Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 584)

Jan Saamna Office

राजनीति से परे कुछ सवाल उठाती डॉक्टरों की हड़ताल

आखिर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने डॉक्टरों की सभी मांगें मान ली हैं और उन्हें बातचीत के लिए आमंत्रित करने के साथ ही काम पर लौटने के लिए भी कह दिया है। हालांकि पहले डॉक्टरों ने ममता के इस ऑफर को यह कहकर ठुकरा दिया था कि जबतक ममता अपने बयानों के लिए बिना शर्त माफी नहीं मांगतीं हड़ताल जारी रहेगी लेकिन बाद में वे सरकार से बातचीत के लिए तैयार हो गए। इस बीच लगभग एक हफ्ते से न सिर्फ पश्चिम बंगाल में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं बल्कि देश भर में डॉक्टरों के विरोध प्रदर्शन भी जारी हैं। इस हड़ताल की वजह से उपचार नहीं मिलने के कारण पश्चिम बंगाल में अबतक छ लोगों और एक नवजात शिशु की मौत हो चुकी है। एक मुख्यमंत्री के रूप में निश्चित ही यह ममता बनर्जी की विफलता है कि हड़ताली डॉक्टर उनके अल्टीमेटम को भी मानने के लिए तैयार नहीं हैं और स्थिति दिन ब दिन बिगड़ती ही जा रही है। दरअसल यह शायद देश में पहली बार हुआ है कि एक राज्य के डॉक्टरों की हड़ताल को देश भर के डॉक्टरों का समर्थन मिला हो। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने तो 17 जून को देश व्यापी हड़ताल की घोषणा भी कर दी है।

Read More »

डॉ. हर्षवर्धन ने मारपीट करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए के सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखा

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों पर अभी हाल में हुए हमले को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों का ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्र लिखा कि डॉक्टरों पर हमला करने वाले व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
डॉक्टरों पर अभी हाल में हुई हिंसा के बारे में गहरी चिंता व्यक्त करते हुए डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि देश के विभिन्न भागों से डॉक्टरों पर हमला करने की घटनाएं सामने आ रही हैं जिससे डॉक्टरों द्वारा की गई अचानक हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित होती हैं। देश के कई हिस्सों में रेजीडेंट डॉक्टर आंदोलन कर रहे हैं और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में डॉक्टरों द्वारा चलाए जा रहा आंदोलन पूरे देश में सरकारी और निजी क्षेत्र के डॉक्टरों की हड़ताल का रूप ले रहा है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (जीएमए) के प्रतिनिधियों ने भी आज डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात की।

Read More »

सरकार ने बजट सत्र 2019 में रखे जाने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों के लिए सर्वदलीय बैठक आयोजित की

17 जून से 26 जुलाई के बीच लोकसभा की 30 और राज्यसभा की 27 बैठकें होंगी
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने संसद को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए तथा लोगों के कल्याण के मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने के लिए सभी पार्टियों के नेताओं से सरकार के साथ सहयोग करने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री मोदी कल से शुरू होने वाले संसद के बजट सत्र – 2019 के पूर्व आज विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के राज्यसभा व लोकसभा में सदन के नेताओं को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नव-निर्वाचित संसद-सदस्यों का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि संसद के कामकाज में उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। श्री मोदी ने सभी नेताओं से आग्रह करते हुए कहा कि उन्हें आत्म-निरीक्षण करना चाहिए कि क्या संसद सदस्य जन प्रतिनिधि के रूप में लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम हैं? उन्होंने कहा, “हम लोगों के लिए हैं, संसद की कार्यवाही को बाधित करके हम लोगों का दिल नहीं जीत सकते। सभी पार्टियों को राजनीतिक मतभेदों को अलग रखना चाहिए और राष्ट्र की प्रगति के लिए अथक परिश्रम करना चाहिए।”

Read More »

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

इटावा, राहुल तिवारी। इटावा जनपद के चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम माकनपुर में एक सुनील कुमार नाम के व्यक्ति की पुलिस को लापता होने की सूचना मिली थी जिसको लेकर पुलिस हरकत में आई और जांच पड़ताल शुरू की जिसके बाद पुलिस को सुनील कुमार के दोस्त पर शक हुआ। पुलिस ने उसके बाद सुनील के दोस्त सुखवीर यादव से पूछताछ शुरू की पूछताछ में सुखवीर ने अपना जुर्म कबूल कर लिया उसने बताया कि उसका सुनील के घर आना जाना लगा रहता था। उसको सुनील की पत्नी से प्रेम हो गया था।

जिसके बाद दोनों ने मिलकर यह योजना बनाई सुनील की हत्या कर दी जाए जिसके लिए एक व्यक्ति रामप्रकाश यादव को सुनील की हत्या करने के लिए ₹10000 सुखबीर ने दिए जिसके बाद सुनील की हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद सुखबीर सुनील को अपने ही घर में दफनाना चाहता था लेकिन उसकी बात का खुलासा हो गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में मृतक की पत्नी सुखबीर और एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है जो हत्या में शामिल था पुलिस की बड़ी कार्यवाही को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पुलिस टीम को ₹10000 देकर सम्मानित किया।

Read More »

छापे में भारी मात्रा में नकली शराब बरामद तीन आरोपियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

छापे की भनक लगने पर तीन आरोपी मौके से भाग निकले पुलिस कर रही है सरगर्मी से तलाश
घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र सिंह के निर्देशन मे तथा प्रभारी निरीक्षक हरमीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान उस समय महत्वपूर्ण सफलता मिली जब ग्राम चवंर में लाइसेंस धारक रामफूल यादव की लाइसेंसी देसी शराब की दुकान में चेकिंग दौरान 8 पेटी देसी शराब के पव्वे बरामद हुए जो नकली व अवैध थे। जिसकी सांद्रता 46% पाई गई। दुकान से लाइसेंस धारक राम फूल सिंह यादव एवं मोहित यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जिनकी निशानदेही पर घर से सफेद बोलेरो जीप से पुलिस ने 12 पेटी अवैध अप मिश्रित देसी शराब की पेटियां बरामद की है। पेटियों को लादकर बेचने जा रहे त्रिभुवन यादव को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए लोगों ने पूछताछ में अवैध नकली शराब बनाने की बात स्वीकार की है।

Read More »

न्यायलय भवन में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र का हुआ शुभारम्भ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला जज सतीश कुमार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एस के दीक्षित द्वारा फीता काटकर न्यायलय भवन में अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र का उदघाटन किया गया। इस अवसर पर यहाॅ तैनात की गयी डाक्टर ने जिला जज बार एसोशियन अध्यक्ष सहित अन्य लोगों का ब्लड प्रेशर चेक किया। स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस केंद्र पर दवायें भी उपलब्ध करायी गयी। जिला जज सतीश कुमार ने बताया कि आय दिन अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं एवं वादकारियों को अचानक चक्कर आने या तबीयत खराब होने के मामले आते रहें है, क्योंकि यहां से जिला अस्पताल काफी दूर है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए। उन्होने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के समक्ष प्रस्ताव रखा। उन्होने कहा यह स्वास्थ्य केंद्र अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं के लिये ही नही बल्कि दूर-दूर से आने वाले वादकारी भी इस सुविधा का लाभ उठायेंगे।

Read More »

ससुरालीजनों पर जलाने का आरोप

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर के आसफाबाद में ससुराल में रह रहे सूरज के संदिग्ध परस्थिति में जलकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसका उपचार सैफई पीजीआई में चल रहा है। घायल युवक के पिता रामबाबू ने थाना रसूलपुर को दी तहरीर में पत्नी रोशनी, साला मुरारी, सास राजकुमारी तथा चचिया स्वसुर सहित ससुरालियों पर जलाने का आरोप लगाया है। कहा कि वह जलाकर हत्या करने की साजिश रच रहे थे।

Read More »

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में शीघ्र कराएं रजिस्ट्रेशन- सीडीओ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित इंसपायर अवार्ड मानक योजनान्तर्गत जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला समन्वयक, जिला विज्ञान क्लब को निर्देश दिए हैं कि वर्ष 2019-20 में जनपद के राजकीय अशासकीय सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय, समस्त बेसिक विद्यालय के प्रधानाचार्य-प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय में अध्ययनरत 10-15 आयु वर्ग के कक्षा 6 से 10 तक के 2-3 विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन तत्काल वेबपोर्टल कराये। जिन विद्यार्थियों के नवाचार भारत सरकार की टीम द्वारा चयनित किये जायेंगे। उन विद्यार्थियों के खाते में 10000 रुपये की धनराशि सरकार द्वारा भेजी जाएगी। जिससे विद्यार्थी उच्च श्रेणी के मॉडल बनाकर मण्डल एवं राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में अपना स्थान प्राप्त करें। जिन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों-प्रधानाध्यापकों ने विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दिये हैं, वे उसकी एक हार्डकॉपी अपने विभाग में जमा कर दें। जनपद के शेष विद्यालय इस कार्य को वरीयता प्रदान कर अतिशीघ्र विद्यार्थियों के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दें। जिससे विज्ञान के प्रचार-प्रसार में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सके।

Read More »

महिला के गर्भपात के मामले में खुलेआम घूम रहे आरोपी

12 दिनों से पीड़िता का पति न्याय के लिए लगा रहा चक्कर
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। खेत के विवाद को लेकर शौंच को गई गर्भवती महिला के साथ गाली-गलौज करने एवं मारपीट करने के दौरान उसके पेट में लात मारने से हुए गर्भपात के मामले में पचोखरा पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को हिरासत में नहीं लिया है। पीड़िता का पति न्याय के लिए पिछले 12 दिनों से थाना पचोखरा के चक्कर काट रहा है।
थाना पचोखरा क्षेत्र के अंतर्गत कोटकी निवासी एक महिला गत 2 जून को घर से शौंच के लिए प्राइमरी स्कूल के पास गई थी। तभी गांव के ही हुकुम सिंह, कप्तान सिंह एवं मुकुट सिंह पुत्रगण सांवले प्रसाद तथा राकेश पुत्र मुकुट सिंह ने महिला को बीच रास्ते में रोक लिया और खेत के विवाद को लेकर महिला के साथ गाली-गलौज करना शुरू कर दी। जब महिला ने गाली देने का विरोध किया, तो उक्त लोगों ने उसके पेट में लात मार दी। महिला डेढ़ माह की गर्भवती थी। जिसके बाद वह लहुलुहान हो गई। पीड़िता ने घटना से परिजनों को अवगत कराया।

Read More »

वि.स. उपचुनाव की कांग्रेस ने बनाई रणनीति

टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में विधानसभा उपचुनाव लड़ने के लिए पार्टी उम्मीदवार एवं चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी एवं किशन मुदगल शामिल हुए। रोहित चैधरी ने कहा कि हमें आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर पहले से तैयारियां शुरू कर देनी चाहिए। पार्टी को बूथ स्तर पर तैयार करना होगा। तभी हम विधानसभा उपचुनाव को दमखम के साथ लड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ की हडडी हैं। हमें निराश नहीं होना चाहिए, बल्कि पूरे दमखम के साथ चुनाव मैदान में आने के लिए तैयार रहना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता पं. श्यामसुन्दर ने तथा संचालन योगेन्द्र सिसौदिया ने किया। बैठक में हरीशंकर तिवारी, गुलाम जिलानी, अनिल उपाध्याय, डा. बीएस गौतम, स्नेहलता बबली, रामनिवास यादव, शिवकुमार निषाद, सीमा शर्मा, सत्यनारायण राजमल, जयकिशन झां, के सारस्वत, सुभाष उपाध्याय, लाला राइन गांधी, दीपक छौंकर, संजीव रघुवंशी, सुमन झां आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

Read More »