Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 443)

Jan Saamna Office

अर्पित बाल गुरुकुल में नौनिहालों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कोमल फाउंडेशन द्वारा एवं आईडीएफ के सहयोग से गरीब नौनिहालों को शिक्षा से जोड़ने के लिए नगला किला शिकोहाबाद में अर्पित बाल गुरुकुल संचालित किया गया है। जिसमें बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कराई जाएगी।
शनिवार को अर्पित बाल गुरुकुल में निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे नन्हें-मुन्हे बच्चों को पुलिस क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद अजय सिंह ने शिक्षा की महत्वता एवं बाल अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एक ऐसा दीपक है जो हमारे जीवन में उजाला करता है तथा शिक्षा के माध्यम से हम अपने जीवन को बेहतर व उज्जवल बना सकते हैं। अध्यक्ष अश्वनी कुमार राजौरिया ने कहा कि कोमल फाउंडेशन संस्था निरंतर गरीब बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ, हाथरस, एटा जनपदों में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। वहीं सभी बच्चों को पाठ्î सामग्री युवा समाजसेवी जय जिनेंद्र के सहयोग से उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में जतिन कुमार, संघप्रिय, रघुवीर सिंह टैंगर, ज्ञान सिंह, अर्पित बाल गुरुकुल की शिक्षिका सरिता, सुनीता देवी, सीटू, टीटू, लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Read More »

दो दिवसीय अलविदा डायबिटीज सेमिनार का हुआ शुभारम्भ

मधुमेह के बचाव के लिए चिंता नहीं बल्कि जागरूक होने की जरूरत
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा दो दिवसीय अलविदा डायबिटीज निःशुल्क शिविर का शुभारम्भ का अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।
शनिवार को शिविर में अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से पधारे मुख्य वक्ता डॉक्टर श्रीमंत कुमार साहू ने डायबिटीज के कारण और बचाव के लिए बहुत ही सरल और सटीक उपाय बताते हुए सारगर्भित टिप्स दिए। डॉ साहू ने संगीत की सुमधुर संगीत के साथ व्यायाम भी कराया। डॉ साहू ने मधुमेह के बचाव के लिए जीवनशैली में सुधार लाने के लिए विशेष जोर दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगर उनके द्वारा बताए गए उपायों को ईमानदारी से पालन किया जाए तो मधुमेह का शत-प्रतिशत प्रतिशत नियंत्रण पाना संभव है।

Read More »

अलग-अलग स्थानों पर वृद्ध दम्पति सहित आधा दर्जन लोगों ने किया विषाक्त सेवन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कई लोगो ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत खराब हो गयी। सभी लोगो को उनके परिजनों द्वारा उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव रीवा निवासी मुनेश कुमार की 35 वर्षीय पत्नी मनीता ने परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको देख पति के होश उड गये, पत्नी को आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचा। वहीं दूसरी घटना में नारखी के गांव जटपुरा में वृद्ध 70 वर्षीय बंगाली बाबू पुत्र दौलतराम उसकी पत्नी 65 वर्षीय रामलडैती देवी ने भी परिवार में कलह होने के कारण विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी भी हालत खराब हो गयी। वृद्ध दम्पति को परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहंुचे। जहाॅ दोनो लोगो का उपचार किया गया।

Read More »

गर्म सब्जी के भगोना में गिरकर बालक झुलसा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पथरौआ में गर्म सब्जी के भगोने में गिरने से एक बालक बुरी तहर से झुलस गया। जिसको परिजन उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव पथरौआ निवासी नरेन्द्र प्रताप के घर विगत रात्रि में बाबा जाहरवीर का जागरण हुआ था। आज सुबह प्रसाद वितरण के लिए सब्जी बनायी गयी थी, गर्म सब्जी के भगोना रखा हुआ था। अचानक उसका चार वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ खेलता हुआ गर्म सब्जी के समीप पहुंच गया। किसी तरह से भगोने में गिरने से बुरी तरह से झुलस गया। बालक को बचाते हुए आनन-फानन में परिजन बाइक द्वारा उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया। चिकित्सक ने बालक की हालत चिन्ताजनक बतायी है।

Read More »

कुत्ते के काटने से गम्भीर रूप से बालक घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र में एक बालक को कुत्ते ने गम्भीर रूप से काट लिया। जिससे वह घायल हो गया, घायल बालक को उपचार के लिए मेडीकल कालेज लाया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र थाने के समीप निवासी गिरिश कुमार का दस वर्षीय बालक संगम अपने घर के समीप खेल रहा था। उसी दौरान एक कुत्ते ने उसको बुरी तरह से काट लिया। जिससे बालक के दोनो पैरो में से काफी मात्रा में माॅस बाहर निकाल लिया। गम्भीर रूप से घायल बालक को क्षेत्रीय लोगो ने कुत्ते से बचाते हुए परिजनों के साथ उपचार के लिए मेंडीकल कालेज के ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया।

Read More »

सड़क हादसें में पिता-पुत्र सहित पांच लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित पांच लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
दिल्ली प्रांत के त्रिलोकपुरी थाना क्षेत्र पटपट गंज निवासी 45 वर्षीय महेश चन्द्र पुत्र रामकिशोर अपने पुत्र 22 वर्षीय नीरज के साथ बाइक पर सवार होकर प्रतापगढ़ रायबरेली की ओर रिश्तेदार के घर जा रहे थे। विगत रात्रि में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर अचानक बाइक अनियत्रित होकर डिबाइडर से टकरा गयी। जिससे पिता-पुत्र गम्भीर रूप से घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेन्स द्वारा सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। वही दूसरी घटना में टूण्डला टोल टैक्स के समीप चौधरी ढाबा के समीप टूण्डला के खेरा निवासी 45 वर्षीय महावीर पुत्र ज्वालाप्रसाद अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। जिसको भी उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जिसका भी उपचार ट्रामा सेन्टर में कराया गया। थाना रामगढ़ क्षेत्र थाने के समीप एक ई-रिक्शा चालक ने सड़क किनारे खेल रही दो बहनों को टक्कर मार दी। जिससे दोनो मासूम बहनें गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायलों के नाम रामगढ़ निवासी बब्लू की छः वर्षीय पुत्री कुलसुम, तीन वर्षीय इरम बतायी गयी।

Read More »

करंट लगने से महिला अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नगला सिंघी के गांव बास झरना में करंट लगने से एक महिला अचेत हो गयी। जिसको उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव बास झरना निवासी 25 वर्षीय छोटी देवी पत्नी छोटेलाल अपने घर पर कुछ काम कर रही थी। उसी दौरान विद्युत तार लगाते समय जोरदार करंट लगने से वह अचेत हो गयी। जिसको परिजनों ने करंट से बचाते हुए उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहुंचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया।

Read More »

उप्र भवन निर्माण मजदूर सभा ने चलाया जागरूकता अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश भवन निर्माण मजदूर सभा द्वारा जाग़रूकता अभियान चलाया गया। जिसमें केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी मजदूरों को दी गई। यूनियन के अध्यक्ष प्रभूदयाल प्रजापति ने श्रमिको को प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए झलकारी नगर, करबला, भीम नगर, ककरऊ कोठी में जागरूकता अभियान चलाया गया। जागरूकता अभियान के दौरान राधेश्याम शंखबार, धर्मवीर, सूरेश राठौर, राजा भाई आदि मौजूद रहे।

Read More »

छठ महापर्व के तीसरे दिन महिला-पुरूष ने रखा व्रत

टूण्डला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। छठ महापर्व के तीसरे दिन महिला एवं पुरुषों ने यज्ञशाला मंदिर कंपनी बाग रेलवे टूंडला पर भगवान सूर्य देव को अध्र्य देकर उनकी पूजा अर्चना की गई। इसके बाद लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर लोको पायलट रिकेश महानामा एवं एवं शोभा महानामा ने संयुक्त रूप से बताया कि छठ महापर्व को बड़े धूमधाम के साथ एवं विधि विधान के साथ मनाया जाता है। इसमें महिलाएं व्रत रखती हैं जो पूजा अर्चना करने के बाद ही खानपान करती हैं। इस अवसर पर यज्ञशाला मंदिर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे। उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान से मनौती मांगी।

Read More »

नई बस्ती घोसिया में नगर पालिका अध्यक्ष ने पार्क निर्माण की रखी नींव

टूण्डला/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। तेल मिल रोड नई बस्ती घोसिया पर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष राम बहादुर चक ने घोसिया पर पार्क बनाने के लिए ईट रखकर एवं विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष टूंडला रामबहादुर चक ने कहा कि पार्क बनने से मिलेगी सुविधा। तलाई की जमीन का नगर पालिका परिषद कोई उपयोग नहीं कर रही थी, इसलिए यहां पर पार्क बनाने के लिए भूमि पूजन किया गया। पार्क बनने के बाद यहां पर बच्चे खेल सकेंगे और बुर्जुग अपना समय व्यतीत कर सकेंगे। इस मौके पर नगर पालिका कर्मचारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Read More »