Monday, May 20, 2024
Breaking News
Home » JAN SAAMNA DESK (page 333)

JAN SAAMNA DESK

जनपद की स्वास्थ्य सुविधाओं में चिकित्सक लाये सुधार, अन्यथा होगी कार्यवाहीः जिलाधिकारी

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार कक्ष में आयोजित हुई, बैठक मे जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सुविधाओं में हुए सुधार के संबंध में जानकारी ली तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृण करने और सुलभ जनता के लिए बनाने हेतु मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को और सुद्रण करने हेतु हम सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्राम वार स्वस्थ्य प्लान के अनुरूप ब्लॉक वार प्लान तैयार करने के उपरांत जनपद वार स्वास्थ्य प्लान तैयार निर्धारित प्रारूप पर किये जाने के निर्देश दिए।

Read More »

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 176 शिकायतों में 11 का हुआ निस्तारण

कानपुर देहात। जिलाधिकारी नेहा जैन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सम्पूर्ण समाधान का तहसील अकबरपुर में आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने तहसील में आने वाली शिकायतों को गंभीरता से सुना और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने शिकायत रजिस्टर का भी अवलोकन किया और पूर्व में आयी हुई शिकायतों के निस्तारण न होने से आज ही संबंधित विभाग की शिकायतों को संज्ञान लेते हुए तहसील दिवस में आए अधिकारियों को तहसील दिवस समापन के बाद मौके पर जाकर सत्यापन कर निस्तारण के निर्देश दिए।

Read More »

समस्याओं का गुणवत्तापरक निस्तारण करेंः डीएम

रायबरेली। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने तहसील महाराजगंज में संपूर्ण समाधान के अवसर पर लोगों की समस्याएं सुनी। उनके सामने भूमि, राजस्व, बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, राशन कार्ड, पेंशन और आपसी वाद विवाद से संबंधित मामले आए। उन्होंने इन प्रकरणों को संबंधित अधिकारियों को देते हुए कहा कि उनका गुणवत्ता परक निस्तारण करें। निर्देशित करते हुए कहा कि सभी मामलों की गहन जांच पड़ताल करने के उपरान्त मामलो का निस्तारण किया जाए। साथ ही भूमि विवाद और आपसी मनमुटाव के मामलों में दोनों पक्षों की बातें अवश्य सुनी जाए।

Read More »

चतुर्थ पुण्यतिथिः आज भी जनमानस के दिलों पर राज करते हैं स्व० अखिलेश सिंह

रायबरेलीः पवन कुमार गुप्ता। रायबरेली की आन-बान-शान, गरीबों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह की चतुर्थ पुण्यतिथि पर कैम्प कार्यालय, कोठी पर हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचकर पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित हजारों लोगों के हुजूम में सिर्फ एक बात की ही चर्चा रही कि वे सदर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं अपितु पूरे जनपद रायबरेली के लोगों के लिए संरक्षक की भूमिका में रहे और उनके हर सुख-दुख के साथ भी रहे। पूर्व विधायक स्व. अखिलेश सिंह के कार्यकाल में कोई भी अधिकारी कर्मचारी किसी भी गरीब को प्रताड़ित नहीं कर सकता था।

Read More »

वीरों का वंदन जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर राज्यमंत्री ने किया रवाना

⇒केन्द्रीय संचार ब्यूरो प्रयागराज द्वारा जीआईसी रायबरेली में दो दिवसीय विविध कार्यक्रम का आयोजन
रायबरेली। सूचना और प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय प्रयागराज द्वारा “मेरी माटी, मेरा देश” मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन पर दो दिवसीय जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन 21 व 22 अगस्त, 2023 को राजकीय इण्टर कालेज परिसर रायबरेली 10.30 बजे से किया जायेगा। “मेरी माटी, मेरा देश” मिट्टी को नमन, वीरों का वंदन के पूर्व प्रचार के जागरूकता रथ को आज दिनेश प्रताप सिंह राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात ने अपने कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Read More »

आप और कांग्रेस में टकराव के आसार

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने छत्तीसगढ़ में सरकारी स्कूलों की “खराब गुणवत्ता” के दावे को लेकर अपने इंडिया एलायंस पार्टनर कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ में इस साल चुनाव होने हैं। आप प्रमुख केजरीवाल की टिप्पणियों के तुरंत बाद, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने अरविंद केजरीवाल से छत्तीसगढ़ की तुलना दिल्ली से करने की आवश्यकता पर सवाल उठाया, जबकि तुलना छत्तीसगढ़ में पिछली रमन सिंह सरकार से की जानी चाहिए। इस आदान-प्रदान ने नवगठित विपक्षी इंडिया एलायंस, जिसके सदस्यों में आप और कांग्रेस शामिल हैं, के बारे में एकता पर सवाल फिर से उठ खड़े हो गए हैं।

Read More »

ठाकुर बांके बिहारी लाल ने दिए रजत निर्मित हिंडोले में भक्तों को दर्शन

⇒वर्ष में एक ही बार होते हैं भक्तों को ऐसे दुर्लभ दर्शन
⇒निर्थीरित समय से डेढ़ घंटे पहले खोल दिए गए भक्तों के लिए मंदिर के द्वार
मथुरा। कान्हा की नगरी श्री धाम वृंदावन में हर उत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उत्सवों की श्रृंखला में श्रावण मास में आने वाला हरियाली तीज का पर्व भी वृंदावन में बड़े ही धूमधाम और हर्षाेल्लास के साथ मनाया जाता है। इस उत्सव के मौके पर वृंदावन में स्थित सभी मंदिरों में ठाकुर जी को हिंडोलो में विराजमान किया जाता है। वही बेशकीमती स्वर्ण रजत निर्मित हिंडोले में विराजित जन जन के आराध्य ठाकुर बांके बिहारी लाल की मनमोहनी छवि को निहारने के लिए भक्तों का सैलाब कान्हा की नगरी में उमड़ पड़ा है। भक्त अपने लाडले की एक झलक पाने को लालायित दिखाई दिए। श्रावण मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर ठाकुर बांके बिहारी लाल वर्ष में केवल एक बार बेशकीमती स्वर्ण रजत निर्मित हिंडोले में विराजमान होकर भक्तों को दर्शन देते है। हरे रंग की रेशमी कढ़ाई से सजी विशेष पोशाक में ठाकुर जी की दिव्याकर्षक छवि को निहारने के लिए भक्त का अपार समूह अपने आराध्य की सिर्फ एक झलक निहारने को लालायित दिखाई दिया। इस विशालकाय झूले का इतिहास आजादी की लड़ाई से जुड़ा हुआ है।

Read More »

सप्तदेवालों की नगरी से सुखद अनुभव लेकर लौट रहे श्रद्धालु

⇒नगर निगम निरंतर चला रहा है सफाई अभियान
मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। हरियाली तीज पर्व के दृष्टिगत नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा वृन्दावन नगर में श्री बांके बिहारी जी मंदिर के साथ साथ सभी सप्तदेवालों के आस पास एवं मुख्य मार्गों, चौराहों तथा सम्पूर्ण वृन्दावन परिक्रमा मार्ग में विशेष सफाई करायी गई। सभी जगह रंगीन चूने का छिड़काव भी कराया गया। नगर निगम मथुरा वृन्दावन द्वारा वृन्दावन परिक्रमा मार्ग एवं श्री बांके बिहारी जी मंदिर क्षेत्र में लगातार सफाई का कार्य किया जा रहा है। श्री बांके बिहारी जी मंदिर के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुये नगर निगम द्वारा हरिनिकुंज चौराहे से लेकर विद्यापीठ चौराहा होते हुए श्री बांके बिहारी जी मंदिर की मुख्य गली तक रेलिंग लगवायी गयी है, जिससे श्रद्धालु एक कतार में दर्शन कर सुगमता का अनुभव प्राप्त कर सके, साथ ही श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे।

Read More »

राधा रानी ने स्वर्ण रजत हिंडोले में झूला झूल भक्तों को दिए दर्शन

⇒जाम विहीन सड़क देख श्रद्धालु हुए गदगद, पुलिस की रही तैनाती
मथुरा। हरियाली तीज पर झूला दर्शनों को सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। राधा रानी ने अपने भक्तों को पुष्पों से सुसज्जित स्वर्ण रजत हिंडोले में झूला झूल कृपा बरसाई। मंदिर को भव्य फूल बंगला से सजाया गया। शनिवार को हरियाली तीज पर पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए तिराहे चौराहे पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर जाम से छुटकारा दिलाया तो भक्तों ने राधा रानी मंदिर को भव्य फूल बंगला से सजाया गया।

Read More »

बस की टक्कर से बाइक सवार दंपति की मौत, बेटी गंभीर घायल

मथुरा। शनिवार को मथुरा भरतपुर रोड पर बाइक से अपने गंतव्य को जा रहे दंपति तेज गति से जा रही बस की चपेट में आ गए। इससे बाइक सवार दंपति की मौके पर मौत हो गई। दंपति के साथ आठ वर्षीय बेटी बुरी तरह घायल हो गई। पुलिस ने बेटी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। शनिवार को देवेंद्र निवासी थाना खैर जनपद अलीगढ़ अपनी पत्नी पुष्पा व पुत्री प्रिया उम्र करीब 08 वर्ष के साथ मोटरसाइकिल से मथुरा से भरतपुर की तरफ जा रहे थे। तभी जाजमपट्टी से मथुरा की तरफ जा रही बस ने टक्कर मार दी जिससे देवेंद्र व उनकी पत्नी पुष्पा की मौके पर मृत्यु हो गई तथा उनकी पुत्री प्रिया उम्र करीब 08 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई।

Read More »