Monday, July 27, 2026
Breaking News

कूप पूजन और जल शपथ से दिया भूजल संरक्षण का संदेश

कानपुर नगर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार 16 से 22 जुलाई तक मनाए जा रहे भूजल सप्ताह-2026 के अंतर्गत शुक्रवार को जनपद कानपुर नगर में शहर से लेकर गांवों तक जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। गंगा बैराज से अटल घाट तक जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं ग्राम पंचायतों में रिचार्ज पिटों की सफाई, कूप पूजन, जल संरचनाओं के पुनरुद्धार, वर्षा जल संचयन तथा जल संरक्षण की शपथ जैसे कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
प्रातः गंगा बैराज से अटल घाट तक आयोजित जनजागरूकता रैली का शुभारंभ परियोजना निदेशक ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में जिला पंचायत राज अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला युवा कल्याण अधिकारी, भूगर्भ जल विभाग के हाइड्रोलॉजिस्ट, लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एवं गाइड, सिविल डिफेंस, नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने ‘जल ही जीवन है’, ‘जल है तो कल है’ तथा ‘जल संरक्षण का करें संकल्प, इसका नहीं है कोई विकल्प’ जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जल के विवेकपूर्ण उपयोग, वर्षा जल संचयन और भूजल संरक्षण का संदेश दिया। नागरिकों से अपील की गई कि वे भूजल के अंधाधुंध दोहन को रोकने, वर्षा जल का अधिकतम संचयन करने तथा भावी पीढ़ियों के लिए जल संसाधनों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कार्यक्रम के समापन पर परियोजना निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को भूजल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल संरक्षण को जन-आंदोलन का स्वरूप देने का आह्वान किया।
इसी क्रम में विकास खंड घाटमपुर की ग्राम पंचायत कोरों सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भी भूगर्भ जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन को लेकर विशेष अभियान चलाया गया।

Read More »

20 से 23 जुलाई तक लगेंगे विशेष किसान क्रेडिट कार्ड शिविर

रायबरेली। शासन के निर्देशानुसार जनपद के सभी विकास खंडों में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाने एवं नवीनीकरण के लिए 20 से 23 जुलाई 2026 तक विशेष केसीसी शिविर आयोजित किए जाएंगे। उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने बताया कि ये शिविर प्रतिदिन प्रातः 10ः30 बजे से सभी ब्लॉक सभागारों में लगाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन के प्रमुख सचिव (कृषि) द्वारा भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के निर्देशों के क्रम में संभावित सूखे की परिस्थितियों को देखते हुए अधिक से अधिक पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने तथा उन्हें संस्थागत ऋण सुविधा से जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, फार्मर रजिस्ट्री (एग्रीस्टैक) के आधार पर पात्र किसानों को केसीसी एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से आच्छादित करने पर विशेष बल दिया गया है।
इस संबंध में जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका द्वारा सभी संबंधित विभागों एवं बैंकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठकों में अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला बैंक समन्वयक तथा संबंधित अधिकारियों के साथ अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकाधिक पात्र किसानों के केसीसी बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

Read More »

डीएम ने गुण्डा एक्ट के तहत आठ लोगों को छह माह के लिए किया जिला बदर

रायबरेली। जिला मजिस्ट्रेट सरनीत कौर ब्रोका ने अपने न्यायालय में सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा-3 के अंतर्गत आठ व्यक्तियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्रवाई की है। न्यायालय द्वारा पारित आदेश के अनुसार संबंधित व्यक्तियों को छह माह की अवधि के लिए जनपद रायबरेली की सीमा से बाहर निष्कासित किया गया है। जिला बदर किए गए व्यक्तियों में राजवीर उर्फ राज पुत्र रामआसरे निवासी ग्राम निहुरी, मजरा दीनशाहगौरा, थाना गदागंज; अतिन्दर उर्फ मन्ना पुत्र स्व. जंगबहादुर सिंह निवासी ग्राम बरहा, थाना खीरों; मो. कादर खान पुत्र शमशाद निवासी ममुनी, थाना सलोन; संदीप कुमार शुक्ल पुत्र हरिकेश निवासी लोनापार, मजरा डीघा, थाना नसीराबाद; शैलेन्द्र सिंह पुत्र माताफेर निवासी ग्राम मोन, थाना महराजगंज; सतेन्द्र सोनकर उर्फ राजा सोनकर पुत्र रामपाल सोनकर निवासी नई बस्ती, देवानन्दपुर, थाना मिलएरिया; लवकुश मौर्य पुत्र शिवराम मौर्य निवासी ग्राम पूरे लाला प्रथम, मजरा अशरफपुर, थाना नसीराबाद तथा अमित शुक्ला पुत्र इन्द्रनारायण शुक्ला निवासी ग्राम कोड़री, पोस्ट घरई, थाना सलोन, जनपद रायबरेली शामिल हैं।

Read More »

पूर्व विधायक कुंवर अजयपाल सिंह ने किया दुर्गा सुपर मार्ट का उद्घाटन

ऊंचाहार, रायबरेली। नगर में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुधवार को दुर्गा सुपर मार्ट का शुभारंभ किया गया। सुपर मार्ट का उद्घाटन क्षेत्र के पूर्व विधायक कुंवर अजयपाल सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में केवल सामान बेचना पर्याप्त नहीं है। गुणवत्ता के साथ उचित मूल्य का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। जो व्यापारी ग्राहकों को अच्छी गुणवत्ता के उत्पाद उचित दाम पर उपलब्ध कराएगा, वही बाजार में अपनी अलग पहचान बना सकेगा। उन्होंने दुर्गा सुपर मार्ट के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के नए प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और बाजार की रौनक बढ़ेगी। ग्राहकों को अब घरेलू उपयोग का सामान, किराना एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो सकेंगी।

Read More »

महाप्रभु ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश को एक सूत्र में पिरोया : ब्रजेश पाठक

लखनऊ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक पूरे देश को एक सूत्र में पिरोया है। देश के चारों दिशाओं में विराजमान महाप्रभु सभी की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘जगन्नाथ’ शब्द संस्कृत के दो शब्दों ‘जगत’ (ब्रह्मांड) और ‘नाथ’ (स्वामी) से मिलकर बना है तथा महाप्रभु पूरे ब्रह्मांड के स्वामी हैं। उपमुख्यमंत्री गुरुवार को इस्कॉन मंदिर (गोल्फ सिटी) द्वारा आयोजित श्रीजगन्नाथ जी महाराज की भव्य रथयात्रा के अवसर पर रविंद्रालय (चारबाग) में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महाप्रभु श्रीजगन्नाथ की कृपा हम सभी पर बनी हुई है।

Read More »

नमामि गंगे परियोजना का पालिकाध्यक्ष ने किया निरीक्षण

हाथरस। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने जलेसर रोड स्थित निर्माणाधीन नमामि गंगे परियोजना का स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्य की स्थिति की जानकारी ली और कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। पालिकाध्यक्ष ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए कहा कि नमामि गंगे परियोजना शहर के विकास की महत्वपूर्ण योजना है। नगर पालिका परिषद इसकी नियमित निगरानी कर रही है, ताकि परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा कर जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद शहर में आधारभूत सुविधाएं बेहतर होंगी और विकास को नई गति मिलेगी। साथ ही रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे, जिससे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा।

Read More »

व्यापारियों ने एसएसपी का किया स्वागत

फिरोजाबाद। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई एवं त्वरित न्याय की मिसाल कायम करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने एक बार फिर पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता को सिद्ध किया। गुरुवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने उनका माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। महानगर अध्यक्ष अम्बेश शर्मा ने कहा कि शिकोहाबाद की यादव कॉलोनी में 30 मई को एक मासूम बच्ची की हुई हृदयविदारक हत्या के मामले में एसएसपी के कुशल नेतृत्व, दृढ़ संकल्प एवं प्रभावी निर्देशन में पुलिस टीम ने त्वरित एवं निष्पक्ष विवेचना करते हुए न्यायालय में सशक्त पैरवी सुनिश्चित की।

Read More »

जो व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटक जाता है, उसे जीवन में कुछ भी नहीं मिलता है : निर्भय सागर

फिरोजाबाद। मानव जीवन अज्ञान को दूर करने तथा आत्मा और प्रकृति के रहस्यों को उद्घाटित करने के लिए मिला है, लेकिन मानव मोह-माया के जाल में फंसकर अपने जीवन के लक्ष्य को भूल जाता है। यह उपदेश वैज्ञानिक संत आचार्य निर्भय सागर महाराज ने जैन नगर खेड़ा स्थित जैन मंदिर में श्रद्धालुओं को दिए।उन्होंने कहा कि मानव जीवन में परोपकार, क्षमा, दया, सहयोग, सद्भावना और नैतिक कार्य करने चाहिए। सत्ता, पद, प्रतिष्ठा और विषय-भोग में फंसा हुआ व्यक्ति अपने लक्ष्य से भटक जाता है और जीवन में कुछ भी उपलब्ध नहीं कर पाता।

Read More »

गाजे-बाजे के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

➤ रथयात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

फिरोजाबाद। भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा आस्था, श्रद्धा और उत्साह के वातावरण के बीच निकली। रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग पर ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष गूंजते रहे। रंग-बिरंगे फूलों से सजे रथ पर विराजमान भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा राधाकृष्ण मंदिर से प्रारम्भ हुई, जो घंटाघर चौराहा, सदर बाजार, गंज चौराहा, सिनेमा चौराहा, जलेसर रोड, शिवाजी मार्ग, पुराना डाकखाना चौराहा, हनुमान रोड होते हुए कैला देवी मंदिर पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। भगवान जगन्नाथ के रथ को श्रद्धालुओं ने रस्सी खींचकर आगे बढ़ाया। मार्ग में श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भगवान का स्वागत किया और भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Read More »

आषाढ़ की बारिश….

अब की बरसी तो जोर से बरसी…
कहीं गांव तो कहीं शहर ले डूबी
और ले डूबी खेतों में काम करते
किसानों की उम्मीद…!
धरती तो तृप्त हो गई…
कोयल भी कूकने लगी…
लतायें फिर से झूमने लगी
लेकिन फिर भी
मिट्टी का भाग्य नहीं बदला….!

Read More »