Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर निगम द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस

नगर निगम द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस

♦स्वच्छता को लेकर किया गया नागरिकों को जागरूक
फिरोजाबाद। स्वच्छता में महिलाओं से’’ ‘‘महिलाओं के नेतृत्व वाली स्वच्छता’’ में परिवर्तन का उत्सव मनाने और प्रेरित करने हेतु शासन के आदेशों के क्रम में स्वच्छोत्सव-2023 मनाया जा रहा है। स्वच्छोत्सव-2023 के अन्तर्गत आज नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के आदेशों के अनुपालन में नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा स्वयं सहायता समूह की संस्थाओं की महिलाओं के साथ स्वच्छता मशाल मार्च सुभाष तिराहा से निकाला गया।
स्वच्छता में महिलाओं से ‘‘महिलाओं के नेतृत्व वाली स्वच्छता’’ में परिवर्तन का उत्सव मनाने और प्रेरित करने हेतु शासन के आदेशों के क्रम में स्वच्छोत्सव-2023 मनाया जा रहा है। स्वच्छोत्सव-2023 के अन्तर्गत आज नगर आयुक्त घनश्याम मीणा के आदेशों के अनुपालन में नगर निगम फिरोजाबाद द्वारा स्वयं सहायता समूह की संस्थाओं की महिलाओं के साथ स्वच्छता मशाल मार्च सुभाष तिराहा से निकाला गया। मशाल मार्च का शुभारंभ जौनल सैनेटरी ऑफीसर, नोडल अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन सन्दीप भार्गव, ब्राण्ड एंबेसडर एसबीएम सीमारानी निमेष एवं नितेश अग्रवाल जैन द्वारा मशाल जलाकर किया गया। इसके पश्चात स्वच्छता मशाल मार्च नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग से बस स्टैण्ड, जलकल विभाग, नगर निगम, गांधी पार्क चौराहा होते हुये वापस बस स्टैण्ड परिसर से सुभाष तिराहे पर आकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति महिलाओ को अभिप्रेरित कर जागरूक करने का था। कार्यक्रम में प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन अरविन्द भारती, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक विपन कुमार, दिनेशपाल, शुभमंगलम सेवार्थ संस्थान की निशी शर्मा, जाहरवीर स्वयं सहायता समूह की गीता देवी, अहिल्याबाई स्वयं सहायता समूह की अंजली देवी, उप्र महिला शिक्षक संघ की नीति यादव, रीमा यादव, ममता स्वयं सहायता समूह की ममता, स्वयं सहायता समूह की कल्पना राजौरिया, कु महिमा, कु0 गरिमा, लॉयन सर्विस लिमिटेड की महिलाएं एवं अन्य पादाधिकारी सहित नगर निगम फिरोजाबाद के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।