Monday, June 24, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उ.प्र. महिला शिक्षक संघ की पुनः जिलाध्यक्ष बनी रीमा सिंह

उ.प्र. महिला शिक्षक संघ की पुनः जिलाध्यक्ष बनी रीमा सिंह

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की एक बैटक ऑर्किड ग्रीन में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य, प्रदेश उपाध्‍यक्ष सीमा यादव, प्रदेश मंत्री मधुलता शर्मा, राधा प्रजापति जिलाध्‍यक्ष सीतापुर ने फिरोजाबाद की जिला कार्याकारिणी का विस्तार करते हुए रीमा सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
इसी के साथ डॉ. वंदना तोमर महामत्री, नीति यादव वरिष्ठ उपाध्याय, रेनू यादव संयुक्त मंत्री, अनिता यादव प्रचार मंत्री, मधु चौहान मंत्री, साधना यादव संगठन मंत्री, नीरज गोयल उपाध्याय, नीलम यादव कोषाध्‍यक्ष, गीतांजलि सिंह उपाध्‍यक्ष, अर्चना जादौन संगठन मंत्री, पारुल सिंह उपाध्याय, शिखा सिंह को मीडिया प्रभारी, दीपमाला यादव प्रचार मंत्री, विनीता पांडे ब्लॉक अध्यक्ष शिकोहाबाद, नीतू सिंह अध्यक्ष अरांव, अपर्णा श्रीवास्तव अध्यक्ष नारखी, दीपमाला यादव अध्यक्ष खैरगढ़, मिली यादव अध्यक्ष मदनपुर, रश्मि गुप्ता फिरोजाबाद ब्लाक अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान कुसुमलता, रंजना, अंशु अग्रवाल, गरिमा सिंह, भावना शाक्य, माधुरी, संगीता गुप्ता, प्राची गुप्ता आदि मौजूद रहें।