Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 79)

मुख्य समाचार

रायबरेली को एम्स की गारंटी का दिया वादा आज हमने पूरा कियाः मोदी

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पांच एम्स को राष्ट्र को किया समर्पित किया है जिसका लोकार्पण उन्होंने राजकोट गुजरात वर्चुअल माध्यम से किया। राष्ट्र को समर्पित किए जाने वाले एम्स में उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के दरियापुर में स्थापित एम्स का भी नाम रहा। जिसके लोकार्पण का कार्यक्रम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एम्स रायबरेली में वर्चुअल देखा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजकोट गुजरात से पाँच एम्स को राष्ट्र को समर्पित करते हुए उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पहले देश के सभी महत्वपूर्ण कार्यक्रम दिल्ली से होते थे। परंतु अब देश के सभी स्थलों से महत्वपूर्ण कार्यक्रम होते हैं। इसी क्रम में राजकोट की धरती से राजकोट,रायबरेली, भटिण्डा, कल्याणी और मंगलागिरी को एम्स दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीढ़ियां बदल गयी परन्तु देश की जनता ने मुझे अपार प्यार दिया है।

Read More »

देश की जनता को स्वास्थ्य और सुरक्षा की मिली गारंटीः मुख्यमंत्री

पवन कुमार गुप्ता: रायबरेली। गुजरात के राजकोट से उत्तर प्रदेश जिले के रायबरेली में स्थापित एम्स का लोकार्पण प्रधानमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से किया। जिले लोकार्पण के कार्यक्रम को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्री और विधायकों के साथ मिलकर एम्स रायबरेली में सजीव प्रसारण देखा।
रायबरेली जिले में स्थापित एम्स के लोकार्पण कार्यक्रम को देखने पहुंचे मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले दस वर्षों से देश तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश की जनता को स्वास्थ्य और सुरक्षा की गारंटी मिली हुई है। हर नागरिक को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले इसकी भी गारंटी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के हर क्षेत्र में कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को सम्मान और युवाओं को आजीविका मिली है। मुख्यमंत्री ने रायबरेली की जनता को बधाई देते हुए आश्वस्त किया कि उनकी आकांक्षाओं, आशाओं के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा।
इस मौके पर एम्स रायबरेली के सीईओ अरविंद राजवंशी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ आये हुए मंत्रीगणों का स्वागत किया।

Read More »

सांसद हेमा मालिनी ने मथुरावासियों से की ’मन की बात’

मथुरा: संवाददाता। अपने संसदीय क्षेत्र में चार दिवसीय दौरे पर आईं सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा की जनता से मन की बात की। उन्होंने कहा कि ब्रजवासियों का आशीर्वाद मिलेगा और पार्टी का आदेश होगा तो वह तीसरी बार यहां से चुनाव लडेंगी। सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि अयोध्या के बाद अब मथुरा की बारी है। प्रसिद्ध अभिनेत्री सांसद हेमा मालिनी चार दिवसीय दौरे पर मथुरा में हैं। इसी के तहत रविवार सुबह सिविल लाइन क्षेत्र में मान की बात कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पहुंचीं। इस दौरान सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी।
सांसद हेमा मालिनी से सवाल किया गया कि क्या एक बार फिर से मथुरा से संसद का चुनाव लड़ेंगी तो उन्होंने कहा कि ब्रजवासियों का आशीर्वाद और पार्टी का आदेश रहा तो वह एक बार पुनः मथुरा से सांसद का चुनाव लड़ेंगी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन चुका है अब मथुरा की बारी है। मथुरा में भी उसी तरह से भव्य मंदिर का निर्माण होगा। अगर मैं एक बार फिर मथुरा से सांसद का चुनाव लड़ती है तो मथुरा में एक एयरपोर्ट का निर्माण होगा, मथुरा में एयरपोर्ट का निर्माण हो या मेरी इच्छा है, मैं चाहती हूं कि मथुरा का चौमुखी विकास हो और मथुरा में एयरपोर्ट का निर्माण हो। जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को इसका पूरा लाभ मिल सके।

Read More »

एक लाख संकल्प पत्र भरवाएगी श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास

मथुराः संवाददाता। श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पक्षकार श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि राष्ट्रवादी मुस्लिम आगे आकर न्यायालय के बाहर समझौता कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान आंदोलन के लिए संकल्प पत्र के माध्यम से प्रथम चरण में एक लाख बृजवासियों को गांव गांव जाकर इस अभियान से जोड़ा जाएगा। रविवार को भागवत मंदिर वृन्दावन में श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास की बैठक न्यास के संरक्षक आचार्य बद्रीशजी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास प्रथम चरण में ब्रज क्षेत्र में एक लाख संकल्प पत्र भरवा कर इस अभियान से जोड़ेगा।
वक्ताओं ने बैठक में कहा कि राष्ट्रवादी देश हित चिंतक मुस्लिम आगे आकर न्यायालय से बाहर समझौते की पहल करें, जिस देश में एकता खंड तक कायम रखी जा सके। हरिदास संप्रदाय मोहिनी बिहारी शरण दास जी महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए लड़ाई लड़ रहा है। संपूर्ण बृजवासी इस अभियान में भागीदार बनकर श्री कृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए संकल्पित हों।

Read More »

मैं सरकार, किसानों के बीच मध्यस्थता को तैयारः जयंत

मथुराः संवाददाता। इंडिया गठबंधन के पुराने साथियों का साथ छोड़ने के बाद पहली बार मथुरा आये राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में वोटिंग को लेकर हमारी पार्टी के सभी विधायक यहां एकत्रित हुए हैं। हमने एक मत से फैसला लिया है और सभी विधायक पार्टी के साथ हैं। यह जग जाहिर हो चुका है कि हम अब इंडिया गठबंधन के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार और किसानों के बीच मध्यस्थता के लिए तैयार हैं। अगर उन्हें वहां भेजा जाता है तो वह जाने के लिए तैयार हैं। 10 साल हम विपक्ष में थे, प्रखर जिस मुद्दे का विरोध हम ने किया था सभी राजनीतिक दलों में रालोद के कार्यकर्ता सडक पर थे। किसान आंदोलन पर कहा कि किसानों की समस्याओं का हल निकलना चाहिए। कई दौर की बातचीत हो चुकी है। पिछली बार बहुत लम्बे समय तक आंदोलन चलता रहा। सरकार और किसानों के बीच उस तरह का संवाद स्थापित नहीं हो पाया था। कुछ ही दिन में कई बार बडे बडे मंत्रियों को वहां भेजा गया है। पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री को भी बैठक में शामिल किया गया है। तो यह सिर्फ एक पार्टी तक सीमित नहीं है। विभिन्न राज्यों की सरकारों से भी राय ली जा रही है, कि किस तरह से हल निकाला जा सकता है।

Read More »

आचार्य विद्या सागर को दी गई अभूतपूर्व विन्याँजलि

फिरोजाबादः संवाददाता। श्री छदामीलाल दिगम्बर जैन मंदिर में आचार्य विद्या सागर गुरुदेव को नगर सम्पूर्ण जैन समाज द्वारा मुनि अमित सागर गुरुदेव के ससंघ सानिध्य अभूतपूर्व भावपूर्ण विन्याँजलि दी गई। जिसमे दूर-दराज क्षेत्रों से पधारे एवं स्थानीय विद्वानों ने अपने सम्बोधन में आचार्य भगवन का गुणानुवाद किया।
नगर के छदामीलाल जैन मंदिर में मुनि अमित सागर गुरुदेव के सानिध्य में आचार्य विद्या सागर को विन्याँजली दी गई। मुनिश्री ने कहा कि गुरु को अपने मन में बिठाना सेल है, परन्तु उतना ही दुरूह कार्य है गुरु के मन में स्वयं को बिठाना। उन्होंने कहा कि आचार्य श्री किसी को भी नियमो एवं चारित्र की कसौटी पर खरे उतरे बिना दीक्षा नहीं देते थे। आचार्य श्री पूछने वाले की तीव्र इच्छा को पहचानकर उसके प्रश्नों का उत्तर देते थे। इस अवसर पर महापौर कामिनी राठौर एवं नगर विधायक मनीष असीजा ने आचार्य श्री के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित किया तथा मुनिश्री से आशीर्वाद भी लिया। नगर विधायक मनीष असीजा ने आचार्य श्री को नमन करते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्र संत के प्रत्येक देश वासी नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि भाजपा कि राष्ट्रीय कार्य कारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी के साथ सभी पदाधिकारियों ने आचार्य श्री को विन्याँजली दी है।

Read More »

संत गाडर्गे की 148 वीं जयंती मनाई गई

फिरोजाबाद: संवाददाता। दिवाकर समाज द्वारा संत गाडर्गे की 148 वीं जयंती समारोह के अवसर पर नगर के पॉलीवाल हॉल में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमें वक्ताओं ने संत गाडर्गे के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा संत गाडर्गे की चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यक्रम में राजेश दिवाकर पूर्व सांसद हाथरस ने कहा कि समाज को संगठित रहना चाहिए, तभी समाज का उत्थान हो सकता है। सुरेंद्र चौधरी एमएलसी प्रयायगराज ने कहा कि संत गाडर्गे महाराज को भारत रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए। रामचंद्र कनोजिया प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित मोर्चा ने शिक्षा पर जोर दिया। अशोक महाराज पीठाधीशर मां ज्वाला देवी सिद्ध शक्तिपीठ लखनऊ ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया। हेमलता दिवाकर महापौर आगरा ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में आगे आना चाहिए।

Read More »

शक्ति केंद्रो पर भाजपाईयों ने सुनी प्रधानमंत्री की मन की बात

फिरोजाबाद: संवाददाता। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। मन की बात का यह 110 वां एपिसोड है।
मन की बात कार्यक्रम मेें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में हर ओर नमो ड्रोन दीदी की चर्चा हो रही है। विधानसभा फिरोजाबाद बूथ संख्या 17 पर मन की बात जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता ने बूथ समिति के कार्यकर्ताओं के साथ सुनी और लाभार्थियों से सम्पर्क किया। मन की बात का यह लोकप्रिय कार्यक्रम समाज में नवीन चेतना के साथ देश की सामूहिक शक्ति और उपलब्धियों पर प्रकाश डालता है। विभिन्न क्षेत्रों में उचित मार्गदर्शन का भी सारथी बनता है। जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी डॉ अमित गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम एक उत्सव है, जिससे काफी कुछ सीखकर उसे अपने जीवन में उतारने की हम सब कोशिश करते हैं।

Read More »

बेटों से दुखी बाप ने लगाई नहर में छलांग

शिकोहाबादः संवाददाता। बेटों से दुखी होकर एक बाप ने रविवार को नहर में कूद कर जान देने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद कुछ युवकों ने वृद्ध को नहर में डूबने से बचा लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस वृद्ध को अपने साथ थाना लाई। यहां पुलिस ने वृद्ध के पुत्रों को बुलाया और उन्हें डांट कर पिता को अच्छी तरह से रखने के लिए कहा। उसके बाद वृद्ध अपने घर चले गये।
जिस औलाद के लिए इंसान तमाम मन्नतें मांगता है। ईश्वर से प्राथना करता है। औलाद हो जाने पर उसे सीने से लगाये रखता है। कहीं उसे जुकाम होता है तो मां-बाप उसकी हिफाजत और इलाज के लिए चिकित्सकों के पास लेकर भागते हैं। कहीं उनके कलेजे के टुकड़े को कोई दुख न हो। लेकिन वही औलाद बड़े होकर माँ बाप को नहर में कूदकर आत्महत्या को मजबूर करती है।

Read More »

रमेश चन्द्र अग्रवाल की स्मृति दिवस पर किया सम्मान

मथुरा: संवाददाता। श्री रमेश चंद्र अग्रवाल एड की स्मृति में उनके परिवार के द्वारा उनके जन्मदिवस पर एक फाउंडेशन की शुरुआत जिला न्यायाधीश आशीष जी गर्ग, पदम श्री मोहन स्वरुप भाटिया, महापौर विनोद अग्रवाल व बी एस ए इंजीनियरिंग कॉलेज के चेयर मैन उमा शंकर अग्रवाल की उपस्थिति में कॉलेज के ऑडोटोरियम में की गई।
इस अवसर पर बाबू श्री रमेश चंद्र अग्रवाल एड0 के द्वारा समाज के लिए उनके निस्वार्थ भाव से किए कार्यों को याद किया गया। उनकी कानूनी विदुता को जिला न्यायाधीश के द्वारा भी सराहा गया।
फाऊंडेशन द्वारा बाबू जी की स्मृति में उनके सप्त ऋषि मण्डल जिनमें कि मोती लाल शोरा वाले, घनश्याम भरतीया, बंसीधर अग्रवाल, श्याम लाल टाइप वाले, प्रभु दयाल कसेरे,गोपाल दास सौदागर को मरणोपरांत सम्मान से सम्मानित किया गया।

Read More »