Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 522)

Jan Saamna Office

पूरे देश में रोटावायरस टीके का विस्तार के साथ अब सभी बच्चे को यह टीका लगेगाः डॉ. हर्षवर्धन

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पूरे देश में रोटावायरस टीके के विस्तार पर कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने नव-निर्वाचित सरकार के 100 दिनों के एजेंडे के तहत एक महत्वाकांक्षी योजना तैयार की है, जिसमें सितंबर, 2019 तक देश के सभी 36 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रत्येक बच्चे को रोटावायरस टीका दिया जाएगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, हमारी सरकार 2022 तक डायरिया के कारण बच्चों की रुगण्ता और मौत में कमी लाने के लिए दृढ़प्रतिज्ञ है। उन्होंने कहा कि नियमित टीकाकरण की व्यवस्था को सुदृढ़ करना देश के बच्चों में एक अनिवार्य निवेश है और इससे देश का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित होगा।

Read More »

अर्जुन राम मेघवाल ने तीसरे अंतर्राष्‍ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन सम्‍मेलन को संबोधित किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भारी उद्योग एवं सार्वजनिक उद्यम राज्‍य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज गुरुग्राम के मानेसर स्थित अंतर्राष्‍ट्रीय ऑटोमोटिव प्रौद्योगिकी केन्द्र (आईसीएटी) में आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस सम्‍मेलन के आयोजन का मुख्‍य उद्देश्‍य एक ज्ञान साझेदारी प्‍लेटफॉर्म का सृजन करना था, ताकि ऑटोमोटिव क्षेत्र में सभी स्‍तरों पर सूचनाओं का प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके।
इंडिया एनर्जी स्‍टोरेज एलायंस (आईईएसए) के सहयोग से आईसीएटी द्वारा आयोजित इलेक्ट्रिक वाहन सम्मेलन वर्ष 2017 में अपनी शुरुआत के बाद से ही निरंतर बड़ी तेजी से आगे बढ़ने के बाद अब एक वैश्विक आयोजन में तब्‍दील हो गया है। इलेक्ट्रिक गतिशीलता में हुई वृद्धि के मद्देनजर ऑटोमोटिव सेक्‍टर की मांगों को पूरा करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहन सम्मेलन आयोजित किया जाता है और इस दौरान इलेक्ट्रिक गतिशीलता (मोबिलिटी) के क्षेत्र में नए रूझान और चुनौतियों पर फोकस किया जाता है।

Read More »

भारत छोड़ो आंदोलन की जयंती पर प्रकाश जावड़ेकर ने राष्ट्रपति को गांधी एल्बम भेंट किया

राष्ट्रपति ने महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के समारोह में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए सरकारी कर्मचारियों से आग्रह किया
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज राष्ट्रपति भवन में भारत छोड़ो आंदोलन की जयंती पर राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद को “महात्मा गांधी : चित्रमय जीवन गाथा” नामक पुस्तक भेंट की। इस पुस्तक में 550 तस्वीरों के जरिये महात्मा गांधी के जीवन और उनके समय की सचित्र कहानी प्रस्तुत की गई है। इस पुस्तक को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अधीन प्रकाशन विभाग ने छापा है।
पुस्तक में दुर्लभ तस्वीरों के जरिये महात्मा गांधी के जीवन और उनके समय को विस्तार के साथ पेश किया गया है। इसमें एक अंतर्मुखी और शर्मीले बालक से लेकर महात्मा गांधी के शुरूआती वर्षों और शिक्षा तथा दक्षिण अफ्रीका में उनके ‘महात्मा’ बनने तक की दास्तान दी गई है। सत्य के साथ उनके प्रयोग सहित 20वीं शताब्दी में सघन भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका विस्तार के साथ बताई गई है। पहली बार पुस्तक के हिंदी संस्करण को निकाला गया है ताकि यह पुस्तक बड़े पैमाने पर पाठकों तक पहुंच सके।

Read More »

भारत छोड़ो आंदोलन के 77 वीं वर्ष गांठ के पर जनपद में वृक्षारोपण कार्यक्रम

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। आज “भारत छोड़ो आंदोलन ” के 77 वीं वर्ष गांठ के अवसर पर उ0प्र0 शासन के अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन, पिछड़ा वर्ग व दिव्यांग कल्याण विभाग महेश कुमार गुप्ता IAS ने जनपद का भ्रमण कर सघन वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित हुए। श्री गुप्ता ने जाने गांव रूमा (100 एकड़ भूमि), सरसौल ग्राम सभा की 10 हेक्टयर जमीन, विधनू स्थित 50 बीघे जमीन के एक हिस्से में वृक्षारोपण किया। सरसौल में इस भूखंड (गांधी उपवन) पर 10000 तथा विधनू की गौशाला की सुरक्षित भूमि में 6500 वृक्षारोपण किया गया है। इस अवसर पर सरसौल में अपर मुख्य सचिव श्री गुप्ता ने शिवनाथ मौर्य इंटर कॉलेज की छात्र/छात्राओं अनौपचारिक बात -चीत करते हुए कहा कि जल संरक्षण में वृक्षों का महत्व है। आज कानपुर के कई विकास खंडों में जल स्तर बहुत गिर गया है। पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाने तथा जल स्तर को ऊपर उठाने के उद्देश्य से पूरे प्रदेश में 22 करोड़ से अधिक पौधे इस वर्ष लगाए जाएंगे। पौधे लगाने के साथ-साथ इन्हें सूखने नहीं देना है तथा रक्षा भी करनी है। इस अवसर पर संयुक्त सचिव भारत सरकार रूपा दत्ता, जिलाधिकारी विजय विस्वास पंत, मुख्य वन सं रक्षक ओपी सिंह, डीएफओ संजय यादव, सीडीओ  अक्षय त्रिपाठी, गंगा टास्क फोर्स के जवान सहित अन्य गण मान्य लोग उपस्थित थे।

Read More »

प्रदेश सरकार नहरों का जाल बिछाकर, किसानों को हर खेत तक दे रही है, सिंचाई सुविधा

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ कही जाने वाली कृषि और कृषि उत्पादन की वृद्धि तभी अच्छी होती है, जब फसलों को समय से सिंचाई हेतु पानी मिलता रहे। अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए खेती को आधुनिक संसाधनों एवं सिंचाई की बेहतरीन व्यवस्था होना भी अत्यंत आवश्यक है। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में सिंचाई की उचित व्यवस्था एवं प्रबंधन के कारण ही पहली बार देश में उत्तर प्रदेश कृषि उत्पादन में कई फसलों में प्रथम व अन्य में हरियाणा एवं पंजाब के बाद तीसरे स्थान पर आया है। प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया है। प्रदेश के इतिहास में पहली बार पिछले दो सालों में 3 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचन क्षमता में वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार का संकल्प है कि किसानों को पानी टेल तक नहीं, बल्कि उनके खेत तक पानी पहुंचाया जाये। सिंचाई विभाग ने नहरों, माइनरों, रजबहों एवं कुलाबों की सिल्ट सफाई करके किसानों के खेत तक पानी पहुंचाकर फसलों का रिकार्ड उत्पादन कराया है। प्रदेश के मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ जी के कुशल नेतृत्व में नहरो की सफाई एवं पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं पारदर्शी व्यवस्था के अंतर्गत सिल्ट सफाई में ड्रोन कैमरे का प्रयोग एवं वीडियों ग्राफी करायी जा रही है।

Read More »

डीएम-सीडीओ ने अकबरपुर सीएचसी व सरनवखेडा विकास खण्ड परिसर में किया वृक्षारोपण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह व मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ आदि अधिकारियों ने अकबरपुर सीएचसी व सनवनखेडा विकास खण्ड परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जी ने पूरे प्रदेश को जो हरा भरा करने का संकल्प लिया है वो आज साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री जी ने भारत छोड़ो आन्दोलन की 77 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश में जो वृक्षारोपण कराने कराया जा रहा है उससे निश्चित ही प्रदेश वासी लाभान्वित होगें। वृक्षारोपण महाकुम्भ पर जिले में वृहद वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि वृक्ष हमारे लिए कई प्रकार से लाभदायक होते हैं इनकी पत्तियों, छालों एवं जड़ों से हम विभिन्न प्रकार की औषधियां बनाते हैं। प्राचीन काल से ही वन मनुष्य के जीवन में विशेष महत्व रखते थे। यह मानव जीवन के लिए प्रकृति के अनुपम उपहार हैं। हमारे वन पेड़-पौधे ही नहीं अपितु अनेकों उपयोगी जीव-जंतुओं व औषधियों का भंडार हैं।

Read More »

भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वीं वर्षगांठ पर जिले में वृक्षारोपण महाअभियान का हुआ शुभारम्भ

सचिव नियोजन व विधायक सदर व डीएम-सीडीओ ने वृक्षारोपण का किया शुभारम्भ
जिले में रोपित किए गये 30 लाख 58 हजार पौधे, शासन सेे नामित नोडल सचिव ने लिया जायजा
सचिव नियोजन ने अकबरपुर पौधशाला का किया निरीक्षण, दिये निर्देश
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद नोडल सचिव/ नियोजन सचिव नीना शर्मा ने भारत छोड़ो आन्दोलन की 77वीं वर्षगांठ के अवसर वृृक्षारोपण महाअभियान का शुभारम्भ गांधी उपवन केन्द्रीय विद्यालय व राजकीय महाविद्यालय शहजादपुर अकबरपुर, मैथा नई तहसील व शिवली रामजानकी महाविद्यालय में दीप प्रज्जवलित कर किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष धरती मां के गहने हैं। वृक्ष नहीं होंगे तो जीवन ही संभव नहीं है। इसलिए वृृक्षों का पालन पुत्र की भांति करना चाहिए। वन विभाग जनसहयोग से यह सुनिश्चित करे कि कोई भी रोपित पौधा सुखने न पावे।

Read More »

लाभान्वित होने के लिए 22 सितंबर को प्रतिभाग करना अनिवार्य: गिरिजा शंकर सरोज

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद कानपुर देहात के दिव्यांगजनों को जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी गिरिजा शंकर सरोज ने बताया कि ऐसे दिव्यांगजन जिनके हाथ कोहनी के नीचे चार अंगुल के बाद कट गये हैं, दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क विशेष गुणवत्ता वाले कृत्रिम हाथ लगाये जाने के संबंध में है, जो दिव्यांगजन के लिए अत्यन्त लाभकारी है। दिव्यांगजन के लिए विशेष प्रकार के कृत्रिम हाथ लगाया जाना है। यह कृत्रिम हाथ विशेष तकनीकी गुणवत्ता से युक्त है। इस हाथ के लगने के बाद दिव्यांगजन (इस हाथ से) अपने दैनिक कार्यों को करने में समर्थ होते हैं व 08 से 10 किलो तक वजन उठा सकते हैं। इस कृत्रिम हाथ फिटमेन्ट के पश्चात् सामान्य रूप से अपने दैनिक कार्य करने में सक्षम हो जाते है। यह कृत्रिम हाथ आधुनिक तकनीक से विकसित है जिसे संस्था द्वारा निःशुल्क लगाया जाना है।

Read More »

ऐतिहासिक ग्रंथ : मास्टर मित्रसेन थापा

नेपाली साहित्य, संस्कृति, संगीत के धरोहर ’’मास्टर मित्रसेन थापा’’ नामक कृति हिंदी भाषा में एक ऐतिहासिक ग्रंथ है। सुवास दीपक द्वारा लिखित यह ग्रंथ गोरखा शिखर पुरुष – श्रृंखला की चौथी पुस्तक है। सुंदर मुखपृष्ट, बढिया क्वालिटी का कागज, स्वच्छ प्रिंटिंग के साथ करीब 242 पृष्ठ से अधिक में निर्मित, आई. एस. बी. एन. नं0 सहित ’भारत की स्वाधीनता के महायज्ञ में तन-मन-धन की आहुति देने वाले तमाम ज्ञात-अज्ञात गोरखा सपूतों को समर्पित है यह कृति’।
मास्टर मित्रसेन थापा को भारत व नेपाल सरकार ने कई प्रतिष्ठित सम्मानों से सम्मानित किया है। दोनों देशों ने उनकी अमूल्य साहित्यिक, कलात्मिक, संगीत आदि सेवाओं को देखते हुए डाक टिकटों पर उन्हें स्थान दिया है।
ग्रंथ-मास्टर मित्रसेन थापा में मित्रसेन जी के सम्पूर्ण जीवन चरित्र सहित हिंदी व नेपाली साहित्य, संस्कृति, संगीत, कला आदि पर भी तमाम सामग्री को स्थान दिया गया है व आजादी के समय में गोरखा समाज द्वारा जो योगदान, बलिदान दिया गया था। उस पर भी प्रमुखता से प्रकाश डाला गया है। कुल मिलाकर सुवास दीपक की यह कृति एक ऐतिहासिक संग्रहणीय कृति बन गई है। उनकी इस कृति को साहित्य, कला, संगीत, संस्कृति जगत में उचित सम्मान मिले, जिसके वे हकदार हैं।

Read More »

चाणक्य फाउण्डेंशन ने मुख्यमंत्री के नाम डीएम को सौंपा ज्ञापन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। चाणक्य फाउण्डेशन के द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह को सौंपा गया। जिसमें एआरटीओ कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर अकुंश लगाने की मांग की गई है।
समिति सचिव डा. अखिलेश शर्मा ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय पूरी तरह दलालों से घिरा हुआ है। हर खिड़की पर दलाल बैठे हुए नजर आते है। बिना रिश्वत लिये कोई कार्य नहीं होता है। एआरटीओ किसी की नहीं सुनते है और कहते है खिड़की पर बैठे ही लोगों से बात करो। साथ ही कहा कि एआटीओ के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं हुई तो समिति जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगी। ज्ञापन देने वालों में धर्मवीर, पूरन सिंह झां, राजकुमार, विकास तोमर, शिवम, सौरव शर्मा, राजू शर्मा, वीनेश दीक्षित, करन गुप्ता, योगेश शरन आदि मौजूद रहे।

Read More »