Monday, April 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई संपन्न

जिला पर्यावरण समिति की बैठक हुई संपन्न

हाथरस। जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुरेश चंद्र केसरवानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रभागीय वनाधिकारी हाथरस द्वारा अवगत कराया गया कि वर्षाकाल-2025 हेतु जनपद हाथरस का वृक्षारोपण लक्ष्य 21.44 लाख निर्धारित किया गया है। जिसमें वन विभाग द्वारा 5.00 लाख एवं अन्य विभागों द्वारा 16.44 पौधों का रोपण किया जायेगा। शासन स्तर से निर्धारित लक्ष्यों का आंवटन जिलाधिकारी हाथरस के स्तर से जारी करते हुए विभागवार नोडल अधिकारी नामित किये गये हैं। स्थल चयन एवं गड्ढा खुदान कार्य की विभागवार समीक्षा की गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि इस वर्ष पैच बनाकर वृक्षारोपण कराया जाए एवं ज्यादा से ज्यादा पर्यावरणीय, फलदार पौधों का रोपण किया जाए। स्थानीय प्रजातियों को महत्व दिया जाये। वृक्षारोपण को सफल बनाने हेतु दिनांक 15 मई से पूर्व गड्ढों का खुदान कार्य पूर्ण कर लिया जाये।