Monday, June 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजेन्द्र अवस्थी को डॉ० श्रीकान्त पांडेय स्मृति सेवा श्री सम्मान

राजेन्द्र अवस्थी को डॉ० श्रीकान्त पांडेय स्मृति सेवा श्री सम्मान

रायबरेली। विगत 18 वर्षों से सामाजिक और शैक्षिक क्षेत्र की अग्रणी संस्था प्रयास की ओर से वर्ष 2024 के सम्मान की घोषणा कर दी गई है। इस बार साहित्यिक और सेवा क्षेत्र से दो विशिष्ट सम्मान दिए जा रहे हैं। प्रयास के अध्यक्ष डॉ० शिवकांत पांडे ने बताया कि इस वर्ष से सेवा और साहित्य क्षेत्र से दो नए सम्मान शुरू किए जा रहे हैं। जिसके लिए निर्णायक मंडल ने तय किया है कि डॉ श्रीकान्त पांडेय स्मृति सेवा श्री सम्मान प्रसिद्ध समाजसेवी राजेन्द्र अवस्थी व साहित्य क्षेत्र से अमर बहादुर अमरेश साहित्य श्री सम्मान सेवा क्षेत्र से वरिष्ठ साहित्यकार डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय(प्रयागराज) को प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्तर के इस सम्मान के लिए कई नामों पर विचार किया गया। जिसके बाद निर्णय को अंतिम रूप दिया गया।
संस्था के सचिव रजनीश पांडे ने बताया कि डॉ श्री कान्त पांडेय स्मृति सेवा श्री से सम्मानित राजेन्द्र अवस्थी रायबरेली के निवासी हैं और पिछले 13 वर्षों से अनवरत लोगों को भोजन या अन्य सेवा मुहैया करा रहे हैं। कोरोना में उनकी सहभागिता उल्लेखनीय रही है। अब तक इन्होंने लाखों असहाय और गरीब लोगों को भोजन, कंबल व अन्य जरूरत की चीजें उपलब्ध कराया है। इसके अलावा राजेन्द्र अवस्थी कई सामाजिक संस्थाओं में भी सक्रिय हैं। अपनी संस्था के माध्यम से वह नियमित बाबा अमरनाथ यात्रा की सुविधा भी भक्तों को उपलब्ध करा रहे हैं। इसके अलावा अमर बहादुर अमरेश स्मृति साहित्य श्री सम्मान प्रयागराज के वरिष्ठ साहित्यकार व संपादक डॉ भगवान प्रसाद उपाध्याय को दिया जा रहा है। डॉ उपाध्याय विगत 40 वर्षों से साहित्यिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अब तक कई कहानी, कविता और उपन्यासों का लेखन किया है। वह 39 वर्षाे से प्रकाशित साहित्यिक पत्रिका सहित्यञ्जली प्रभा के संपादक है। इसके साथ ही वह एक दैनिक अखबार के भी प्रधान संपादक का दायित्व भी निर्वहन कर रहे हैं। प्रयास संस्था के सचिव रजनीश पांडे ने बताया कि संस्था द्वारा यह सम्मान प्रसिद्ध चिकित्सक व समाजसेवी डॉ श्रीकान्त पांडेय व प्रसिद्ध साहित्यकार अमर बहादुर अमरेश की स्मृति में दिया जा रहा है।