Wednesday, June 17, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुमिता यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पाई सफलता

सुमिता यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पाई सफलता

फिरोजाबाद। सिरसागंज के ग्राम करनपुर निवासी सुमिता यादव ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पूर्व एमएलसी डॉक्टर दिलीप यादव ने बेटी सुमिता का हौसला बढ़ाते हुए उनके निवास पहुंचकर फूलमाला एवं शाल उड़ाकर शुभकामनाऐं दी। साथ ही बेटी सुमिता यादव के माता-पिता का स्वागत कर बधाई दी। डा.दिलीप यादव ने कहा कि जिस तरीके से गांव के बच्चे देश की सबसे कठिन परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं, तो गांव ही नहीं, एक समाज व जिले का नाम रोशन करते हैं और आने वाली पीढ़ी का हौसला भी बढ़ाते हैं। जिससे छोटे भाई-बहन एक सही राह पर सही मुकाम हासिल कर सकें। इस दौरान डा. मनोज यादव, रवि कुमार प्रधान, जगमोहन यादव, बंटू कुमार, कुलदीप, विकास यादव आदि रहे।