प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम लाइव टेलीकास्ट से भारत रत्न बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर के सपने के अनुरूप देश को डिजिटल इण्डिया व आधुनिक भारत बनाने का किया आहवानकानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। विकास भवन के सभाकक्ष में शासन के निर्देशों के अनुपालन में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की 126वीं जयंती के अवसर पर डा. भीमराव अम्बेडकर समारोह तथा डिजिधन व डिजिटल पेमेण्ट समारोह का आयोजन किया गया।
Read More »
Jansaamna
अम्बेडकर की विचारधारा को अपनाने वाला समाज ही आगे बढ़ सकता है: अभिजीत सांगा
शिवली कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली नगर पंचायत में लाखों की कीमत से बना शुलभ शौचालय अपनी दुर्दशा में आंसू बहा रहा है जहाँ एक ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश का विकास के लिये नये नये उपाय कर रहे है वही शिवली नगर पंचायत प्रशासन मुख्यमंत्री जी के सारे वादे दर किनार कर रहे है, चाहे वह सफाई व्यवस्था हो या सरकारी इमारतों में अवैध अतिक्रमण की बात हो। आपको बताते चले कि नगर पंचायत शिवली में कई वर्षों से बने सामुदायिक शुलभ शौचालय में इस समय गाड़ी पार्किंग व जानवरों का तबेला बन हुआ है। यहाँ दिन हो या रात हर समय गाड़ी पार्क करने की जगह बन गयी है और तो और पालतू जानवरों का भी आशियाना बन हुआ है। नगर पंचायत प्रशासन के इस ढ़ीले रवैये के चलते नगर में बनी सरकारी इमारते चाहे वह सुपर मार्केट हो या सामुदायिक शुलभ शौचालय इस समय अतिक्रमण का शिकार हो गयी।
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। जिला बाल कल्याण समिति बाल भवन में विगत 3 दिनों से चले रहे निःशुल्क पेंटिंग एवं आर्ट एंड क्राफट का प्रशिक्षण समापन समारोह बाल भवन फूलबाग में संपन्न हुआ है पी0डी0 लाइट कंपनी की तरफ से आयोजित इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक सीमा चड्ढा ने फैब्रिक पेंटिंग, टाई एंड डाई, वेस्ट मैटेरियल, रबर शीट के पर्स, थर्माकोल के झूमर बच्चों ने सिलाई कढ़ाई एवं फैशन डिजाइनिंग की छात्राओ ने प्रशिक्षण में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और पी0डी0 लाइट की तरफ से प्रमाण पत्र भी दिया गया इस कार्यक्रम में दीपक गुप्ता, हरिभाऊ खाण्डेकर, नीरज, प्रकाश दीक्षित, भोला नाथ शुक्ल, आंनद गुप्ता, रेखा, पारूल, संगीता, प्रतिभा,सविता, अंजू पांडे, बिंदिया और सिलाई प्रशिक्षिका मंजू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। 76 वर्षीय धावक, समाजसेवी एवं व्यवस्थापक देव समाज संस्थान अकबरपुर ने रिटायरमेंट के बाद कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण कर इतिहास व दर्शनशास्त्र से डबल एमए की परीक्षा सैकेंड डिवीजन से उत्तीर्ण कर अब ट्रिपल एमए हिन्दी की परीक्षा अकबरपुर डिग्री कालेज अकबरपुर से दे रहे है। प्रतिदिन 10 किमी. रेसवाक करने तथा 18 घंटे समाजसेवा में रत रहने वाले किशन सिंह चैहान युवाओं से अधिक जोश व वलवले राजनीति से दूर रहकर अपना सारा जीवन परोपकार एवं संस्थापक देवसमाज की विज्ञानमूल शिक्षा के प्रचार प्रसार में लगा है।
14 अप्रैल को विकास भवन के सभाकक्ष में अम्बेडकर जयन्ती व डिजिटल धन मेला लगेगा
कानपुर, जन सामना ब्यूरो। भारतीय जनता पार्टी कानपुर महानगर (दक्षिण) की जिला इकाई अध्यक्ष अनीता गुप्ता ने बताया कि कल 14 अप्रैल 2017 को बाबा भीमराव अम्बेडकर के जयंती के अवसर पर जिले के सभी 9 मंडलों में उपलब्ध दलित बस्तियों में सुबह 8 बजे प्रभात फेरी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इकटठे होकर करेंगे। उसके उपरान्त अम्बेडकर जी की प्रतिमाओं पर साफ-सफाई करके माल्यार्पण कार्यक्रम किये जायेंगे। इन्हीं बस्तियों में विभिन्न स्थानों पर समरसता भोज कार्यक्रम करने की व्यवस्थाये मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा की गयी है। बस्तियों में रहने वाली जनता के साथ बैठकर भोजन किया जायेगा। भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन से सम्बन्धित जो कार्य भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश पर अम्बेडकर जी के मूल निवास स्थल महू (म.प्र.) का विकास करके संग्रहालय का रूप दिया गया हैं