प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। विद्युत बिलों, नए कनेक्शन तथा बकाये की राशि को लेकर परेशान विद्युत उपभोक्ताओं ने आज प्रदेश के मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता द्वारा आयोजित विद्युत समस्या निस्तारण कैम्प में अपनी समस्याएं, परेशानियां बता कर उनका निस्तारण चाहा। मंत्री ने सबकी बात गंभीरता से सुन कर वहां उपस्थित मुख्य विद्युत अभियन्ता को शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आदेश दिया। वहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए मंत्री नंदी ने कहा आसान किश्त योजना के अंतर्गत 11 नवम्बर से 31 दिसंबर 2019 तक विद्युत बकायेदार किश्तों में बिल जमा करने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं, जिसके अनुसार 31 अक्टूबर 2019 तक के बकाये की राशि किश्तों में जमा कर सकते हैं, जो केवल मूल धनराशि होगी और किश्त की अधिकतम सीमा 12 होगी तथा 31 अक्टूबर तक की बकाया धनराशि पर सरचार्ज को माफ कर दिया जाएगा। आसान किस्त योजना के मेगा कैम्प में मौके पर लगभग 315 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, 180 लोगों का ओ०टी०एस० कराया गया 25 लोगों का विद्युत बिल सुधारा गया, 40 लोगों ने नये सयोजन हेतु आवेदन दिए और जिनलोगों पर FIR हुआ था तत्काल प्रभाव से उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। अभी तक 18304 लोगों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।आमजनमानस की विद्युत सम्बंधित समस्याओं के लिए लगा निस्तारण कैम्प
प्रयागराज, जन सामना ब्यूरो। विद्युत बिलों, नए कनेक्शन तथा बकाये की राशि को लेकर परेशान विद्युत उपभोक्ताओं ने आज प्रदेश के मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता द्वारा आयोजित विद्युत समस्या निस्तारण कैम्प में अपनी समस्याएं, परेशानियां बता कर उनका निस्तारण चाहा। मंत्री ने सबकी बात गंभीरता से सुन कर वहां उपस्थित मुख्य विद्युत अभियन्ता को शिकायतों के त्वरित निस्तारण का आदेश दिया। वहां सैकड़ों की संख्या में उपस्थित उपभोक्ताओं को जानकारी देते हुए मंत्री नंदी ने कहा आसान किश्त योजना के अंतर्गत 11 नवम्बर से 31 दिसंबर 2019 तक विद्युत बकायेदार किश्तों में बिल जमा करने के लिए अपना पंजीकरण करा सकते हैं, जिसके अनुसार 31 अक्टूबर 2019 तक के बकाये की राशि किश्तों में जमा कर सकते हैं, जो केवल मूल धनराशि होगी और किश्त की अधिकतम सीमा 12 होगी तथा 31 अक्टूबर तक की बकाया धनराशि पर सरचार्ज को माफ कर दिया जाएगा। आसान किस्त योजना के मेगा कैम्प में मौके पर लगभग 315 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया, 180 लोगों का ओ०टी०एस० कराया गया 25 लोगों का विद्युत बिल सुधारा गया, 40 लोगों ने नये सयोजन हेतु आवेदन दिए और जिनलोगों पर FIR हुआ था तत्काल प्रभाव से उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। अभी तक 18304 लोगों ने अपना पंजीकरण करा लिया है।
Jansaamna
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो।
चन्दौली, जन सामना ब्यूरो।