Tuesday, June 18, 2024
Home » मुख्य समाचार » बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा

बाइक सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंदा

फिरोजाबाद। पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर गुड़गांव से घर वापस लौट रहे दंपति को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों की तीन साल पहले लव मैरिज हुई थी। औरैया के जुआ निवासी 23 वर्षीय दीपक गुड़गांव में प्राइवेट नौकरी करता था। तीन साल पहले उसकी लव मैरिज डौली के साथ हुई थी। मंगलवार को दीपक पत्नी डौली के साथ बाइक पर सवार होकर गुड़गांव से वापस अपने घर औरैया आ रहा था। तभी फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र के नवादा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेास्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं परिजनों को घटना की जानकारी दी है। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले दोनों की लव मैरिज हुई थी। दोनों के अभी तक कोई संतान नहीं थी। इंस्पेक्टर थाना मक्खनपुर का कहना है कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है, जबकि पत्नी घायल है। उसका इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।