Thursday, March 13, 2025
Breaking News

जनपद में अभी तक 71618 किसानों की हुई है फार्मर रजिस्ट्री

फिरोजाबाद। जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में अन्नदाता किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु फार्मर रजिस्ट्री का कार्य मुख्यालय, तहसील, ब्लाक और ग्राम स्तर पर अनवरत जारी है। इस महत्वपूर्ण कार्य में जिले के कोटेदारों, सभ्रांत व्यक्तियों और मीडियाजनों का भी सहयोग लिया जा रहा है। जिससे जनपद के समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पंजीयन हो सके और किसानों को सरकार द्वारा प्रदत समस्त योजनाओं का लाभ मिल सके।
इस योजना के तहत प्रत्येक पंजीकृत किसान को एक यूनिक आईडी दी जाएगी, यह आईडी सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किसानों के पहचान के रूप में कार्य करेगी। इस योजना से सब्सिडी, मुआवजा और अन्य वित्तीय सहायता सीधे किसानों के बैंक खातों में जमा होगी। किसान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा और कृषि ऋण जैसी योजनाओं का लाभ आसानी से ले सकेंगे।

Read More »

व्यापार मंडल की बैठक में नगर की यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने की मांग

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल महानगर की मासिक बैठक का परशुराम लालवानी अध्यक्ष आगरा गेट बाजार समिति के प्रतिष्ठान पर सम्पन्न हुई। बैठक में महानगर अध्यक्ष अंबेश शर्मा ने कहा नगर की यातायात व्यवस्था पूर्ण रूप से ध्वस्ज हो चुकी है। ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा की क्रम संख्या उनका रूल आवंटन न होने के कारण नगर के प्रमुख चौराहों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यापारियों ने मांग यातायाज प्रभारी से मांग की है कि नगर की ट्रैफिक व्यवस्था का दुरूस्त करने, आमजन को चालान के नाम पर उत्पीड़न बंद करने, मंगल बाजार के दिन यातायात प्रभारी ने जो सशक्त व्यवस्था लागू की थी, उसे यथा स्थिति रूप में लागू बना रहना चाहिए, जब तक मंगल बाजार का स्थान सुविधायुक्त पर परिवर्तन ना हो जाए।

Read More »

सावित्री फाउंडेशन ने किया कंबल वितरण

फिरोजाबाद। सामाजिक संस्था सावित्री फाउंडेशन ने लेबर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। भीषण ठंड में मदद पाकर लोग राहत महसूस करने लगे। संस्था की संरक्षक कल्पना राजौरिया, प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा, प्रदेश सचिव निशांत गर्ग ने जरूरतमंदों को ठंड से बचने के लिए कंबल वितरण किए। संरक्षक कल्पना राजौरिया ने कहा कि यह संस्था सामाजिक क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्पर तैयार रहती है। हर क्षेत्र में अपनी सहभागिता निभाती है। प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि पूर्व दो दिन पहले मकर संक्रांति के उपलक्ष में खिचड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। अब सर्दी को देखते हुए कंबल वितरित किए हैं।

Read More »

सामूहिक विवाह समारोह में एक साथ हुए 100 जोड़ो का विवाह सम्पन्न

फिरोजाबाद। नगर निगम की मेजबानी में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह समारोह गांधी पार्क मैदान स्थित सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में धूमधाम से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। जिसमें महापौर कामिनी राठौर, सहायक नगर आयुक्त निहालचंद, जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, अध्यक्ष नगर पंचायत गीता दिवाकर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सूर्यकांत मिश्रा, उपसभापति विजय शर्मा एवं अन्य पार्षदगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कर निर्धारण अधिकारी नीरज पटेल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कुल 100 जोड़ों की शादी पारंपरिक रीति रिवाजों के साथ सम्पन्न हुई। जिसमें 42 मुस्लिम जोड़े एवं 58 हिंदू जोड़े सम्मिलित रहे। सभी जोड़ों को दस हजार रुपये के वैवाहिक सामान दिये गये तथा सभी नव युगल कन्या के खाते में 35 हजार रूपये समाज कल्याण विभाग द्वारा भेजे जाएंगे।

Read More »

सख्त कानून की मिसाल बने पुलिस कप्तान धवल जायसवाल

रामकृष्ण अग्रवाल: फतेहपुर। ईमानदार और तेज-तर्रार पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के नेतृत्व में फतेहपुर जनपद में पुलिस विभाग ने कई प्रभावी और महत्वपूर्ण कार्यवाहियाँ की हैं। पुलिस कप्तान धवल जायसवाल ने अपनी कार्यशैली से जनपद की जनता का विश्वास जीता है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए कानून का पालन कराया है। पुलिस कप्तान के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए, जिनमें पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हाजी रजा की बेनामी संपत्ति पर बुलडोजर चलाना, पत्रकार दिलीप सैनी के हत्यारोपियों को गिरफ्तार करना, गैंगस्टर अभियुक्त एजाज अहमद सिद्दीकी की 5 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति को जब्त करना शामिल है। इसके अलावा पुलिस कप्तान के नेतृत्व में 32 लाख रुपये के खोए हुए मोबाइल फोन को बरामद किया गया और उन्हें उनके स्वामियों को वापस किया गया। समय-समय पर पुलिस कप्तान द्वारा प्रभावी अभियानों के माध्यम से जनपद में प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया गया और कई लापरवाह थानाध्यक्षों और पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया।

Read More »

दिल्ली विधानसभा चुनाव: संदीप दीक्षित ने नामांकन किया दाखिल, केजरीवाल पर जमकर बरसे

नई दिल्ली। नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने गुरुवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर उनके साथ उनकी पत्नी और बेटी नृत्य करते हुए नजर आईं। नामांकन के बाद, दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने उन्हें बधाई दी।
संदीप दीक्षित ने इस मौके पर आम आदमी पार्टी (AAP) और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘केजरीवाल ने शीला दीक्षित जी की राजनीतिक हत्या की। मैं उन्हें शीला जी का राजनीतिक कातिल कहूंगा।’ उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के बाद भी लोग शीला दीक्षित को याद कर रहे हैं, जो यह साबित करता है कि उनकी नीतियां और कार्यकाल दिल्लीवासियों के लिए सफल था।

Read More »

आगामी गेहूँ खरीद हेतु 45 क्रय केन्द्र अनुमोदित

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशों के क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने जानकारी दी कि आगामी रबी विपणन वर्ष 2025-26 में गेहूँ की खरीद 01 मार्च, 2025 से शुरू होगी। इस वर्ष गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य में भारी वृद्धि करते हुए इसे 2425 रुपये प्रति कुंटल घोषित किया गया है, जो पिछले वर्ष से 150 रुपये अधिक है।
कृषकों को अधिक लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने गेहूँ खरीद की प्रक्रिया की निगरानी और पर्यवेक्षण के लिए अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) समय-समय पर शासन के निर्देशों के अनुसार गेहूँ खरीद प्रक्रिया को संपादित करेंगे।
जिलाधिकारी द्वारा जिले में गेहूँ खरीद हेतु 45 क्रय केन्द्रों को अनुमोदित किया गया है। इनमें खाद्य विभाग के 16, पीसीएफ के 17, पीसीयू के 07 और यूपीएसएस के 05 क्रय केन्द्र शामिल हैं। इन केन्द्रों का संचालन तहसील अकबरपुर (09), तहसील मैथा (05), तहसील डेरापुर (10), तहसील रसूलाबाद (09), तहसील सिकन्दरा (03) और तहसील भोगनीपुर (09) में किया जाएगा।

Read More »

पांच दिवसीय भारत दौरे पर सिंगापुर के राष्ट्रपति शनमुगरत्नम

नई दिल्ली। सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम अपने पांच दिवसीय दौरे पर भारत पहुॅुचे हैं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम का औपचारिक स्वागत किया गया। सिंगापुर के राष्ट्रपति के रूप में उनकी यह पहली यात्रा है जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है।
मजबूत होते भारत और सिंगापुर के संबंध
अपने औपचारिक स्वागत के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिंगापुर के राष्ट्रपति ने कहा, “हम कभी नहीं भूलेंगे कि भारत 1965 में सिंगापुर की स्वतंत्रता को मान्यता देने वाले पहले कुछ देशों में से एक था और तब से हमारे संबंध तेजी से बढ़े हैं। छोटे देश सिंगापुर और बड़े देश भारत के बीच यह स्वाभाविक साझेदारी है, लेकिन हम अपने आपसी हितों में सहयोग करने के तरीके खोजते हैं।”

Read More »

सेवायोजन कार्यालय परिसर माती में आज होगा रोजगार मेले का आयोजन

कानपुर देहात। जिलाधिकारी आलोक सिंह के निर्देशन में जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय कानपुर देहात के द्वारा पुरुष/महिला बेरोजगारों के लिए दिनॉक 16/01/2025, स्थान सेवायोजन कार्यालय परिसर माती, कानपुर देहात में प्रातः 11ः00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा, जिसमें निजी क्षेत्र के कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में आई०टी०आई०, नान आई०टी०आई० डिप्लोमा, स्नातक उर्तीण अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते है। मेले में आए अभ्यर्थियों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीयन भी किया जायेगा। इस हेतु अभ्यर्थी अपने शैक्षिक प्रमाण-पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र की छाया प्रति ले आयेगें। सेवायोजन विभाग द्वारा विकसित नवीन पोर्टल पर जॉब सीकर, नियोजक एवं संस्थान के पंजीयन की व्यवस्था है।

Read More »

अनेक स्मृतियों के साथ कांग्रेस मुख्यालय पहुंचा (9ए) कोटला रोड

राजीव रंजन नागः नई दिल्ली। हरे-भरे बांस के पेड़, सफेद दीवारें और फैला हुआ लॉन। 24 अकबर रोड में प्रवेश करते ही सबसे पहले यही चीजें आपको प्रभावित करती हैं, जो चार दशकों से कांग्रेस का पता रहा है। पार्टी अब एक नए पते पर जाने के लिए अपना सामान पैक कर रही है। 9ए कोटला रोड।
दोनों अवसरों की परिस्थितियों में समानता को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। पिछले 47 वर्षों से 24, अकबर रोड परिसर से संचालित हो रही है। जनवरी का महीना सर्द था जब इंदिरा गांधी ने विभाजन के बाद पार्टी को फिर से एकजुट किया और कांग्रेस का दफ्तर 24 अकबर रोड पर चला गया। तब आपातकाल के बाद उभरे हालात के बाद की यह उथल-पुथल की कहानी थी। अब, जब कांग्रेस जनवरी 2025 में स्थानांतरित हो रही है, तो उसे उन्हीं चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनका सामना इंदिरा गांधी ने 1977 में चुनाव हारने के बाद किया था। यह पार्टी आज विपक्ष में है और हाल ही में हरियाणा और महाराष्ट्र में चुनाव हार गई है, और 2014 में जब यह आखिरी बार सत्ता में थी, तब की तुलना में यह एक छोटा संस्करण है। संबंधित कहानियाँ कांग्रेस ने 48 साल बाद मुख्यालय स्थानांतरित किया। यह उस भव्य पुरानी पार्टी के इतिहास में एक महत्वपूर्ण क्षण है।

Read More »