के कारण बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है और हादसे का खतरा बना रहता है। संगठन ने रास्तों को तत्काल आवागमन योग्य बनाने के साथ पक्के मार्ग और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिलना जरूरी है। जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल ने कहा कि बच्चों को कीचड़ से होकर विद्यालय जाने के लिए मजबूर करना गंभीर चिंता का विषय है।
पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मारपीट, तीन के खिलाफ रिपोर्ट
शिकोहाबाद। खेत में रखे लोहे के गाटर चोरी होने की सूचना पर जांच करने पहुंची पीआरवी टीम के पुलिसकर्मियों के साथ कथित रूप से गाली-गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सिपाही की तहरीर पर दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीआरवी पर तैनात सिपाही रितेश बाथम अपने साथी केशवदेव के साथ पीआरवी संख्या 9605 पर ड्यूटी कर रहे थे। शनिवार दोपहर करीब दो बजे रीनेश यादव पुत्र कुलदीप यादव निवासी निजामपुर गढ़ूमा, बटेश्वर रोड ने पुलिस को सूचना दी कि उसके खेत में रखे लोहे के गाटर चोरी हो गए हैं। सूचना पर पीआरवी टीम मौके पर पहुंची। रीनेश यादव ने पुलिस को बताया कि जांच के दौरान उसे जानकारी हुई है कि उसके खेत में रखे गाटर रविन्द्र यादव निवासी इसहाकपुर, थाना नगला खंगर, हाल निवासी डाहिनी पुलिया के पास ने चोरी किए हैं। इस पर पुलिसकर्मी सूचना देने वाले को साथ लेकर रविन्द्र के घर पहुंचे और उससे पूछताछ करने लगे।
Read More »ऑपरेशन मुस्कान के तहत घर से बिना बताए निकली बालिका बरामद
शिकोहाबाद। थाना नसीरपुर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत घर से बिना बताए निकली नाबालिग बालिका को कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देश पर प्रदेश में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा एवं लापता लोगों की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 29 अगस्त की रात थाना नसीरपुर पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस ने घर से बिना बताए निकली एक नाबालिग बालिका को जाते हुए देखा। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और सकुशल थाने ले आई। थाना प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में बालिका ने बताया कि वह पारिवारिक बातों से नाराज होकर बिना बताए अपने मामा मुन्नेश यादव, निवासी दतावली, थाना मटसेना, के घर जा रही थी।
क्षेत्र के जेई पर अभद्र व्यवहार का आरोप
फिरोजाबाद। क्षेत्र में लंबे समय से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर को लेकर भारतीय किसान क्रांति यूनियन ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता, ग्रामीण विद्युत वितरण खंड को शिकायत पत्र सौंपा है। यूनियन ने संबंधित अवर अभियंता (जेई) के स्थानांतरण के साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच कराने की मांग की है। यूनियन के जिलाध्यक्ष राहुल यादव एडवोकेट ने आरोप लगाया कि ग्रामीण किसानों की विद्युत समस्या को लेकर संबंधित जेई से दूरभाष पर वार्ता के दौरान उनके साथ कथित रूप से अभद्र एवं असम्मानजनक व्यवहार किया गया। उन्होंने बताया कि वार्ता की वीडियो रिकॉर्डिंग को साक्ष्य के रूप में शिकायत पत्र के साथ संलग्न किया गया है। राहुल यादव के अनुसार, यूपीएसआईडीए क्षेत्र में करीब 20-25 दिनों से ट्रांसफॉर्मर खराब पड़ा है, जिसके चलते ग्रामीण किसान विद्युत समस्या से परेशान हैं। किसानों के अनुरोध पर उन्होंने समस्या के समाधान के लिए संबंधित जेई से फोन पर वार्ता की थी। उनका कहना है कि उन्होंने बातचीत के दौरान अपना परिचय भी दिया, इसके बावजूद जेई का व्यवहार कथित रूप से उचित नहीं रहा।
Read More »गरीबी किसी एक जाति के घर पैदा नहीं होती, आरक्षण व्यवस्था की निष्पक्ष समीक्षा की मांग
फिरोजाबाद। सत्यम शिवम सुंदरम फाउंडेशन ने जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था की निष्पक्ष समीक्षा करने और प्रत्येक समाज के निर्धन एवं वास्तविक रूप से वंचित लोगों को समान अवसर उपलब्ध कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। फाउंडेशन की अध्यक्ष सरिता जादौन ने कहा कि यह पहल किसी जाति या समाज के विरोध में नहीं है, बल्कि निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों को न्यायपूर्ण अवसर दिलाने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है। संस्था के पदाधिकारियों का कहना है कि गरीबी किसी एक जाति के घर पैदा नहीं होती। इसलिए जरूरतमंद लोगों को उनकी आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति के आधार पर समान अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों के सहयोग से ही समान अवसर और सामाजिक न्याय की दिशा में सार्थक पहल संभव है।
115वें दाऊजी मेले की तैयारियों पर मंथन
हाथरस। 115वें विशाल लक्खी दाऊजी महाराज मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने की। इसमें जिलाधिकारी अतुल वत्स के अलावा सदर, सादाबाद और सिकंदराराऊ क्षेत्र के जनप्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आगामी 15 सितंबर से शुरू होने वाले मेले को भव्य एवं सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात व्यवस्था, सुगम आवागमन, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर दिया गया। जनप्रतिनिधियों ने मेले से संबंधित विभिन्न सुझाव प्रशासन के समक्ष रखे और सभी व्यवस्थाओं को समय से पूरा कराने की बात कही। सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर भी आवश्यक तैयारियों पर चर्चा की गई।
Jansaamna