Thursday, April 24, 2025
Breaking News

अंतर रेलवे चौंपियनशिप विजेता महिला क्रिकेट टीम ने की मंडल रेल प्रबंधक आगरा से मुलाकात

आगरा। रेलगाँव स्टेडियम प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे खेल संघ के तत्वावधान में 34वीं अखिल भारतीय अंतर रेलवे महिला क्रिकेट चौंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस अंतर रेलवे प्रतियोगिता में उत्तर मध्य रेलवे के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बन ज़ोन को गौरवान्वित किया। आगरा मंडल की खिलाड़ियों ने मंडल रेल प्रबंधक तेज प्रकाश अग्रवाल से उनके कार्यालय में जाकर उनको उपलब्धियों से अवगत कराया। मंडल रेल प्रबंधक ने खिलाड़ियों से प्रत्येक के विषय में जानकारी ली और उनको हासिल की गई शानदार उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। मंडल रेल प्रबंधक ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी वे उत्तर मध्य रेलवे और राष्ट्र के लिए इसी तरह की उपलब्धियां हासिल करेंगे।आगरा रेल मंडल में क्रिकेट की 17 खिलाड़ी कर्यरत हैं।

Read More »

डाक सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मियों को किया सम्मानित

अहमदाबाद। उत्तर गुजरात परिक्षेत्र में डाक विभाग की समीक्षा बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने इस अवसर पर वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 80 से अधिक डाक अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि डाक विभाग अब सिर्फ पत्र पहुंचाने का माध्यम नहीं, बल्कि वित्तीय समावेशन, डिजिटलीकरण और नागरिक केंद्रित सेवाओं के माध्यम से देश की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डाकघर अब एक बहुआयामी सेवा प्रदाता के रूप में उभर रहा है। इस दौरान डाक सेवाओं और उनकी विशेषताओं को दर्शाने वाली एक बुकलेट भी गुजराती भाषा में जारी की गई।

Read More »

बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में हुआ वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में मंगलवार को विधि विभाग की ओर से ‘सभी के लिए समानता’ विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समन्वयक एवं विधि विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुदर्शन वर्मा के दिशा-निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्णायक के तौर पर डॉ. अनीस अहमद एवं डॉ. प्रदीप कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक डॉ. साश्या मिश्रा एवं डॉ. खुशनुमा बानो ने क्रमशः प्रतियोगिता में उपस्थित सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया एवं सभी को प्रतियोगिता के नियम एवं रुपरेखा की जानकारी दी। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर जी द्वारा संविधान में प्रदत्त समानता का अधिकार एवं अन्य संवैधानिक अधिकारों से संबंधित विभिन्न उप-विषयों पर अपने विचार व्यक्तव्य के माध्यम से प्रस्तुत किये।

Read More »

अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स के खिलाफ पालिका प्रशासन का अभियान जारी

हाथरस। नगर पालिका परिषद हाथरस द्वारा शहर और इसके आसपास के क्षेत्रों में अवैध होर्डिंग्स, फ्लेक्स और बैनर के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान दूसरे दिन भी जारी रहा। पालिका प्रशासन की टीम ने मंगलवार को शहर के तालाब चौराहा से लेकर अलीगढ़ रोड नगला उम्मेद तक अभियान चलाकर अवैध रूप से लगाए गए कई होर्डिंग्स, फ्लेक्स और बैनर को हटवाया और अपने कब्जे में लिया। इससे पहले सोमवार को भी पालिका की टीम ने आगरा रोड और मथुरा रोड क्षेत्र से अवैध प्रचार सामग्री हटवाई थी। यह अभियान शासन के निर्देश पर पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत नगर पालिका परिषद, सदर क्षेत्र में भी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

Read More »

कांग्रेस संगठन में जुझारू, संघर्ष शील कार्यकर्ताओं को मिलेगी जगहः रामनिवास यादव

फिरोजाबाद। जिला एवं शहर कांग्रेस की सयुक्त बैठक जिला कार्यालय मोड़ा पर कनेटा पर आयोजित हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा संगठन मे जुझारू, संघर्ष शील और संगठन मे समय देने वाले कार्यकर्ताओ को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी। संगठन मे अब विभिन्न पदों के लिए भी ऐसे कार्यकर्ताओ को स्थान दिया जायेगा। जो आगामी पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनावों मे बूथ स्तर और वार्ड स्तर पर सक्रियता से एवं जनसमस्याओ के लिए संघर्ष करेंगे। बैठक में महानगर अध्यक्ष शफात खान राजू, अजय कुमार शर्मा, सतीश चंद्र अग्रवाल, आदेश यादव, लाला राइन गाँधी, राजवीर यादव, प्रकाश निधि गर्ग, हाजी नसीर अहमद, गुलाब सिंह चौहान, जितेन्द्र तिवारी, अनिल यादव, चाँद कुरैशी गुलाम जिलानी

Read More »

विश्व पृथ्वी दिवस पर शिक्षकों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

फिरोजाबाद। विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर तिलक इंटर कॉलेज में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि 22 अप्रैल 1970 को दुनिया के बड़े-बड़े शहरों में लगभग दो करोड़ से अधिक लोग सड़कों पर उतर आए थे और मानवीय गतिविधियों से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के खिलाफ प्रदर्शन किया था। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण की तरफ सभी का ध्यान खींचना और संपूर्ण मानव जाति पृथ्वी को संकुशल बनाए रखने में योगदान दें। साथ ही कहा कि वृक्ष हमें निःशुल्क जीवन के लिए बहुत उपयोगी अमूल्य प्राण वायु आक्सीजन प्रदान करते हैं।

Read More »

विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

फिरोजाबाद। शिक्षा, व्यवसाय, पर्यावरण, योगा चिकित्सा एवं समासेवा क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों को नेशनल स्किल डैवलपमेंट एंड अवार्ड काउंसिल सम्मानित करेंगी। साथ ही उनको विशेष रूप से समाज गौरव, फिरोजाबाद गौरव, उत्तर प्रदेश की उपाधि से सम्मानित किया जायेगा।
संस्था अध्यक्ष सुनील जैन ने कहा कि जो बिना किसी स्वार्थ के समाज में रह रहे लोगों की मदद करते है और उनका सहारा बनते हे। ऐसे लोगों को नेशनल स्किल डैवलपमेंट एंड अवार्ड काउंसिल 25 मई को फिरोजाबाद में सम्मानित करने जा रही है। जिसके लिए चुनिंदा क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Read More »

महिला सम्मेलन में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर हुई चर्चा

फिरोजाबाद। भाजपा जिला व महानगर के संयुक्त तत्वाधान में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर महिला सम्मेलन का आयोजन एस.आर.के. कॉलेज ऑफ कम्प्यूटर सांइस एजुकेशन में सम्पन्न हुआ। जिसमें मातृ शक्ति ने देश में एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर सहमति जताई।
महिला सम्मेलन का शुभारम्भ आगरा महापौर हेमलता दिवाकर, फिरोजाबाद महापौर कामिनी राठौर द्वारा संयुक्त रूप से ज्ञान की देवी मॉ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया। कार्यक्रम का आगाज सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का मातृ शक्ति द्वारा सम्मान किया गया।

Read More »

पृथ्वी दिवस पर डाक विभाग ने आयोजित किया विशेष कार्यक्रम

लखनऊ। भारतीय डाक विभाग द्वारा मंगलवार को “पृथ्वी दिवस” के अवसर पर लखनऊ जी.पी.ओ. में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और सतत विकास के लिए सामूहिक प्रयास को प्रेरित करना था। इस अवसर की स्मृति में एक विशेष विरूपण (Special Cancellation) भी जारी किया गया। मुख्य अतिथि प्रणव कुमार, चीफ पोस्टमास्टर जनरल, उत्तर प्रदेश परिमंडल लखनऊ और विशिष्ट अतिथि सुनील कुमार राय, पोस्टमास्टर जनरल, मुख्यालय परिक्षेत्र लखनऊ तथा सुशील कुमार तिवारी, चीफ पोस्टमास्टर लखनऊ जी.पी.ओ. ने इस विशेष विरूपण का अनावरण एवं विमोचन किया।

Read More »

पश्चिम बंगाल के हालात पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने की बैठक

कानपुर। पश्चिम बंगाल में हिन्दू समाज पर अत्याचार और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने एक बैठक आयोजित की। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष कुंवर मनोज भदौरिया के नेतृत्व में हुई, जिसमें संगठन के कई पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान भदौरिया ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और हिन्दू समाज को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है, जिससे हालात और अधिक बिगड़ते जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दू समाज पर अत्याचार किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा।

Read More »