Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया

भाजपा ने बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया

रायबरेली। लोकसभा चुनाव 2024 की जीत के लिए भाजपा मिशन 80 चला रही है। जिसको पूरा करने के लिए भाजपा ने कमजोर बूथों पर कमल खिलाने की रणनीति बनाई है। इसी के तहत भाजपा संगठन द्वारा बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। यूपी०सी०एल०डी०एफ० के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन व प्रभारी वीरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि बूथ सशक्तीकरण अभियान के अन्तर्गत बूथ सत्यापन 1 अप्रैल से 5 अप्रैल तक संगठन द्वारा चलाया जा रहा है। सशक्त बूथ के निर्माण के लिए सर्वस्पर्शी सशक्त बूथ समिति बनानी होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष रामदेव पाल की अध्यक्षता में आज कई जगहों पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक आयोजित हुई । इसी क्रम में ऊंचाहार विधानसभा के रोहनिया मण्डल के शक्ति केंद्र उमरन के ग्राम गौसपुर में, ऊंचाहार मंडल के शक्तिकेंद्र कंदरावां में , जगतपुर मण्डल के शक्तिकेंद्र खजुरी में,दीनशाह गौरा मण्डल के गौरा हरदों में बैठक आयोजित हुई। वीरेंद्र तिवारी ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से सम्पर्क, संवाद कर इन कमजोर बूथों पर कमल खिलाने का काम करना है, इन कमजोर बूथों पर सशक्तीकरण अभियान चलाकर पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण अन्न योजना, मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना, आयुष्मान योजना सहित योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करना है, साथ ही लाभार्थियों को बताना है कि जिन योजनाओं का लाभ उन्हें मिला है या मिल रहा है वह पीएम मोदी के कारण मिला है, योजनाओं का आगे भी लाभ लेने के लिए 2024 में फिर मोदी सरकार का बनना आवश्यक है।
आज की बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठकों में ऊंचाहार विधानसभा बूथ सत्यापन प्रमुख एवं जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, विधानसभा संयोजक जितेन्द्र सिंह, अभिलाष कौशल, रोहनिया भाजपा मंडल अध्यक्ष गुड्डू यादव, ऊंचाहार भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सिंह, जगतपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष विनायक प्रताप सिंह, दीनशाह गौरा भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुराग मिश्रा सहित शक्तिकेंद्र संयोजक, शक्तिकेंद्र बूथ सत्यापन प्रमुख सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।