Friday, October 23, 2026
Breaking News

स्पाई ग्लास एंडोस्कोपी से बुजुर्ग महिला की पित्त की नली में फंसी पथरी निकाली

➤ दो सेंटीमीटर की पथरी को छोटे टुकड़ों में तोड़कर ईआरसीपी विधि से किया गया साफ

कानपुर। जीएसवीएम पीजीआई, कानपुर के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला की पित्त की नली में फंसी बड़ी पथरी को बिना ऑपरेशन के निकालने में सफलता हासिल की है। स्पाई ग्लास एंडोस्कोपी और इलेक्ट्रो हाइड्रोलिक लिथोट्रिप्सी तकनीक की मदद से पथरी को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़कर ईआरसीपी विधि से बाहर निकाला गया। करीब 30 मिनट तक चली इस प्रक्रिया के बाद मरीज की स्थिति में तेजी से सुधार हो रहा है। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग महिला पेट दर्द, पीलिया और तेज ठंड लगने के साथ बुखार की समस्या से पीड़ित थीं। परिजन उन्हें जीएसवीएम पीजीआई, कानपुर के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. विनय कुमार की ओपीडी में लेकर पहुंचे। मरीज की स्थिति को देखते हुए उन्हें सोमवार को अस्पताल में भर्ती किया गया। जांच में पता चला कि उनकी पित्त की नली में करीब दो सेंटीमीटर की बड़ी पथरी फंसी हुई है, जिसके कारण पित्त का प्रवाह बाधित होने के साथ संक्रमण और मवाद बनने की समस्या भी हो गई थी।

Read More »

सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बंद हो: अंबेश शर्मा

फिरोजाबाद। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल के आह्वान पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा सैंपलिंग के नाम पर छोटे और मध्यम व्यापारियों के कथित उत्पीड़न के विरोध में व्यापारियों ने जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में एसडीएम मुख्यालय शालिनी देवी को मुख्य कार्यकारी अधिकारी, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई), नई दिल्ली के नाम संबोधित 15 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग के दौरान निर्माता को भी पक्षकार बनाया जाता है, लेकिन उसे फॉर्म-5क की प्रति समय से उपलब्ध नहीं कराई जाती। उन्होंने मांग की कि सैंपलिंग के दौरान निर्माता को पक्षकार बनाए जाने पर संबंधित फॉर्म पंजीकृत डाक से तत्काल भेजा जाए। साथ ही, खुदरा या थोक व्यापारी द्वारा खरीद का बिल प्रस्तुत करने पर ही निर्माता को सैंपलिंग की कार्रवाई में पक्षकार बनाया जाए, ताकि व्यापारियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

Read More »

चाइनीज़ मांझा: प्रतियोगिता बनाम नैतिकता का क्रूर केस स्टडी

चाइनीज़ मांझा भारत में एक नायाब उदाहरण है, जो प्रतियोगिता और नैतिक पतन का, या सीधे-सीधे कहें तो गला-काट प्रतियोगिता का, उदाहरण है। इस मांझे से भारतीयता से लेकर मानवता तक कई पैमाने आप माप सकते हो। चाइनीज़ मांझे से देश भर में लोग घायल हो रहे हैं और जान गंवा रहे हैं। जान गंवाने वालों की संख्या किसी भी नॉर्डिक कंट्री में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में मरने वालों की संख्या से ज़्यादा है। ऐसे में हम लोगों के बीच एक सवाल है। क्या लोग अपनी 10-20 रुपए की पतंग को बचाने की कोशिश में, या पतंगबाज़ अपनी दक्षता की साख को बचाने की कोशिश में ऐसा कर रहे हैं? हाल ही में मेरे शहर बनारस में एक व्यवसायी की मौत चाइनीज़ मांझे से गला कटने से हुई।

Read More »

भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का धरना दूसरे दिन भी जारी, न्यायिक कार्य ठप

➤ समस्याओं का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान

हाथरस। तहसील सिकंदराराऊ के उपजिलाधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार के न्यायालयों एवं कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में अधिवक्ताओं का कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। दी बार एसोसिएशन के बैनर तले आंदोलन कर रहे अधिवक्ताओं ने स्पष्ट किया कि समस्याओं का पूर्ण समाधान होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। तहसील परिसर स्थित न्यायालयों और कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। अधिवक्ताओं के कार्य बहिष्कार के चलते न्यायिक कार्य प्रभावित रहे, जिससे वादकारियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में कथित भ्रष्टाचार के कारण आम जनता के हित प्रभावित हो रहे हैं।

Read More »

कालाबाजारी के लिए ले जाए जा रहे सरकारी चावल के 200 बोरे पकड़े

➤ सासनी के पास ट्रक से ट्रैक्टर में लोड किया जा रहा था चावल, एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक ने की कार्रवाई

हाथरस। जनपद में सरकारी चावल की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। सासनी क्षेत्र में एसडीएम और पूर्ति निरीक्षक की टीम ने ट्रैक्टर में लदे सरकारी चावल के 200 बोरे पकड़े। अधिकारियों ने पकड़े गए चावल को सठिया के राशन डीलर की सुपुर्दगी में दे दिया। मामले में पुलिस और प्रशासन की टीम चावल के स्रोत का पता लगाने में जुटी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम एसडीएम शिव प्रकाश यादव को सूचना मिली कि सरकारी चावल को ट्रैक्टर में लोड कर कालाबाजारी के लिए ले जाने की तैयारी की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम पूर्ति निरीक्षक और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर में लदे सरकारी चावल के 200 बोरे बरामद किए। इसी दौरान ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

Read More »

गंदगी को झेलती नहर को अब सफाई का इंतजार !

♦ स्मार्ट सिटी के दावों पर गंदगी का तमाचा !
♦ छठ पूजा पर्व पर ही जागेगा कानपुर नगर निगम?
♦ कानपुर दक्षिण की नहर बनी कचराघर

कानपुर। स्मार्ट सिटी के बड़े-बड़े दावे, विकास के चमकदार नारे और स्वच्छता अभियान की घोषणाएं कानपुर दक्षिण की एक नहर की बदहाल तस्वीर के सामने खोखली नजर आती हैं। कई प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरने वाली यह नहर, भीषण गंदगी और कचरे के अम्बार से घिरी है। हालात ऐसे हैं कि इसे नहर कम और कचराघर अधिक कहना गलत नहीं होगा।
रतनलाल नगर, गोविन्द नगर, बर्रा सहित कई मोहल्लों की सीमओं से गुजरती इस नहर में जगह-जगह जमा कचरा और गंदगी प्रशासनिक उदासीनता की कहानी बयां कर रही है। स्थानीय स्तर पर समय-समय पर सफाई और निरीक्षण के नाम पर गतिविधियां दिखाई देती हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई होती नजर नहीं आती।
यह एक कड़ुवा सच है कि नेताओं के लिए यह इलाका कभी-कभार फोटो खिंचवाने और अपनी सक्रियता दिखाने का जरिया जरूर बन जाता है, मगर तस्वीरें खिंचने के बाद नहरिया की बदहाली जस की तस रह जाती है। यदि नियमित सफाई और निगरानी की व्यवस्था होती, तो क्या हालात इतने बदतर होते?
छठ पूजा नजदीक, अब याद आएगा स्वच्छता अभियान!
छठ पूजा का पर्व नजदीक आते ही नहर की सफाई को लेकर सवाल और तीखे हो गए हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि यदि पर्व का अवसर न होता और नेताओं को वोटों का लालच न होता, तो शायद इस नहरिया की सुध लेने वाला भी कोई नहीं होता! आखिर क्या इस नहर की सफाई व्यवस्था केवल त्योहारों और राजनीतिक जरूरतों के सहारे चलेगी? क्या आम नागरिकों को सालभर गंदगी झेलने के बाद पर्व के समय होने वाली औपचारिक सफाई से ही संतोष करना पड़ेगा?
विडंबना यह है कि, ‘स्वच्छता और विकास के नाम पर योजनाएं तो खूब गिनाई जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर नियमित सफाई, कचरे के निस्तारण और जलनिकासी जैसी बुनियादी जरूरतें ही उपेक्षित दिखाई देती हैं।’

Read More »

पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

♦ नवरात्रि-दशहरा को लेकर अलर्ट पुलिस
♦ पैदल गश्त कर लिया जायजा
♦ संदिग्धों पर नजर रखने और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

कानपुर। नवरात्रि एवं दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस सतर्क दिख रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने थाना बर्रा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और पैदल गश्त कर पुलिस की मुस्तैदी परखी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस बल को निरंतर भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों पर कड़ी नजर रखी जाए तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जाए, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।
उन्होंने पुलिसकर्मियों को आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए मुस्तैद रहने और आमजन के साथ शालीन एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने की हिदायत दी। साथ ही स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

Read More »

महर्षि वाल्मीकि सेना के प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत

♦ गुरुजी आर. के. सिंह पटेल और प्रिंसिपल राजू रतन सिंह का किया गया सम्मान
♦ सामाजिक एकता व शिक्षा के प्रसार पर जोर
कानपुर। महर्षि वाल्मीकि सेना की ओर से सोमवार को अहिरवां में संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष विमल कुमार के नेतृत्व में आयोजित बैठक की अध्यक्षता गुरुजी आर. के. सिंह पटेल ने की। इस दौरान अलीगढ़ से कानपुर पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल का प्रथम आगमन पर फूल-मालाओं, पगड़ी और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में गुरुजी आर. के. सिंह पटेल ने प्रदेश अध्यक्ष विक्रम जीनवाल को स्मृति चिह्न, मिठाई और मोतियों की माला भेंटकर सम्मानित किया तथा उन्हें आशीर्वाद दिया। जिला अध्यक्ष विमल कुमार ने भी स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में कविता प्रस्तुत की। इस दौरान संगठन के जयघोष से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
बैठक में अलीगढ़ से आए महर्षि वाल्मीकि सेना के मंडल अध्यक्ष बबलू वाल्मीकि का भी फूल-मालाओं, पगड़ी और अंगवस्त्र से स्वागत किया गया। वहीं, पटेल सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल राजू रतन सिंह को सम्मानित किया गया।

Read More »

डिस्ट्रिक्ट ओपन शतरंज प्रतियोगिता में दिव्यम चौहान रहे प्रथम

फिरोजाबाद। फिरोजाबाद डिस्ट्रिक्ट चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में डिस्ट्रिक्ट ओपन सिलेक्शन शतरंज टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ वेन्यू डायरेक्टर मनीष शर्मा और विद्यालय की प्रधानाचार्या बिंदु शर्मा ने किया। प्रतियोगिता में डीपीएस, सेंट जॉन्स, एडिफाई, किड्स कॉर्नर और क्राइस्ट द किंग स्कूल के लगभग 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। टूर्नामेंट में कुल सात राउंड खेले गए। प्रतियोगिता के दौरान सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और चेस एसोसिएशन की टीम को शुभकामनाएं दीं। तीसरे राउंड में सुलक्ष शर्मा, त्रिनभ अग्रवाल और दिव्यम चौहान शीर्ष स्कोरर रहे। वहीं, पांच राउंड के बाद ओम वशिष्ठ और त्रिनभ अग्रवाल पांच-पांच अंकों के साथ आगे चल रहे थे। प्रतियोगिता के सातवें और अंतिम राउंड के बाद दिव्यम चौहान ने 6.5 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया।

Read More »

सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च में शामिल हुए फिरोजाबाद के कांग्रेसी

फिरोजाबाद। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) को ज्ञापन सौंपने के उद्देश्य से मंडी हाउस से सुप्रीम कोर्ट तक निकाले गए मार्च में फिरोजाबाद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव और महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मार्च में शामिल होकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित प्रदर्शन में सहभागिता की। मार्च में प्रकाश निधि गर्ग, वकार खालिक, चांद कुरैशी, हिमांशु सिंह, नूरुल हुदा, लाला राईन गांधी, मुजीब अंसारी, मजहर बैग, शिप्रा उपाध्याय और अजय यादव सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

Read More »