कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। रसूलाबाद, कानपुर देहात उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की पत्नी सांसद डिम्पल यादव का संसदीय क्षेत्र है। आज पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र में प्रचार करने को आई सांसद डिम्पल यादव ने रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र झींझक कस्बे में रसूलाबाद विधानसभा व सिकंदरा विधान सभा की संयुक्त चुनावी जनसभा की जिसमें स्टार प्रचारक के रुप में कन्नौज लोकसभा सांसद व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव व राज्यसभा सांसद श्रीमती जया बच्चन ने जनसभा को संबोधित किया। रसूलाबाद विधानसभा की प्रत्याशी श्रीमती अरुणा कोरी व सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र की सीमा सचान को जिताने की अपील की। इस मौके पर दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जगदेव सिंह, यादव सपा जिलाध्यक्ष दिलीप सिंह कल्लू यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष अकील अहमद पट्टा, वरिष्ठ सपा नेता पुष्पेंद्र यादव, नीलम कठेरिया, चेयरमैन झींझक राजकुमार यादव, ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह यादव, हाजी फैज़ान खान, श्याम सुन्दर यादव सहित हजारों की संख्या में सपा नेता व समर्थक मौजूद रहे। बताते चले डिम्पल यादव ने आज महाराजपुर में भी अपनी चुनावी जनसभा की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यूपी की सड़कें इतनी बेहतर हैं कि अगर खुद पीएम मोदी उत्तर प्रदेश की सड़कों पर चलेंगे तो वह भी हमें ही वोट करेंगे।
स्मार्टफोन का लालीपॉप
Read More »