Wednesday, October 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांव में तेजी से चल रहा नाली सफाई का कार्य

गांव में तेजी से चल रहा नाली सफाई का कार्य

ऊंचाहार, रायबरेली। विकासखंड ऊंचाहार की कैथवल ग्राम पंचायत विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने में अव्वल तो है ही, इसके साथ ही ग्राम सभा के अंदर स्वच्छता के प्रति भी लोग सजग है। जहां एक तरफ तमाम ग्राम पंचायत में बजट न होने को लेकर विकास और साफ सफाई के कार्यों को लोग टालते रहते हैं, वहीं कैथवल ग्राम सभा के प्रधान और प्रतिनिधि द्वारा जनसेवा के कार्यों को प्रगति दी जा रही है। इसी क्रम में गांव के अंदर की गंदगी भरी नालियों के सफाई का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। यह ग्राम पंचायत के प्रधान और कर्मचारियों की स्वच्छता के प्रति सजगता को दिखा रहा है।