मैं वोमे्न्स डे वाले दिन कुछ नहीं कहती एक चिढ़ सी होती है, इसलिए नहीं कि लड़कियां अभी भी पीछे हैं। सामाजिक रूप से गौर किया जाए तो कई पहलू दिखाई देते हैं कहीं आर्थिक स्थिति, कहीं अशिक्षा, कहीं धर्मांधता या परिवेश ऐसा होता है कि लड़कियां आगे बढ़ नहीं पाती हैं। लेकिन मुझे क्रोध इसलिए आता है महिला सम्मान या महिला दिवस सिर्फ मीटिंग, इटिंग और फंक्शन मात्र तक सिमट रहे हैं और जमीनी हकीकत से दूर हो रहें हैं। मैं ऐसा नहीं कह रही कि लड़कियों का विकास नहीं हो रहा है या वह नए कीर्तिमान नहीं स्थापित कर रही हैं, लेकिन अभी भी कहीं न कहीं स्त्रियां दुखी और पीड़ित हैं। उनकी भावनाओं की कद्र नहीं होती है और उन्हें दोयम दर्जा मिलता है। अखरने वाली बात यह भी लगती है कि महिला का सम्मान किसी एक दिन का मोहताज क्यों? जब वो सम्माननीय है तो उसे सहयोग कर उसका सम्मान बढ़ाइये।
महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इसकी जानकारी भी सही तरीके से लोगों नहीं होती है। लेकिन प्रचार-प्रसार करने में लोग आगे रहते हैं। एक नजर इस बात पर कि महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? 8 मार्च को पूरी दुनिया में महिला दिवस मनाया जाता और करीब 29 देशों में इस दिन सार्वजनिक छुट्टी होती है। साधारणतया इस दिन लोग महिला के त्याग, समर्पण या किसी उपलब्धि की सराहना करते हैं। स्त्री को कोई उपहार देकर महिला दिवस की खुशी जाहिर करते हैं। सही है, लेकिन ये सिर्फ एक मनोरंजन का साधन भर होता है। स्त्रियों को पूजना या उपहार देना महिला दिवस नहीं है बल्कि सही मायनों में उनका आत्मबल बढ़ाना और और जमाने के साथ कदमताल मे सहयोग करना, उनके लिए सम्मान से कम नहीं है।
Read More »
Jansaamna
मेयर ने वार्ड नं. 22 एवं वार्ड नं. 31 में निर्माण कार्य की रखी आधारशिला
घाटमपुर, कानपुर। वार्षिक निरीक्षण में आज दोपहर घाटमपुर सिविल न्यायालय पहुंचे अपर जिला जज का स्थानीय अधिवक्ताओं द्वारा फूल माला डालकर सम्मान किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर माती कानपुर देहात जिला न्यायालय से घाटमपुर तहसील स्थित सिविल न्यायालय जूनियर डिवीजन के वार्षिक निरीक्षण में पहुंचे अतिरिक्त जिला जज एससी एसटी राम मिलन यादव ने सिविल न्यायालय जूनियर डिवीजन व फौजदारी एवं सिविल कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर पीठासीन अधिकारी रामगोपाल यादव (सिविल जज जूनियर डिवीजन) वरिष्ठ लिपिक शिवराम पचैरी विमलेश तिवारी स्टेनो कटियार एवं न्यायालय कर्मी मौजूद रहे। जानकारी होने पर घाटमपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्याम बाबू सचान, महामंत्री शिव सिंह परमार, पूर्व अध्यक्ष रमाकांत तिवारी, कुलदीप सिंह परमार, हरिओम सिंह, भानु प्रताप सिंह, आशुतोष सचान, महेंद्र वर्मा, राजेंद्र धमाका, सत्यनारायण शर्मा, उजयारी लाल यादव, राजेश यादव आदि अधिवक्ताओं ने अपर जिला जज राम मिलन यादव को फूल माला डालकर सम्मानित किया।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत पात्र शत-प्रतिशत किसानों को लाभान्वित कराने हेतु आवश्यक डाटा फीड कराते हुए आगामी 02 दिन में नियमानुसार धनराशि स्थानांतरित कराना सुनिश्चित कराया जाए।
फिरोजाबाद। शहर के पालीवाल आॅडीटोरियम में शिक्षक विद्यार्थी सम्मेलन एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा समिति एवं समस्त अखिल विश्व गायत्री परिवार फिरोजाबाद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, अध्यक्ष डा. तुलसी देवी, डा. निधि गुप्ता, डा. अजली गुप्ता, महेश चन्द्र भटनागर, विमल यादव, सुनीता महामना, मंजू यादव, शीला धाकरे, नीमा गौड, रामकुमार दीक्षित, गजेन्द्र पाल वर्मा, कृष्ण गोपाल सिंह एवं भाजपा मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, संजीव शर्मा, सतेन्द्र तैनगुरिया, रामनारायण उपाध्याय, ललित नारायण शर्मा आदि ने अपने-अपने विचार प्रकट किये।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रोहित चैधरी और लोकसभा प्रभारी किशन मुदगल ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
फिरोजाबाद। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सेल्वा कुमारी जे. द्वारा लोक सभा सामान्य निर्वाचन को शांति पूर्ण निष्पक्ष एवं सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विकासखंड जसराना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उतरारा, प्राथमिक विद्यालय पट्टी बनवारा, प्राथमिक विद्यालय अतुर्रा, इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल जसराना, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा प्राथमिक विद्यालय नगला रामा आदि मतदान केंद्रों के मतदेय स्थलों का गहनतापूर्वक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण जिलाधिकारी ने प्राथमिक पाठशाला वनवारा के मतदान केंद्र मतदाताओं की सूची चस्पा कर दी गई है। सूची में नाम सत्येंद्र सिंह का फोटो किसी और का होने पर मौके पर ही फार्म 8 भरवाने के निर्देश बीएलओ को दिए गए। उन्होंने प्रत्येक मतदान केंद्र के प्रत्येक बूथों पर क्षेत्र के मतदाताओं की सूची चस्पा की जाए और सूची में मतदाता का नाम न होने पर फार्म 6 अपने क्षेत्र के बीएलओ के माध्यम से भरें और अपना वोटर आईडी कार्ड बनवा लें जिससे वोट डालने में कोई परेशानी न हो। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर पिछले निर्वाचन का महिला पुरुषों का जेंडर रेश्यो, ईपिक रेश्यो तथा वोटर प्रतिशत का रजिस्टर अंकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी मतदेय स्थलों पर लाइट, पानी, फर्नीचर, पंखा तथा मतदाताओं के बैठने के लिए टेंट की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए।
⇒दस मार्च को पालीवाल आॅडिटोरियम में होगा नाटक पंचलाइट