Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिलाधिकारी एवं कप्तान ने संभ्रांत लोगों के साथ की शान्ति समिति की बैठक

जिलाधिकारी एवं कप्तान ने संभ्रांत लोगों के साथ की शान्ति समिति की बैठक

चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली  हेमन्त कुटियाल द्वारा जनपद के विभिन्न थानों (सैयदराजा, चकिया, मुगलसराय) पर धर्म गुरुओं, गणमान्य, संभ्रांत व्यक्तियों के साथ शान्ति समिति की बैठक की गयी। सभी से भारत सरकार द्वारा पारित नागरिकता संशोधन अधिनियम-2019 को समझने एवं सहज भाव से स्वीकार करने हेतु प्रेरित किया गया तथा अपेक्षा की गयी कि सभी लोग आपस मे भाईचारा, सौहार्द बनायें रखें एवं अपने घर परिवार व आसपास के अन्य लोगों को भी इस हेतु जागरूक करें। बैठक में उपस्थित सभी व्यक्तियों द्वारा शान्ति व्यवस्था बनाये रखने का आश्वासन दिया गया। बैठक के साथ ही क्षेत्र में गश्त कर लोगों को उक्त अधिनियम के वास्तविक तथ्यों से अवगत कराने के साथ ही सोशल मीड़िया के दुरूपयोग एवं अफवाहों के संबंध में भी लोगो को जागरूक किया गया।