Friday, March 6, 2026
Breaking News

व्यापारी संगठन ने जीएसटी विभाग की कार्यप्रणाली पर जताई चिंता

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद व्यापार मंडल (पंजीकृत) ने जीएसटी विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर चिंता जताते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा है। व्यापारियों का कहना है कि जीएसटी नियमों में हो रहे बदलाव और अमल की प्रक्रिया व्यापारियों के लिए कठिनाई का कारण बन रही है। जिलाध्यक्ष पंडित रविंद्रलाल तिवारी के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला मुख्यालय स्थित वाणिज्य विभाग कार्यालय में जीएसटी विभाग के संयुक्त आयुक्त धर्मेंद्र बहादुर को ज्ञापन सौंपा। यह प्रतिनिधिमंडल प्रांतीय अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आह्वान पर एकत्र हुआ था। व्यापारियों ने ज्ञापन में B2B और B2C लेन-देन के लिए अलग-अलग HSN समरी की अनिवार्यता को अनुचित बताया। इसके साथ ही, 2019-20 से 2023-24 तक की अवधि में हुई जीएसटी ऑडिट प्रक्रिया को भी सवालों के घेरे में लिया गया।

Read More »

शिकोहाबाद में महिला की मौत के मामले में प्रशासन की कार्रवाई

फिरोजाबाद। शिकोहाबाद क्षेत्र के नेशनल हाईवे किनारे स्थित माया हॉस्पिटल में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों के विरोध और हंगामे के बाद प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। जानकारी के अनुसार, प्रेम किशोर की पत्नी रविता को आशा कार्यकर्ता के माध्यम से माया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में रविता का सीजर ऑपरेशन हुआ, जिसके बाद उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया। प्रसव के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। अस्पताल स्टाफ उन्हें आगरा ले जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मौत के बाद अस्पताल स्टाफ ने प्राइवेट एम्बुलेंस में शव छोड़ दिया और अस्पताल में ताला लगाकर फरार हो गया। इस घटना से आक्रोशित परिजन शव को दोबारा अस्पताल लेकर पहुंचे और वहां जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

Read More »

डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) से अब तक अतिक्रमण हटाने की गई कार्रवाई की जानकारी ली और निर्देश दिया कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पुनः अतिक्रमण न हो सके। उन्होंने कहा कि रोड डायवर्जन के दौरान सुरक्षा मानकों का पूर्ण ध्यान रखा जाए। बरसात के मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि जिले के सभी ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर समय पर मरम्मत कार्य पूरा किया जाए, जिससे संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके। स्पीड ब्रेकरों के निर्माण में निर्धारित मानकों का पालन करने पर भी विशेष जोर दिया गया। हिट एंड रन मामलों में डीएम ने निर्देश दिया कि नियमानुसार त्वरित कार्रवाई हो और प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाए।

Read More »

आईटीआई गोरा बाजार में रोजगार मेले का आयोजन संपन्न, 105 अभ्यर्थी चयनित

रायबरेली। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गोरा बाजार रायबरेली में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टाटा मोटर्स लिमिटेड चिनहट, लखनऊ की ओर से एचआर सुजीत सिंह और सीनियर मैनेजर अंशुमान सिंह ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया। प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी विवेक कुमार तिवारी ने जानकारी दी कि कुल 187 अभ्यर्थियों ने मेले में भाग लिया, जिनमें से 105 उम्मीदवारों का चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को चिकित्सा परीक्षण में सफल होने के बाद अगस्त माह में नियुक्ति दी जाएगी। इस अवसर पर सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी सुश्री तनुजा यादव ने भी अभ्यर्थियों से संवाद कर उन्हें करियर काउंसलिंग प्रदान की और नई तकनीकी दक्षताओं को अपनाकर सफलता पाने के लिए प्रेरित किया।

Read More »

बिना मान्यता संचालित दर्जनों विद्यालयों में से सिर्फ दो विद्यालय को प्रशासन ने किया सील

रायबरेली। बृहस्पतिवार को रोहनिया ब्लॉक क्षेत्र के उमरन और रसूलपुर में अवैध रूप से संचालित दो विद्यालयों पर सीलबंदी की कार्रवाई की गई। उपजिलाधिकारी ऊंचाहार के नेतृत्व में तहसील स्तरीय टीम के सदस्यों, खंड शिक्षा अधिकारी रोहनिया और कोतवाली सलोन की पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्यवाही की गई। अवैध रूप से संचालित सनराइज कॉन्वेंट स्कूल (उमरन) और केशव राम पब्लिक स्कूल (रसूलपुर) का संचालन बंद कराकर इन्हें सील कर दिया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में चल रहे बिना मान्यता प्राप्त अन्य विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया है। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि पहले भी तहसील स्तरीय टीम द्वारा उक्त अमान्य विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण में विद्यालय बिना मान्यता संचालित पाए गए थे, जिस पर संचालन बंद कर भविष्य में बिना मान्यता संचालन न करने के निर्देश दिए गए थे।

Read More »

कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

ऊंचाहार। निरंजनपुर गांव में गुरुवार को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। इस पावन अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसका मुख्य यजमान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल रहे। कलश यात्रा के बाद कथा स्थल पर कलश की स्थापना की गई और भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर भव्य कार्यक्रम का आरंभ हुआ। कलश यात्रा निरंजनपुर से प्रारंभ होकर क्षेत्र भ्रमण में सैकड़ों महिलाएं और कन्याएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश उठाए शामिल हुईं। यात्रा के साथ शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें बैंड एवं धर्मध्वजा युक्त घोड़ा और झांकियां प्रस्तुत की गईं। कथा का विधिवत शुभारंभ शाम छह बजे भागवत महात्मय मंगलाचरण के साथ हुआ, जिसमें फूलों की होली का कार्यक्रम भी शामिल था। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान की बाल लीलाओं से लेकर असुरों के वध तथा यमुना में कलिंगा मर्दन के प्रसंग का रसपान करेंगे। प्रत्येक दिन झांकी के माध्यम से भगवान के विभिन्न स्वरूपों एवं लीलाओं का दर्शन होगा। कथा के अंतिम दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

Read More »

प्रो. राजकुमार मित्तल का विजन साकार: बीबीएयू में बहुविषयक शिक्षा का नया अध्याय

♦ नई शिक्षा नीति को आत्मसात करते हुए, रोजगारोन्मुख और भविष्य के लिए उपयोगी है पाठ्यक्रमों की शुरुआत- प्रो. मित्तल
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू), लखनऊ ने आगामी शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश निर्देशिका जारी कर दी है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने 24 नवीन पाठ्यक्रमों की शुरुआत की घोषणा की, जो न केवल शैक्षणिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि रोजगार और कौशल विकास के नए द्वार भी खोलते हैं।
यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बहुविषयक, लचीले और नवाचारपूर्ण शिक्षा ढांचे को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। विश्वविद्यालय द्वारा आरंभ किए गए ये नए पाठ्यक्रम तकनीक, मीडिया, कृषि, स्वास्थ्य, योग और भाषाओं जैसे विविध क्षेत्रों को समेटे हुए हैं, जो विद्यार्थियों को समग्र और समसामयिक शिक्षा प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल ने कहा कि बीबीएयू केवल डिग्रियां देने वाला संस्थान नहीं, बल्कि एक संपूर्ण व्यक्तित्व विकास का केंद्र है। विश्वविद्यालय ने जिस प्रकार से नवाचार और नई शिक्षा नीति को अपनाते हुए 24 नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत की है, वह इस बात का प्रमाण है कि हम आने वाली पीढ़ियों को वैश्विक स्तर पर सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इन पाठ्यक्रमों को विशेष रूप से उद्योगों की मांग, तकनीकी कौशल और सामाजिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है।

Read More »

40 फीसदी बसों में पैनिक बटन खराब, कैसे मिलेगी महिलाओं को सुरक्षा

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। महिलाओं की सुरक्षा के लिए रोडवेज बसों में लगाए गए पैनिक बटन का करंट अब टूट गया है। ऐसे में अब आपातकालीन स्थिति में बटन दबाने के बाद सुरक्षा मिलना मुश्किल है। रोडवेज डिपो की लगभग 40 प्रतिशत बसों में पैनिक बटन ने काम करना बंद कर दिया है। दिन-रात सफर के दौरान महिलाओं के साथ अन्य यात्रियों को भी सुरक्षा मिल सके, इसके लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने बस में प्रत्येक सीट के ऊपर पैनिक बटन लगवाया था। वर्तमान समय में सभी बसों में पैनिक बटन तो लगा हुआ है, लेकिन कुछ बसों में इस बटन की आवाज मुख्यालय तक पहुंचाने वाले तार टूट गए। जिससे अब बटन ने काम करना बंद कर दिया है। मथुरा डिपो की 160 बसों में यह पैनिक बटन लगाए गए हैं। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि बसों में चूहे आ जाने से वह तार को काट देते हैं। इससे पैनिक बटनों से करंट टूट गया है। इसके अलावा कई जगह खड़ी बसों में बंदर भी बटन व तारों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

Read More »

राह चलते छेड़छाड़ और ब्लेड से हमला करने का आरोपित युवक गिरफ्तार

मथुरा: श्याम बिहारी भार्गव। कोतवाली क्षेत्र के एक मुहल्ले में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब कुछ युवकों ने पहले गली में खड़े होकर नशेबाजी की, फिर एक किशोरी से छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर न केवल गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी गई, बल्कि टोका-टोकी करने वाले युवक पर ब्लेड से हमला कर घायल कर दिया गया। मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने युवकों को पकड़ कर पुलिस के सिपुर्द किया है। इस संबंध में एक महिला ने दोनों नामजद युवकों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली क्षेत्र की पीड़िता ने बताया कि पिछले दो माह से रिहान निवासी अनार गली और शाकिर निवासी दरेसी रोड मुहल्ले में आकर नशेबाजी करते हैं और निकलने वाली लड़कियों से अश्लील हरकतें करते हैं। शाम छह बजे दोनों युवक अन्य लड़कों के साथ गली में खड़े थे।

Read More »

पुरस्कार पाकर पुरस्कृत 362 मेधावी छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

श्याम बिहारी भार्गव: मथुरा। सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा ब्रज धाम ऑडिटोरियम में मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह में 362 छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री, क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा, स्वामी रामदेवानंद जी महाराज, डॉ. केशवाचार्य, राधाकांत गोस्वामी, गोपाल जी ठाकुर, भागवत आचार्य डॉ. देवेंद्र शर्मा, सोहनलाल शर्मा, पंकज शर्मा, रामनरेश गौतम, नारायण प्रसाद शर्मा, श्याम शर्मा प्लास्टिक वाले, डॉ. आशुतोष शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती एवं भगवान परशुराम की चित्रपट पर फूल अर्पित कर किया गया। शशांक पाठक और सहयोगी जनों द्वारा स्वस्तिवाचन किया गया।

Read More »