Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2018 » March » 20 (page 2)

Daily Archives: 20th March 2018

गेंहू खरीद की व्यवस्था के सम्बंध में बैठक 21 मार्च को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेेक्टेªट सभाकक्ष में 21 मार्च को अपरान्ह 4 बजे बैठक की जायेगी। जिसमें रबी विपणन वर्ष 2018-19 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजनान्तर्गत गेंहू खरीद की व्यवस्था के सम्बंध में गेंहू खरीद कार्य में नियुक्त समस्त कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से जनपद स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन कराया जाना है जिसमें गेंहू खरीद में योजित कार्मिकों को विस्तृत रूप से प्रशिक्षित करने के साथ-साथ गंेहू खरीद से संबंधित बिन्दुओं पर सारगर्भिता चर्चा की जायेगी। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/प्रभारी अधिकारी गेंहू खरीद विद्याशंकर सिंह ने दी है।

Read More »

राज्यमंत्री डेरापुर ब्लाक प्रमुख के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे सम्मलित

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ग्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य (एमओएस) के डा0 महेन्द्र सिंह जनपद कानपुर देहात में 21 मार्च को प्रातः 10 बजे मंत्री डेरापुर विकास खण्ड परिसर में नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख डा. प्रीति द्विवेदी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मलित होंगे। यह जानकारी प्रोटोकाल ने दी है।

Read More »

स्वच्छता से सिद्धि स्वच्छता पखवाडा बैठक 21 मार्च को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। स्वच्छता से सिद्धि स्वच्छता पखवाडा/विशेष संचारी योग नियंत्रण पखवाडा बीते 2 मार्च से 16 मार्च के अन्तर्गत वेक्टर जनित रोगों से बचाव एंव नियंत्रण तथा जनपद के शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों में अन्य गतिविधियां संचालित करने हेतु अंर्तविभागीय बैंठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अध्यक्षता में सभागार कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी कानपुर देहात में 21 मार्च को अपरान्ह 12 बजे से 2 बजे तक आहूत की जानी है। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेन्द्र रावत ने दी है।

Read More »

प्रदेश सरकार के सफल एक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मना

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। सरकार का स्लोगन ‘एक साल-नई मिसाल‘ वर्तमान प्रदेश सरकार के एक साल के वर्षगांठ पर बाढ़ापुर रोड स्थित सुपर मार्शल आर्ट एकेडमी के छात्र-छात्राओं द्वारा एक साल-नई मिसाल कार्यक्रम पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रदेश सरकार की प्रमुख उपलब्धियां, कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रम को विस्तार से बताया गया। सरकार द्वारा बिना भेदभाव सभी जिले मुख्यालय को 24 घंटे, तहसील को 20 घंटे तथा गांवों को 18 घंटे बिजली की आपूर्ति जा रहा है विद्युत आपूर्ति ठीक से होने पर छात्र-छात्राओं व प्रतियोगिता की तैयारी में अध्ययन कर रहे छात्र को लाभ मिल रहा है जोकि उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है।

Read More »

अवैध पटाका फैक्टरी में धमाका, हादशा टला

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर कला आबादी इलाके में चल रही अवैध पटाखे की फैक्ट्री में अज्ञात कराणों के चलते हुये विस्पोट से मकान की छत उड़ गयी फैक्ट्री संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। विस्पोट की अवाज और घर की छत के उड़नें से आस पास की आबादी में अफरा तफरी मच गयी, विस्पोट में घायल मकान स्वामी को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया गया। धमाके की सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी फायर सर्विस, बम स्क्वायड और डॉग स्क्वायड साथ मौके पर पहुँच कर जाँच पड़ताल में जुट गए है।

Read More »