Monday, June 22, 2026
Breaking News

मन की बात 2.0’ की 11वीं कड़ी में प्रधानमंत्री का सम्बोधन

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। मेरे प्यारे देशवासियो, नमस्कार। आप सब lockdown में इस ‘मन की बात’ को सुन रहे हैं। इस ‘मन की बात’ के लिये आने वाले सुझाव, phone call की संख्या, सामान्य रूप से कई गुणा ज्यादा है। कई सारे विषयों को अपने अन्दर समेट, आपकी यह मन की बातें, मेरे तक, पहुँची हैं। मैंने कोशिश की है, कि, इनको ज्यादा-से-ज्यादा पढ़ पाऊँ, सुन पाऊँ। आपकी बातों से कई ऐसे पहलू जानने को मिले हैं, जिनपर, इस आपा-धापी में ध्यान ही नहीं जाता है। मेरा मन करता है, कि, युद्ध के बीच हो रही इस ‘मन की बात’ में, उन्हीं कुछ पहलुओं को, आप सभी देशवासियों के साथ बाटूँ।

Read More »

अरे भईया पतंग मत उड़ाना नहीं तो पड़ेगा जेल जाना पुलिस ने गाना गाकर की अपील

कानपुर, धर्मेन्द्र रावत। कानपुर में फिर फूटा कोरोना बम जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज रविवार को 20 नए केस फिर सामने आये है। कोरोना संक्रमित 20 और मरीज मिले। 10 मरीज मुन्ना पुरवा और 10 कर्नल गंज के है। आज के मरीजो में महिलाओं की संख्या ज्यादा, 20 में से 13 मरीज महिलाएं निकली। शहर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 185 पहुंचा, एक्टिव केस 173 अब तक 3 मरीजों की हुई है मौत, जबकि 9 लोग हो चुके हैं ठीक वहीं प्रदेश में 1843 मामले आ चुके हैं। आज कानपुर में पतंगबाजी पर भी पाबंदी लगा दी गई है। चमनगंज पुलिस ने गाना गाते हुए पतंगबाजी न करने की अपील की। पतंग उड़ाने पर मुकदमा दर्ज करने की हिदायत दी है। इसे पूरे जिले में लागू किया जाएगा। लॉकडाउन के चलते लोग अपने घरो में कैद है लोग सोशल नेटवर्किंग साइट्स का सहारा लेकर अपना टाइम पास कर रहे है आनलाइन गेम लूडो, कैरम खेल रहे है पर इन सबके बीच लोगों ने पंतगबाजी का भी सहारा लेना शुरू कर दिया है।

Read More »

घरों में भरा सीवर का पानी, लोग परेशान

कानपुर, जन सामना संवाददाता। बर्रा-2, डबल स्टोरी में लोगों के घरों में सीवर का पानी भर जाने से निचले तल की कालोनी में रहने वालो की दिक्कते बड़ गयी। लॉक डाउन के कारण लोग घरों में कैद है, कोरोना जैसी महामारी से भी निपटना है। बर्रा-2, अस्सी फिट रोड निवासी सुरेश चन्द्र शर्मा ने जन सामना से उन्होंने बताया कि घरों में सीवर का गन्दा पानी भर जाने से बहुत ही दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस संक्रमण में लाॅक डाडन के कारण लोग घरों में कैद है लेकिन सीवर का पानी घरों के अन्दर तक भर जाने से जीना दुस्वार हो गया है। घर से बाहर नहीं निकल पाने के कारण इसकी शिकायत करने के लिए भी लोग नहीं निकल पा रहे है। क्षेत्रीय नेताओं का इस ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं जा रहा है।

Read More »

आइसोलेशन वार्ड में भर्ती जमातियों का उपद्रव फेंका खाना

कानपुर, अर्पण कश्यप। कोरोना ग्रसित जमातियों का उपद्रव दिन ब दिन बढ़ता जा रहा हैं। हद तो तब हो गई जब बीती रात जमातियों ने एक वार्ड ब्याव के ऊपर खाने की प्लेट तक फेंक दी। और मारपीट करने के इरादे से उसे दौड़ाया कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या ड़ा0 आरती लाल चंदानी के बताये अनुसार 60 लोग पॉजिटिव हैं जो की जमाती हैं वही 10 लोग नेगेटिव हैं इनमे से कुछ युवा जमाती लोग हैं जिन्होने बहुत ज्यादा परेशान कर रखा है ये युवा जमाती वेज खाना फेंक कर नानवेज खाने की माॅग करते हैं।

Read More »

71 जमातियों का क्वारेन्टाइन समय हुआ पूरा भेजे गये होमटाउन

कानपुर, अर्पण कश्यप। कोरोना कोविड-19 से जूझ रहे प्रशासन को शनिवार थोड़ी राहत मिली जब कानपुर क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों, मदरसों से ड़िटेक्ट कर लाये गये 71 जमातियों को उनके गृह जनपद भेजा गया।
आपको बता दे कि कानपुर नगर से धरपकड़ कर लाये गये जमातियों में 71 जमातियों में कोरोना के कोई लक्षण नहीं पाये गये थें बावजूद इसके इनको एतिहात के तौर पर 14 दिन के क्वारेन्टाइन के लिये रखा गया था। जिनकी सारी रिर्पोट निगेटिव आने पर इन सबको इनके गृहजनपद में बस द्वारा भेजा जा रहा हैं।
इस बारे में कानपुर के सीएमओ ने बताया की ये सभी अलग- अलग स्थानों से जैसे बाॅदा, दिल्ली व बिजनौर आदि से हैं जिन्हे बस द्वारा भेज दिया गया हैं।

Read More »

10 हजार का हत्यारोपी मुठभेड़ में हुआ घायल

घाटमपुर/कानपुर, जन सामना संवाददाता। घाटमपुर के गुरैया गाॅव में बीते दिन एक महिला की हत्या उसके ही भतीजे जय सिंह ने गला रेत कर दी थी वही हत्या कर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया था। जिस पर प्रशासन द्वारा 10 हजार रूपये का इनाम भी घोषित किया था।
जिसे शनिवार बीती रात मुखबिर की सटीक सूचना पर पहुंची घाटमपुर पुलिस द्वारा मुठभेड़ में पैर में गोली मार कर ढ़ेर किया गया। मौके पर आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा 1 कारतूस व हत्या में प्रयोग किया गया चाकू बरामद कर हत्यारोपी जय सिंह को उपचार हेतु उसे सीएचसी घाटमपुर भेजा गया हैं।
मुठभेड़ करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद त्रिपाठी, निरीक्षक अजय कुमार पाठक, उ0नि0 धीरज कुमार, उ0नि सत्यपाल सिंह, का0 अंकूश व अकुश कुमार आदि लोग रहे।

Read More »

सोशल डिस्टेंसिंग में हो राशन वितरण जिलाधिकारी

कानपुर, अर्पण कश्यप। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते गरीब परिवारों की मदद करने के लिए सरकार गरीब एवं जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए खाद्य सुरक्षा सूची से जुड़े प्रत्येक परिवार के प्रत्येक सदस्य को हर माह 05 किलो गेहूं महीने में दो बार वितरण किया जा रहा हैं जिले में लॉक डाउन के चलते रोजाना काम करने वाले मजदूरों, गरीबों और असहायों को दो वक्त के खाने का इंतजाम नहीं हो पा रहा है। जिसके लिए जिला प्रशासन पूरा जोर लगाए हुए है कि कोई भी भूखा न सोए। इसी के चलते शहर के जिलाधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक राशन वितरण प्रणाली की दुकानें अप्रैल महीनें के वितरण का आज अंतिम दिन हैं। यह सभी दुकानें सुबह 9ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक दुकानें खुली रहेगी। लोगों से अनुरोध हैं कि जिन लोगों ने अभी तक अपना राशन नहीं लिया है वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपना राशन अवश्य लें, जो इसके पात्र हैं।

Read More »

सरकारी कर्मचारी कोरोना वायरस के कहर से ज्यादा योगी के कहर से परेशान

सरकारी कर्मचारियों के वेतन से चौतरफा हो रही है कटौती
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोरोना वायरस से बचाव व इलाज के लिए वित्तीय संसाधनों को जुटाने में लगी सरकार अपने राजस्व खर्चों को कम करने में जुटी है। डीए, डीआर को फ्रीज करने और भत्तों के भुगतान पर रोक लगाने का बड़ा कदम सरकार ने उठा लिया है। राजस्व संबंधी अन्य खर्चों में भी कटौती किए जाने पर मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि नए वाहनों की खरीद, अनुरक्षण, स्थानांतरण खर्च, आतिथ्य व्यय, भोजन व्यय, अवकाश यात्रा व्यय, पूंजीगत परिसंपत्तियों का सृजन को कम कर सकती है।
राज्य के कुल सालाना बजट का करीब 80 फीसदी राजस्व खर्चे के लिए होता है। इस राजस्व खर्चे में से 50 फीसदी धनराशि कर्मचारियों के वेतन, पेंशन, भत्ते तथा अन्य लाभों में चला जाता है। वेतन, सहायता अनुदान सामान्य वेतन, मजदूरी, महंगाई भत्ता, अन्य भत्ते, मानदेय, पेंशन, आनतोषिक तथा अन्य सेवानिवृत्त हितलाभ, मकान किराया भत्ता, नगर प्रतिकर भत्ता, प्रैक्टिस बंदी भत्ता, आउट सोर्सिंग सेवाओं के लिए भुगतान, एकमुश्त नियोक्ता एवं अभिदाता अंशदान तथा वर्दी व्यय पर 2020-21 में कुल राजस्व व्यय का 49.82 फीसदी खर्च हो जाता है। शेष 50 फीसदी में राज्य सरकार के राजस्व संबंधी अन्य खर्चे शामिल हैं। वेतन, पेंशन और भत्ते दिया जाना जरूरी है इस लिहाज से सरकार इसमें बहुत कटौती करने की स्थिति में नहीं रहती है।

Read More »

सरकारी कर्मचारियों पर कोरोना का सबसे अधिक प्रकोप

सरकार ने महँगाई भत्ता के साथ-साथ सभी भत्तों पर लगाई रोक, सभी सरकारी कर्मचारियों में आक्रोश।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। कोरोना वायरस की लड़ाई में धन की कमी आड़े न आये इस गंभीर मसले को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की तर्ज पर यूपी कर्मियों का जनवरी से प्रस्तावित महंगाई भत्ता व पेंशनरों के महंगाई राहत रोकने का ऐलान किया है। यूपी सरकार ने राज्य कर्मचारियों के 6 तरह के भत्तों पर रोक लगाई हैं। इससे करीब 16 लाख कर्मचारी व 11.82 लाख पेंशनर प्रभावित होंगे। यदि डेढ़ वर्ष का डीए व डीआर रोका जाता है तो करीब 25 हजार करोड़ रुपये की बचत हो सकती है। वित्त  विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक 6 भत्तों और महंगाई भत्ते में बढ़ोत्तरी पर रोक लगाने से सरकार को कुल 25,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी। 16,000 करोड़ रुपये तो महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोत्तरी पर रोक लगने से बचेंगे जबकि 9,000 करोड़ रुपये 6 भत्तों पर रोक से बचेंगे।

Read More »

पिकअप की टक्कर से युवक हुआ घायल

प्रयागराज, पत्रकार मिथलेश वर्मा। आज दिन शनिवार शाम लगभग 7ः30 बजे थाना धूमनगंज अंतर्गत बेगम बाजार भगवतपुर मोड़ बमरौली में एक पिकअप गाड़ी ने एक मोटर साइकिल सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का नाम चंद्रशेखर पुत्र खिन्नीलाल उम्र लगभग 30 वर्ष जो ग्राम शेखपुर प्रयागराज का रहने वाला है। इसकी सूचना बमरौली पुलिस चौकी प्रभारी रमेश सिंह को दी गई तुरंत ही अपने सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और घायल युवक को 112 पुलिस गाड़ी में नारायण स्वरूप अस्पताल मुंडेरा मंडी गेट के सामने में भर्ती कराया गया। उसके घरवालों को सूचना दे दी गई वह भी अस्पताल पहुंच गए हैं। जिसकी हालत खतरे से बाहर है लेकिन चोटे गंभीर है।

Read More »