Friday, June 7, 2024
Breaking News

यमुना घाटों से सिल्ट हटाने को लगाई मशीन

मथुरा। दशहरा पर्व 16 जून को मनाया जाएगा। पर्व से पूर्व यमुना घाटों की सफाई की जा रही है। पोकलेन मशीन लगातार तीन दिन रात्रि के समय विश्राम घाट से लेकर आगरा होटल के सभी घाटों की सफाई करेगी। नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने बताया कि दशहरा पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यमुना स्नान करते हैं। उसी को दृष्टिगत रखते हुए मथुरा शहरी क्षेत्र के सभी घाटों की सफाई पोकलेन मशीन से कराई जा रही है जिसके चलते यमुना जल के प्रवाह को रुकवाया गया ताकि गंदगी स्पष्ट नजर आ सके। आज दिन में सभी घाटों की सफाई मैन्युअल कराई गई। सांय काल से पोकलेन मशीन को यमुना जी में उतारा गया और यमुना जी में भरी हुई कीचड़ को हटवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बहुत से जागरूक नागरिकों द्वारा यमुना घाटों पर गंदगी यमुना में जल की कमी के चित्र पोस्ट किए गए।

Read More »

मथुरा से फिर जीती हेमा मालिनी

मथुरा। हॉट सीट मथुरा पर लगातार तीसरी बार भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी ने अपने विरोधियों को टिकने नहीं दिया है। पहले राउंड से ही उन्होंने बढ़त बनाली और राउण्ड दर राउण्ड वह अपने प्रतिद्वंदी पर बढ़त बनाती चली गईं। बसपा ने इस बार सुरेश सिंह और कांग्रेस ने अपने युवा नेता मुकेश धनगर पर दांव लगाया था। हालांकि मुकेश धनगर के प्रदर्शन ने स्थानीय स्तर पर पार्टी में नई जान फूंकी है। उन्हें हर राउंड में वोट मिले और कांग्रेस लगातार दूसरे नम्बर पर रही, हालांकि बसपा और कांग्रेस के बीच दूसरे और तीसरे स्थान के लिए मुकाबला नजदीकी रहा। आकड़ों के मुताबिक हेमा मालिनी ने 510064 वोटों से जीत दर्ज की है जबकि कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश धनगर को 216657 वोट, बसपा प्रत्याशी सुरेश सिंह को 188417 वोट और निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप को 15665 वोट हासिल हुए हैं।

Read More »

प्रत्याशी चयन में अनदेखी भाजपा को पड़ी महंगी

चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी का संगठन और आरएसएस से नहीं बन सका तालमेल
फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद में जिस तरह से प्रत्याशी चयन में स्थानीय संगठन के साथ प्रदेश संगठन की अनदेखी की, उसका नतीजा भाजपा को पार्टी प्रत्याशी की हार से चुकाना पड़ा। प्रत्याशी की घोषणा नामांकन से मात्र एक दिन पूर्व करने और प्रत्याशी द्वारा भाजपा संगठन और आरएसएस से कोई तालमेल न बैठाने का नतीजा पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा।
चुनाव के दौरान जिस तरह से भाजपा नेताओं को फिरोजाबाद सीट को लेकर जीत की पूरी संभावना थी, वो मतगणना के दौरान धूमिल हो गई। भाजपा को इस हार से सबक जरूर लेना चाहिए और पार्टी के निचले स्तर से उच्च स्तर तक के संगठन के कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए। इसके साथ ही भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी रही। जो पूरे चुनाव के दौरान अपनी ढपली अपना अलाप रागते नजर आए। इसके बाबजूद पार्टी संगठन ने स्थानीय स्तर पर आकर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में तालमेल बैठाने की कोशिश नहीं की गई। लोगों ने जमकर भितरघात भी किया। पूरे दिन प्रत्याशी के साथ रहने के बाद वोट के लिए दूसरी पार्टी के प्रत्याशी के लिए प्रचार किया।

Read More »

समाजवादी पार्टी ने भाजपा से छीनी फिरोजाबाद लोकसभा सीट

» सपा के अक्षय यादव ने भाजपा के विश्वदीप सिंह को हराया
शिकोहाबाद। फिरोजाबाद लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव के सुपुत्र अक्षय यादव ने यह सीट भाजपा प्रत्याशी विश्वदीप सिंह को हराकर जीत ली। लोकसभा सीट जीतने के बाद सपा के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नगर में ढोल नगाड़े बजा कर और मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
समाजवादी पार्टी की मानी जाने वाली सीट वर्ष 2019 में भाजपा ने छीन ली थी। जिसके बाद समाजवादी पार्टी अपनी इस सीट को जीतने के लिए 2024 के चुनाव में छह माह पूर्व से ही तैयारियों में जुट गई थी। सपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव ने अपना पूरा समय क्षेत्र में दिया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव जाकर लोगों से बैठकें कर सपा प्रत्याशी अक्षय यादव को जिताने के लिए दिन रात एक किया। आज चुनाव परिणाम आने के बाद उनकी मेहनत रंग लाई।

Read More »

बड़े मंगल पर विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

ऊंचाहार, रायबरेली। ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार के अवसर पर क्षेत्र के सलोन रोड स्थित ग्राम पंचायत खुर्रमपुर के मोड़ पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों में ग्राम पंचायत खुर्रमपुर के प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला उर्फ बाबा, विवेक सिंह (भावी प्रधान गोपालपुर उधवन), राहुल सिंह (ठेकेदार), डॉ. अभिजीत सिंह (प्रांशु) , श्री कांत सेठ , विनय सिंह एवं सभी भक्तगणों में कृष्णा तिवारी, पिंटू, कन्हई, धर्मेंद्र, रवि रैदास, शिवकुमार वर्मा, राम लौटन , सूरज वर्मा,दिवाकर आदि का सहयोग अतुलनीय रहा।
आयोजक विनय शुक्ला उर्फ बाबा द्वारा बताया गया कि विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर दूसरे बड़े मंगलवार को सुबह सर्वप्रथम खुर्रमपुर मोड़ स्थित हनुमान मंदिर में विधि विधान से पूजन किया गया, उसके पश्चात सुबह दस बजे से लेकर प्रभु की इच्छा तक विशाल भंडारा का कार्यक्रम चलता रहा।

Read More »

स्वामित्व योजना के तहत अब तक कुल 80,38,220 घरौनियां तैयार

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। अपने संबोधन में उन्होंने 10-जनपदों-शामली, फर्रुखाबाद, अमेठी, कुशीनगर, सुल्तानपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, कासगंज, सिद्धार्थनगर व अम्बेडकर नगर में रियल टाइम खतौनी का कार्य शत-प्रतिशत पूरा होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि रियल टाइम खतौनी का कार्य पूरा होने पर भूमि संबंधी विवादों पर अंकुश लगेगा। इसमें भूमि बेचने वाले का नाम खारिज कर खरीददार का नाम तत्काल दर्ज होगा। अभी तक नामांतरण खतौनी रोस्टर के अनुसार प्रत्येक छह वर्ष पर किया जाता रहा है।

Read More »

सीएचसी की बत्ती गुल, मोबाइल टॉर्च से नवजात शिशु का कर रहे टीकाकरण

सासनी। जहां सरकार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य देने का दावा कर रही है वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी सरकार के इस सपने को पलीता लगा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। सीएमओ हाथरस की मौजूदगी में सासनी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मोबाइल टॉर्च की रोशनी में नवजात शिशुओं का टीकाकरण कर उनकी जिंदगी से खिलवाड किया जा रहा है।
बता दें कि वही इस शरीर को झुलसाने वाली प्रचंड गर्मी के कारण अस्पताल में भर्ती मरीज और तीमारदार बिना बिजली के हाथ के पंखे से हवा करने को मजबूर हैं। वहीं सीएचसी में न बिजली व्यवस्था के लिए जनरेटर लगाया गया है, जो मृतावस्था की ओर है वहीं दम तोड चुके इन्वेटर भी स्वास्थ्य विभाग की हकीकत बयां कर रहे है। हालांकि यह मामला शनिवार का है, जब सीएमओ हाथरस मंजीत सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां की अव्यवस्था सामने आई। मगर फिर भी सीएमओ ने सब ठीक होने की बात कही। निरीक्षण के दौरान सीएमओ की मौजूदगी में मोबाईल टॉर्च की रोशनी में स्टाफ नर्स नवजात बच्चों का टीकाकरण कर रही थी। इस भीषण गर्मी में अस्पताल में भर्ती मरीज हाथ के पंखे से हवा करते रहे थे।

Read More »

बिजली फॉल्ट से कई क्षेत्रों की बिजली गुल

हाथरस। भीषण गर्मी में बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। कहीं बिजली लाइनों में फाल्ट हो रहे हैं तो कहीं विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। जर्जर विद्युत लाइनों की वजह से लोगों को हादसे का भी डर सता रहा है। शहर के कुशवाहा नगर के बाहर विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया और उसके बाद ट्रांसफार्मर में भी करंट आ गया। इसकी जानकारी मिलने पर वहां लोगों में खलबली मच गई और बिजली आपूर्ति बाधित कराई। इसके बाद आज दोपहर तक बिजली नहीं आयी। जिससे आक्रोशित लोगों ने शहर के वाटर वर्क्स बिजली ऑफिस का घेराव कर जमकर प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। बिजली कटौती से भीषण गर्मी में लोगों का हाल-बेहाल है और लोग काफी परेशान हैं। भीषण गर्मी में अक्सर बिजली लाइनों में फाल्ट हो रहे हैं और इससे कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।

Read More »

आगरा मंडल ने मई 2024 में माल ढुलाई से 48.57 करोड़ रुपये की अर्जित की आय

आगराः जन सामना संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल द्वारा निरंतर सर्वाेत्तम प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही रेल राजस्व में वृद्धि हेतु सतत प्रयत्नशील है। आगरा मंडल ने मई 2024 में 315801 टन माल ढुलाई की, पिछले वर्ष मई में 288967 टन माल ढुलाई की तुलना में 9.29 प्रतिशत अधिक हैं व मई 2023 में माल ढुलाई से 38.76 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ था, जबकि मई 2024 में यह लगभग 26.31 प्रतिशत बढ़कर 48.57 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त हुआ हैं। मंडल रेल प्रबंधक आगरा तेज प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आगरा मंडल द्वारा मई माह-2024 में माल भाड़ा द्वारा विभिन्न श्रोतों से आय अर्जित की है जिसमे मुख्यता:-
1- आईओसी/बाद से मई माह में पेट्रोलियम तेल के 108 रैक का लदान हुआ। जिससे 44.96 करोड़ की माल भाड़ा आय अर्जित हुई जो की गत वर्ष के इसी माह में अर्जित की गई आय से लगभग 28.5 प्रतिशत अधिक है।
2- आईसीडीबाई से कंटेनर के 11 रैक का लदान हुआ जिससे 1.44 करोड़ की आय अर्जित की गई।
3- आईओसीजी/बाद से मई माह में 2 रैक बिटूमिन की लोड हुई जिससे 1.13 करोड़ की आय अर्जित की गई।
4- 73 वैगन खाध तेल का लदान रामगढ़ से हुआ जिससे 1.03 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ।
5- यमुना ब्रिज से 2 वैगन आलू एवं 3 वैगन खाद्य ऑयल का लदान हुआ जिससे क्रमशः 1.84 लाख एवं 2.23 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ।
उन्होने बताया कि रेलवे ने व्यापार करने में आसानी के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। कम कीमत पर बढ़िया सेवा देने का प्रयास किया गया है कुशल नीति निर्माण द्वारा समर्थित ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और व्यवसाय विकास इकाइयों के कारण रेलवे को यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने में मदद मिली है।

Read More »

काश, जीतने के बाद किसी को याद रह जाएं यमुना से किये वायदे!

मथुराः जन सामना संवाददाता। चुनाव जीतने के लिए मां यमुना से आशीर्वाद लेने के लिए बस आये। किसी ने नामांकन से पहले यमुना पूजन किया तो किसी प्रचार अभियान शुरू करने से पहले दुग्धाभिषेक किया। एक दो बार नहीं बल्कि बार-बार और वर्षों से यह क्रम जारी है। चुनाव जीतने के बाद प्रत्याशी से माननीय हुए नेता जी यह कहना नहीं भूलते कि वह मां यमुना के आशीर्वाद से चुनाव जीते हैं। हालांकि इसके बाद न उन्हें यमुना की याद रहती है न अपने वादों की। पंडित अमित भारद्वाज कहते हैं कि नेता, मंत्री, सभी धर्म व सनातन का अलाप अलाप रहे हैं। दूसरी ओर धर्म नगरी में यमुना की करुण पुकार उनको सुनाई नहीं दे रही। करोड़ों की धनराशि का बंटरबाट हो गया लेकिन यमुना जल की स्थिति दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है। राजनैतिक लाभ के लिए धर्म की आड़ लेने वाले दलों को यमुना की चिंता नहीं। उन्होंने यमुना प्रदूषण की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी लिखा है।

Read More »