Thursday, May 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पागल कुत्ते के हमले से 3 घायल

पागल कुत्ते के हमले से 3 घायल

हसायन/हाथरस, जन सामना संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव निजामतपुर में आज एक पागल कुत्ते ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया और उसके हमले में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।
गांव निजामतपुर में आज एक पागल कुत्ते ने हमला बोल दिया और अब पागल कुत्ते के काटने से 25 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र सोनपाल, 35 वर्षीय श्रीमती विरमा देवी पत्नी रविंद्र सिंह व इसका 15 वर्षीय पुत्र सचिन समस्त निवासीगण निजामतपुर गंभीर रूप से घायल हो गए और इन सभी घायलों को उपचार हेतु बागला जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है।