Saturday, June 8, 2024
Breaking News

उ.प्र. महिला शिक्षक संघ की पुनः जिलाध्यक्ष बनी रीमा सिंह

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की एक बैटक ऑर्किड ग्रीन में आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य, प्रदेश उपाध्‍यक्ष सीमा यादव, प्रदेश मंत्री मधुलता शर्मा, राधा प्रजापति जिलाध्‍यक्ष सीतापुर ने फिरोजाबाद की जिला कार्याकारिणी का विस्तार करते हुए रीमा सिंह को पुनः जिलाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया।
इसी के साथ डॉ. वंदना तोमर महामत्री, नीति यादव वरिष्ठ उपाध्याय, रेनू यादव संयुक्त मंत्री, अनिता यादव प्रचार मंत्री, मधु चौहान मंत्री, साधना यादव संगठन मंत्री, नीरज गोयल उपाध्याय,

Read More »

ब्रह्माकुमारी बहनों ने निगम अधिकारियों के संग वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

फिरोजाबाद। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय एवं नगर निगम द्वारा रामलीला मैदान स्थित तालाब में वृक्षारोपण किया गया। जिसमें अशोका, शीशम, गुड़हल, बेल, तुलसी इत्यादि के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर सेंटर की संचालिका सरिता दीदी ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण को संतुलित कर मानव के अस्तित्व की रक्षा करने के लिए आवश्यक है। साथ ही कहा कि सभी लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा हेतु एक-एक पौधा अवश्य लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। निगम अधिकारियों ने कहा कि पेड़ प्रकृति के सुंदर और उपयोगी उपहार हैं, पेड़ मानव के महान दोस्त हैं। पेड़ जानवरों, पक्षियों और कीड़ों के प्राकृतिक निवास स्थान का निर्माण करते हैं। पेड़ भूमि को उपजाऊ बनाने में मदद करते हैं। वहीं सिलोड़ी सरकार की बगीची में अधिकारियों एवं बच्चों फूलों व तुलसी के पौधे लगाये। साथ ही प्रकृति को शुद्ध बनाये रखने का वचन दिया।

Read More »

नवनिर्वाचित सांसद अक्षय यादव का हुआ जोरदार स्वागत

सपा कार्यालय पर बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
फिरोजाबाद। समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित सांसद अक्षय यादव का सपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया। बुधवार को सपा कार्यालय पर पूर्व एमएलसी डॉ दिलीप यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी एवं इंडिया गठबंधन के नवनिर्वाचित सांसद अक्षय यादव का कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। चहीं मिष्ठान खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित सांसद अक्षय यादव ने फिरोजाबाद लोकसभा सीट से विजयी होने पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं फिरोजाबाद की सम्मानित जनता का आभार प्रकट किया।

Read More »

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) के 7 छात्र NEET यूजी-2024 में शीर्ष स्कोरर बने

रायबरेली। परीक्षण तैयारी सेवाओं में राष्ट्रीय अग्रणी आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (एईएसएल) ने गर्व से रायबरेली के अपने 7 छात्रों की उत्कृष्ट उपलब्धि की घोषणा की। जिन्होंने प्रतिष्ठित एनईईटी यूजी 2024 परीक्षा में 600 और उससे अधिक अंक प्राप्त किए। यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और एईएसएल द्वारा प्रदान की गई उच्च गुणवत्ता वाली कोचिंग का प्रमाण है। परिणाम राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा घोषित किए गए।
उल्लेखनीय छात्र हैं देवांश गुप्ता जिन्होंने 672 स्कोर करके AIR 13,024 हासिल किया। मोहम्मद आजम अंसारी ने 653 स्कोर करके AIR 26,998 हासिल किया। सुचिता सिंह ने 652 स्कोर करके AIR 27,537 हासिल किया। देवांश त्रिपाठी ने 641 स्कोर करके ए आई आर 37,680 हासिल किया, अरशद खान ने 626 स्कोर करके ए आई आर 52,629 हासिल किया, अमन पाल ने AIR हासिल किया। 76,124 प्रति 604 स्कोर करके अनामिका शर्मा ने 600 स्कोर करके ए आई आर 80,955 हासिल किया।

Read More »

कांग्रेसः मथुरा में संगठन की जमीनी मेहनत लाई रंग

मथुरा। कांग्रेस संगठन की मेहनत मथुरा में रंग लाई है। जमीनी स्तर पर किये गये काम और लगातार जनता से जुडे मुद्दों को उठाते रहने का लाभ कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिला है। इस बीच कांग्रेस संगठन लगातार जनता के बीच मजबूती से अपनी उपस्थित दर्ज कराता रहा। यही वजह है कि 2019 में कांग्रेस को 28084 वोट मिले थे। जबकि 2024 में बढ़कर कांग्रेस के हिस्से में आये वोटों की संख्या 216657 हो गई। यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि मथुरा से प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस उलझन में रही। पहले बॉक्सर बिजेन्द्र सिंह का नाम चला और अंतिम क्षणों में उनके भाजपा में शामिल हो जाने के बाद आननफानन में युवा नेता मुकेश धनगर पर दांव लगाया। मुकेश धनगर को भी तैयारी करने का पूरा मौका नहीं मिला। कोई बड़ा नेता मथुरा में सभा, रैली या रोड शो करने नहीं आया। स्थानीय स्तर पर ही चुनाव को लड़ा गया। संगठन के लोगों और नए पुराने कांग्रेसियों के सहयोग से भाजपा को चुनौती देने की ठानी।

Read More »

गांधी परिवार की दोनों परम्परागत सीट पर कांग्रेस की बम्पर जीत

अमेठी/रायबरेली। लोक सभा चुनाव 2024 के अंतिम सातवां चरण का मतदान 01 जून को समाप्त हो गया और 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 की वोटों की गिनती (मतगणना) शुरू हुई, जिसमें मतगणना के शुरुआत से ही रुझान में उत्तर प्रदेश के साथ-साथ देश भर में इंडिया गठबंधन की बढ़त देखने को मिली है। वहीं इंडिया गठबंधन की गांधी परिवार की दोनों परम्परागत सीट रायबरेली और अमेठी जो कि इस चुनाव में दांव पर लग चुकी थी उस पर दोपहर से ही काफी ज्यादा बढ़त देखने को मिली।
2019 के लोकसभा चुनाव में अमेठी से राहुल गांधी की हार हुई, परंतु वह अपनी दूसरी सीट केरल में वायनाड से जीत गए थे। वहीं 2024 के इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी को पार्टी अमेठी नही बल्कि रायबरेली लोकसभा 36 क्षेत्र से मैदान में उतारा चूंकि रायबरेली की पूर्व सांसद सोनिया गांधी राज्यसभा सदस्य नियुक्त हो चुकी थी जिसके चलते सोनिया गांधी ने अपनी यह सीट राहुल गांधी को पारिवारिक जिम्मेदारी कहकर सौंप दी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के सामने उतारा। किशोरी लाल शर्मा पिछले करीब 40 वर्षों से स्व. राजीव गांधी, स्व. इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के साथ अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस पार्टी के लिए पर्दे के पीछे रहकर चुनाव का कैंपेन और जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

Read More »

400 पार नहीं..किसी तरह नैया पार..।

केंद्र में फिर से गठबंधन की सरकार
नई दिल्लीः राजीव रंजन नाग। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर भाजपा के इस भरोसे का केंद्र था कि 2024 का चुनाव में जीत सुनिश्चित करना राम के हाथों में है। भगवा पार्टी ने राम मंदिर को वोट बटोरने के साधन के रूप में सीमित कर दिया। नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ और भाजपा ने राम मंदिर के लिए सीधे वोट मांगे, लेकिन न केवल अयोध्या बल्कि फैजाबाद में भी हार का सामना करना पड़ा। समाजवादी पार्टी के दलित उम्मीदवार अवधेश प्रसाद ने अनारक्षित सीट पर भाजपा के सबसे पुराने नाम लल्लू सिंह को 54,567 मतों से हरा दिया। यहां राम मंदिर कार्ड के विफल होने का गहरा प्रतीकात्मक अर्थ है।
वाराणसी में नरेंद्र मोदी की जीत का अंतर (1,52,513 वोट) राहुल गांधी के रायबरेली (3,900,30 वोट) से आधा है। यह किशोरी लाल शर्मा द्वारा स्मृति ईरानी से कांग्रेस के लिए अमेठी वापस छीने जाने से भी कम है। शर्मा 1,67,196 मतों से जीते। इससे मोदी द्वारा नामांकन दाखिल करने के समय गंगा पर किए गए दिव्यता के दावे को समाप्त करने में मदद मिलेगी।

Read More »

‘‘बैसाखियों के सहारे चलेगी बादशाहत’’

किसी भी देश के ‘लोकतंत्र’ जिसका अर्थ है, वह शासन-प्रणाली जिसमें वहाँ की जनता द्वारा चुने प्रतिनिधियों के हाथ में ‘सत्ता’ होती है, इसी लिये उसे ‘जनतंत्र’ की भी संज्ञा दी जाती है। ऐसा कहा जाता है कि लोकतंत्र में जनता ही सबकुछ है, लेकिन होता ठीक उलट है, क्योंकि जैसे ही ‘मतदाता’ अपने ‘मत’ का प्रयोग कर लेते हैं, वह (मतदाता) जनता में शुमार हो जाता है और हाँथ-पैर छू कर, मिमयाकर, गिड़गिड़ाकर आदि हथकंडे अपना कर मतदाताओं का मत अपने पक्ष में लाकर अपने सिर विजयश्री का ‘तमगा’ हासिल कर लेने वाला ‘व्यक्ति’ देखते ही देखते अपने आपको ‘खास’ बना लेता है। इस के बाद इन ‘खास’ व्यक्तियों की एक राय शुमारी के बाद चाहे राज्य हो या देश, उसकी बागडोर संभालने वाला ‘खास व्यक्ति’ दिखावे के लिये अपने आपको कथित सेवक तो कहता है लेकिन कटु सच्चाई यही है कि उस ‘खास व्यक्ति’ के अन्दर ‘बादशाहत’ ही छुपी होती है।
आज हम बात कर रहे हैं, देश की बादशाहत की। लोकताँत्रिक व्यवस्था के तहत लोकसभा सामान्य निवार्चन-2024 के सामने आये नतीजों ने देश के मतदाताओं ने देश की बादशाहत को बैसाखियों के सहारे चलाने का संदेश दिया है अर्थात अबकी बार किसी राजनैतिक दल के हाँथ में स्पष्ट रूप से ना देकर, ‘समूह’ के माध्यम से (एनडीए अथवा इण्डिया गठबन्धन के माध्यम) चलाने का आधार बनाया है।

Read More »

अकबरपुर लोक सभा से भोले को मिली विजयश्री

कानपुर देहातः जन सामना संवाददाता। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में एन0 डी0 ए0 गठबन्धन के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले सिंह को विजयी घोषित किया गया। श्री भोले ने अपने निकटस्थ प्रतिद्वंदी इण्डिया गठबन्धन के सपा प्रत्याशी राजाराम पाल को 44345 मतों से हराया। वहीं बसपा प्रत्याशी राजेश कुमार द्विवेदी तीसरे स्थान पर रहे।
बताते चलें कि एन0 डी0 ए0 गठबन्धन के भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सिंह उर्फ भोले सिंह को 517423 मत, इण्डिया गठबन्धन के सपा प्रत्याशी राजाराम पाल को 473078 मत व बसपा प्रत्याशी राजेश कुमार द्विवेदी को 73140 मत मिले।

Read More »

कानपुर लोक सभा से रमेश अवस्थी जीते

कानपुरः जन सामना संवाददाता। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में एन0 डी0 ए0 गठबन्धन के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को विजयी घोषित किया गया। श्री अवस्थी ने अपने निकटस्थ प्रतिद्वंदी इण्डिया गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को 20968 मतों से हराया। वहीं बसपा प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया तीसरे स्थान पर रहे।
बताते चलें कि एन0 डी0 ए0 गठबन्धन के भाजपा प्रत्याशी रमेश अवस्थी को 443055 मत, इण्डिया गठबन्धन के कांग्रेस प्रत्याशी आलोक मिश्रा को 422087 मत व बसपा प्रत्याशी कुलदीप भदौरिया को 12032 मत मिले। रमेश अवस्थी व आलोक मिश्रा के बीच कांटे की टक्कर रही।
रमेश अवस्थी को जैसे ही विजयी घोषित किया गया और जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र दिया, उनके समर्थकों ने जमकर नारे बाजी की।

Read More »