Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » कृषि व सरकारी योजना (page 2)

कृषि व सरकारी योजना

दिव्यांग शादी पुरस्कार योजना के आवेदन पत्र अब करें ऑनलाइन

कानपुर देहात। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 द्वारा संचालित दिव्यांग शादी पुरस्कार योजना के आवेदन पत्र आनलाइन करने की व्यवस्था विभाग द्वारा कर दी गयी है। इस योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्ति को शादी करने पर पुरूष के दिव्यांग होने पर रूपये 15000/- एवं महिला के दिव्यांग होने पर रूपये 20000/- अथवा दोनों पति-पत्नी दिव्यांग होने पर रूपये 35000/- की राशि पुरस्कार के रूप में प्रदान की जाएगी।

Read More »

ग्राम सचिवालय से ग्राम स्वराज की अवधारणा होगी साकार

उत्तर प्रदेश की 78 प्रतिशत आबादी ग्रामीण क्षेत्र में अवस्थित हैं। गॉवो में संचालित विभिन्न योजनाओं में ग्रामीण जनों की भागीदारी योजना की सफलता के लिए अनिवार्य हैं। प्रदेश सरकार अपने ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक निवासी के विकास के लिए प्रयासरत एवं कटिबद्ध है। शासन की सभी महत्वपूर्ण योजनाएं ग्राम पंचायतों के माध्यम से अथवा उनके सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में क्रियान्वित होती है। प्रदेश में 73वां संविधान संशोधन के अनुरूप त्रिस्तरीय पंचायतीराज प्रणाली लागू है। प्रदेश में वर्तमान में 58000 से ज्यादा ग्राम पंचायतें है। पिछले कई वर्षो से ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन या सामुदायिक भवन बनाने का कार्य चल रहा है। जिसके पीछे यह सोच है कि इन पंचायतों में नियमित कार्यालय का संचालन होना चाहिए परन्तु ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यालय संचालन के पूर्व प्रयास सफलतापूर्वक क्रियान्वित नही हो पाए है। जबकि ग्राम पंचायतों को जो दायित्व निर्वहन के लिए दिए गए है, उसे पूर्ण करने हेतु इनका अपना भवन आवश्यक है।

Read More »

किसानों की आय बढ़ाने में सहायक हो रही है व्यावसायिक फूलों की खेती

कानपुर नगर। फूलों का मानव जीवन से अटूट सम्बन्ध रहा हैं। जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी संस्कारों तथा उत्सवों में फूलों की उल्लेखनीय भूमिका रहती है। किसी भी धर्म, जाति, वर्ग, क्षेत्र विशेष के उत्सवों, विवाह व विभिन्न संस्कार, त्यौहारों में फूलों की आवश्यकता होती है। रंग बिरंगे सुगन्धित पुष्प जीवन में सुखद वातावरण का निर्माण करके प्रेरणा, स्फूर्ति तथा सृजनात्मक प्रवृतियों का विकास करते है। एक समय था जब फूलों की खेती करना तो दूर की बात, इसकी कल्पना तक नहीं की जा सकती थी। समय के बदलाव के साथ-साथ परिस्थितियॉ भी बदली तथा फूलों को अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप मानव ने उगाना शुरू किया।

Read More »

पीएम कुसुम योजनान्तर्गत प्रदेश के 22 हजार से अधिक किसान सोलर पम्प लगाकर हो रहे हैं लाभान्वित

भारत सरकार किसानों को हर तरह की सुविधा फसलोत्पादन के लिए दे रही है। देश के प्रधानमंत्री जी ने किसान ऊर्जा सुरक्षा और उत्थान महाअभियान यानी कुसुम योजना का ऐलान किया था। जिसके अन्तर्गत किसानों को अपनी भूमि पर सौर ऊर्जा से संचालित पम्प लगाने हेतु अनुदान दिये जाने की व्यवस्था है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में इस योजना को लागू करते हुए किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए सोलर पम्प स्थापित कराए जाने का प्राविधान किया गया है।

Read More »

प्रदेश सरकार आम की बागवानी को दे रही है बढावा

कानपुर देहात। आम भारतवर्ष का ही नहीं, देश-विदेश की अधिकांश जनसंख्या का भी एक पसंदीदा और सबसे लोकप्रिय फल है। इसकी सुवास, उपलब्ध पोषक तत्वों, विभिन्न क्षेत्रों एवं जलवायु में उत्पादन क्षमता, आकर्षक रंग, विशिष्ट स्वाद और मिठास आदि विशेषताओं के कारण इसे फलों का राजा (king of fuits) की उपाधि से विभूषित किया गया है। आम लगभग 3-10मीटर तक की ऊॅचाई प्राप्त करने वाला सदाबहार वृक्ष है। भारत आम उत्पादन में विश्व के अनेक देशों में से एक अग्रणी देश है। विश्व के कुल आम उत्पादन में से लगभग 40 प्रतिशत आम का उत्पादन भारत में होता है। भारतवर्ष में उत्तर प्रदेश, प्रमुख उत्पादक राज्य हैं। इसके अतिरिक्त यह छोटे स्तर पर लगभग सभी मैदानी क्षेत्रों में उगाया जाता हैं आम उत्पादन में उचित परिपक्वता निर्धारण के साथ वैज्ञानिक ढंग से तुड़ाई, सुरक्षित रखरखाव एवं पैकेजिंग बेहतर प्रबंधन के मुख्य आधार को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेश सरकार आम उत्पादन को बढावा दे रही है।

Read More »

पी0एम0 किसान की किस्त के लिये आधार एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति लेकर आये

पीएम किसान योजना समाधान दिवस का आयोजन 03 फरवरी तक
कनपुर देहात। किसान सम्मान निधि पाने से वंचित किसानों की तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए अब जनपद कानपुर देहात के समस्त विकास खण्डों में दिनाॅंक 01.02.2021 से 03.02.2021 तक प्रातः 10ः00 वजे से सांय 5ः00 वजे तक किसान समाधान दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमें जनपद की आधार मिसमैच-10015, आधार इनवैलिड 10868, नये ओपिन सोर्स पंजीकरण 2335, कुल 23218 कृषकों के खातो में पी0एम0 किसान योजना की धनराशि नहीं पहुंच रही है। इन्ही कृषकों के आधार मिसमैच, आधार इनवैलिड, सही किया जाना है। इस कार्य हेतु किसान समाधान दिवस का आयोजन विकास खण्ड मैथा एवं सन्दलपुर के विकास खण्ड परिसर में एवं शेष सभी विकास खण्डो के राजकीय कृषि बीज भण्डारों पर आयोजित किया जायेगा। जनपद में कुल पात्र कृषक 285547 जिनमें से 262329 कृषकों को योजना का नियमित लाभ मिल रहा है।

Read More »

प्रदेश की उ0प्र0 किशोरी बालिका योजना, किशोरियों के लिए साबित हुआ है वरदान

लखनऊ। बाल्यावस्था तथा यौवन के बीच की अवस्था होने के कारण किशोरावस्था नारी के मानसिक, भावनात्मक तथा मनोवैज्ञानिक विकास की दृष्टि से अत्यन्त परिवर्तनशील होती है। इसीलिए किशोरावस्था नारी के जीवन की सर्वाधिक महत्वपूर्ण अवस्था मानी गई है। ऐसी स्थिति में मानव संसाधन विकास के उद्देश्य से चलाई जा रही विकासपरक योजनाओं, कार्यक्रमों में किशोरियों को स्थान देना जरूरी है। किशोरियों में आत्मविश्वास, उत्साह एवं आत्मगौरव की भावना में वृद्धि करने के उद्देश्य से उनके पौषाणिक, शैक्षिक एवं सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार योजनाएं चलाकर उनका विकास कर रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश की गरीब परिवार की बालिकाएं, स्कूल न जाने वाली किशोरी बालिकाओं के लिए ‘‘उ0प्र0 किशोरी बालिका योजना (एसएजी)’’ लागू की गई योजनान्तर्गत उन्हें जीवन कौशल, शिक्षा, पोषण व स्वास्थ्य शिक्षा, सामाजिक-कानूनी मुद्दों तथा मौजूदा सार्वजनिक सेवाओं के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है।

Read More »

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत प्रदेश के 16.92 लाख किसानों को 1388.40 करोड़ रूपये दी गई क्षतिपूर्ति

किसानों के हित में प्रदेश सरकार अनेकों कल्याणकारी एवं फसलोत्पादन में लाभकारी योजनाएं संचालित कर उनकी आय दोगुनी करने में भरपूर सहयोग दे रही है। किसान वर्ष भर मेहनत कर खेत की जुताई, बुआई, निकाई सिंचाई एवं खाद डालकर फसल तैयार करता है। फसलांे में विशेषकर खरीफ व रबी की फसले होती है। खेती किसानी में किसान के पूरे परिवार की मेहनत लगती है। समर्पित एवं कड़ी मेहनत करते हुए परिवार को अच्छे  ढंग से पालन पोषण की आशा बनाये रखकर किसान फसल तैयार करता  है। किन्तु यदि अधिक वर्षा,आँधी तूफान, पाला, बर्फबारी, ओले, कीट, फसली रोगों, आग आदि जैसी आपदा आ गई और फसल नष्ट हुई, तो किसान की पूरी मेहनत और लागत बरबाद हो जाती है। ऐसी स्थिति में किसान सड़क पर आ जाता है, उसकी समस्त कमाई नष्ट हो जाती है। सिर पर हाथ रखकर रोने के सिवा किसान के पास कुछ नहीं होता था।

Read More »

किसानों की आय बढ़ाने और रोजगार के लिए कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप :कृषि मंत्री

‘राष्ट्रीय कृषि विकास योजना’ के नवाचार एवं कृषि-उद्यमिता घटक के तहत स्टार्ट-अप्स को वित्तपोषित कर रहा है कृषि मंत्रालय
पहले चरण में कृषि प्रसंस्करण, खाद्य प्रौद्योगिकी और मूल्य वर्धन के क्षेत्र में 112 स्टार्ट-अप्‍स को 1185.90 लाख रुपये की राशि दी जाएगी
नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केंद्र सरकार कृषि क्षेत्र को उच्‍च प्राथमिकता देती है। किसानों को अवसर प्रदान करके उनकी आय बढ़ाने के साथ ही ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार प्रदान करने पर भी सरकार का ध्यान है। इसी तारतम्य में कृषि से जुड़े स्टार्ट-अप्‍स को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास तथा पंचायती राज मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी का जोर कृ‍षि और संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार एवं प्रौद्यो‍गि‍की का उपयोग सुनिश्चि‍त करने के लिए स्टार्ट-अप्‍स और कृषि-उद्यमिता को बढ़ावा देने पर है। इसी के तहत राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (आरकेवीवाई) के अंतर्गत ‘नवाचार और कृषि-उद्यमिता विकास’ कार्यक्रम को अपनाया गया है। वित्त वर्ष 2020-21 में पहले चरण में कृषि प्रसंस्करण, खाद्य प्रौद्योगिकी और मूल्य वर्धन के क्षेत्र में 112 स्टार्ट-अप्‍स को 1,185.90 लाख रुपये की सहायता किस्तों में दी जाएगी, जो किसानों की आय बढ़ाने में योगदान देंगे।

Read More »

अमरूद रोपण हेतु अनुदान के लिए करें आवेदन

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जनपद के कृषकों को जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित राष्ट्रीय विकास योजना 30 नान.एन.एच.एम. परियोजना वर्ष 2020-21 में खरीफ मौसम हेतु नवीन उद्यान रोपण अमरूद 25 हे0 के प्रस्तावित लक्ष्य प्राप्त हुए है। अमरूद नवीन उद्यान रोपण कार्यक्रम में लागत का 50 प्रतिशत अधिकतम रू0 11502 प्रति हे0 अनुदान प्रथम आवक प्रथम पाकक के आधार पर डीबीटी के माध्यम से देय है। इच्छुक कृषक 10 अगस्त 2020 तक आनलाइन आवेदन कृषि विभाग की वेबसाइट www.upagriculture.com पर किया जायेगा। आफलाइन आवेदन के साथ खतौनी, बैंक पासबुक, आधार कार्ड एवं दो फोटो के साथ कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय विकास भवन माती कानपुर देहात में जमा कर सकते है।

Read More »