Thursday, May 2, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 27)

Jan Saamna Office

अग्नि-5 मिसाइल से भयभीत हुआ चीन

सम्प्रति देश की सामरिक तैयारियां तेजी से मजबूती की ओर बढ़ रही हैं। 28 अक्टूबर को भारत ने अपनी मिसाइल मारक क्षमता में इजाफा करते हुए सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफलता पूर्वक परीक्षण किया। इस बार का परीक्षण रात में किया गया जिससे रात्रिकालीन मारक क्षमता को परखा जा सके। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक ओडिशा में एपीजे अब्दंुल कलाम द्वीप से रात्रि में 8 बजे से कुछ समय पहले यह परीक्षण किया गया जो कि सफल रहा। रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि अग्नि-5 मिसाइल का सफल परीक्षण उस प्रामाणिक न्यूनतम प्रतिरोध वाली नीति के अनुरुप है जिसमें पहले उपयोग नहीं करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया है। इसकी मारक क्षमता में अन्दर चीन का सुदूर उत्तरी हिस्सा आता है। इस मिसाइल का परीक्षण ऐसे समय पर किया गया है जब भारत का पूर्वी लद्दाख, उत्तराखंड एवं अरुणाचल में चीन के साथ लगने वाली सीमा पर गतिरोध चल रहा है। इसीलिए चीन चिन्तित हो गया है।

Read More »

सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाला महापर्व है.. “छठ-पूजा

नई दिल्ली। भारत विभिन्न जाति धर्मों के व्यक्तियों का निवास स्थान होने के कारण यहाँ अनेको त्यौहार भी मनाएं जाते हैं भारत में ऐसे कई पर्व हैं जो बेहद कठिन माने जाते हैं और इन्हीं पर्वों में से एक पर्व है छठ पूजा, पूर्वांचल, बिहार, रांची,. झारखंड एवं देश विदेश के उन तमाम प्रदेशों में रहने वालें प्रवासियों का महापर्व “छठ-पूजा “बड़ी आस्था व् धूमधाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के छठे दिन को मनाया जाने वाला यह व्रत लोक आस्था का पर्व सूर्य देवता को पानी में खड़े होकर सूर्यास्त होते समय एवं अगली सुबह सूर्योदय अर्घ देते हुए मनाया जाता है। कोरोना काल के कारण इस वर्ष व्रतधारी घाटो पर ना जाकर अपने अपने घर के आंगन में या फिर घरों की छत पर सूर्य देव को अर्घ दिया।

Read More »

Kanpur Metro: ट्रेन के ट्रायल रन को CM ने दिखाई हरी झंडी

कानपुर नगर। मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ द्वारा मेट्रो ट्रेन डिपो परिसर, रावतपुर, कानपुर नगर में बटन दबाकर प्रोटोटाइप मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन का शुभारंभ किया गया। मुख्यमंत्री जी द्वारा ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर व मेट्रो ट्रेन का अवलोकन भी किया गया, इस अवसर पर मंत्री औद्योगिक विकास सतीश महाना, राज्य मंत्री उच्च शिक्षा नीलिमा कटियार, महापौर प्रमिला पाण्डेय, सांसद सत्यदेव पचौरी, देवेंद्र सिंह भोले, अशोक रावत, विधायक सुरेन्द्र मैथानी, महेश त्रिवेदी, उपेन्द्र सिंह पासवान, अभिजीत सिंह सांगा, भगवती प्रसाद सागर, विधान परिषद सदस्य अरुण पाठक, विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा मानवेंद्र सिंह, सचिव आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार डी0एस0 मिश्रा, प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन दीपक कुमार, प्रबंध निदेशक उ0प्र0 रेल मेट्रो कारपोरेशन कुमार केशव उपस्थित रहे।

Read More »

डीएम एवं एसपी ने घाटों का किया निरीक्षण

चन्दौली। आस्था एवं विश्वास के सूर्योपासना पर्व छठ के दृष्टिगत उच्च कोटि की सुरक्षा व्यवस्था हेतु पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा लगातार अधिकारी एवं थाना प्रभारीगण को उचित दिशा निर्देश दिए जा रहे साथ ही स्वयं भी लगातार तैयारियों का स्थलिय निरीक्षण कर जायजा लिया जा रहा है। कल से प्रारम्भ हो रहे इस पर्व के मद्देनजर आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा थाना मुगलसराय एवं अलीनगर अन्तर्गत पड़ने वाले विभिन्न घाटों,पोखरों,नहरों आदि का निरीक्षण कर सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिए गए तथा की गई तैयारियों, साफ सफाई, प्रकाश की व्यवस्था, गोताखोरों की तैनाती एवं सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायजा ले सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Read More »

मैराथन रूट मार्गों पर भ्रमण कर सभी आवश्यक व्यवस्थायें दुरूस्त कराये जाने का निर्देश

जिलाधिकारी ने मैराथन रूट मार्गों पर दवाओं की किट के साथ एम्बुलेंस की व्यवस्था कराये जाने का दिए निर्देश
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री की अध्यक्षता में 19 नवम्बर, 2021 को होने वाली 36वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन की तैयारियों के सम्बंध में संगम सभागार में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने मैराथन रेस मार्गों की मरम्मत एवं साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि मार्गों पर आवश्यक दवा की किटों के साथ-साथ एम्बुलेंस की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करा ली जाये।

Read More »

DM संगम क्षेत्र सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कर छठ पूजा की तैयारियों का लिया जायजा

जिलाधिकारी ने छठ पूजा के अवसर पर घाटों पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दूरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश
प्रयागराज। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री मंगलवार को संगम क्षेत्र, बलुआघाट सहित अन्य स्थलों का भ्रमण कर छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संगम क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर छठ पूजा के अवसर पर घाटों पर प्रकाश, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिशाषी अभियंता विद्युत को घाटों पर प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लगाये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने गहरे पानी की सीमा पर बैरिकेटिंग एवं जल पुलिस के साथ-साथ गोताखोरों की भी तैनाती सुनिश्चित किये जाने का निर्देश दिया है।

Read More »

श्रमिकों के प्रतिदिन बनाये गये 20 हजार ई-श्रम कार्ड, न हो लापरवाही : DM

कानपुर देहात। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजन किया गया। इस बैठक में सर्वप्रथम दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने जिलाधिकारी को बताया कि सोमवार को 374 यूडीआईडी कार्ड बनाये गये है, 12873 यूडीआईडी कार्ड आनलाइन हुए है जिसमें 7515 बने है, रिजेक्ट 2174 हुए, 3184 बचे है। इस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतिदिन ज्यादा से ज्यादा यूडीआईडी कार्ड बनाये जाये, इसके लिए सम्पूर्ण व्यवस्था कर ले।

Read More »

DM ने 2022 में उपयोग हेतु EVM की फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य का लिया जायजा

कानपुर देहात। आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में उपयोग हेतु ईवीएम की फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य का जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, तमिलनाडु उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीधर ने ईवीएम वेयर हाउस पहुंच चल रहे ईवीएम के फर्स्ट लेवल चेकिंग का जायजा लिया। इस मौके पर उपस्थित कर्मचारियों व अधिकारियां को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये, बारीकी के साथ ईवीएम मशीनों का चेकिंग की जाये, कोई गड़बड़ी न होने पाये, सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबन्द रहे, सभी लोग परिचय पत्र का अवश्य प्रयोग करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये।

Read More »

जिम्मेदार छठ पूजा पर्व को शान्तिपूर्ण ढंग से करायें सम्पन्न :DM

कानपुर देहात। शासन के निर्देशों के तहत जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने 10 नवम्बर 2021 को जनपद में सूर्यषष्ठी (छठ पूजा) पर्व को मनाये जाने हेतु समस्त उप जिलाधिकारी, समस्त क्षेत्राधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त अधिशाषी अधिकारी, समस्त तहसीलदार इत्यादि अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस पर्व के अवसर पर सूर्य को अर्ध्य देने हेतु नदियों के किनारे, जलाशयों, नहरों तथा तालाबों पर स्त्री-पुरूष एवं बच्चे बड़ी संख्या में एकत्रित होते है। उक्त पर्व को सफलतापूर्वक मनाये जाने हेतु पूजन के समय भीड-भाड वाले घाटों, पर सतर्क दृष्टि बनाये रखे।

Read More »

छात्रवृत्ति हेतु समय सारणी निर्धारित

कानपुर देहात। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि दिव्यांग छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु जिसके द्वारा दिव्यांग छात्र/छात्राओं को राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, नई दिल्ली की छात्रवृत्ति हेतु वेबसाइट www.scholarship.gov.in पर गाईड लाइन जारी करते हुए समय सारणी निर्धारित की गयी है

Read More »