Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस के बारे में बताएं कार्यकर्ताः तौकीर आलम

घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस के बारे में बताएं कार्यकर्ताः तौकीर आलम

मथुरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने के विरोध में 18 अप्रैल को जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा की बैठक सेठ बाड़ा मथुरा पर हुई। निकाय चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए एक आवश्यक बैठक जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एड. की अध्यक्षता में आयोजित की गई और प्रत्याशियों से आवेदन स्वीकार किए गए। बैठक के मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव व प्रभारी तौकीर आलम ने कांग्रेस संगठन के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हम कांग्रेस को पुनः सत्ता में ला सकते हैं आप सभी लोग जिले के नगर पंचायतों व नगरपालिका के बूथ स्तर पर घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस के बारे में बताएं। ब्रज प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने संगठन के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सम्मान देते हुए कहा कि आप कांग्रेस के रीड की हड्डी हैं अगर आप हैं तो कांग्रेस है, मेरा आप सभी से निवेदन है। प्रदेश महासचिव और प्रभारी प्रकाश प्रधान ने जय भारत सत्याग्रह में अभी से जुट जाने के लिए कांग्रेसियों का आह्वान करते हुए कहा कि मथुरा वृंदावन नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के चुनावों में जन समस्याओं को संघर्ष करते हुए बूथ को मजबूत करें और कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने में अहम भूमिका निभाई। मथुरा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश सचिव पंडित श्याम सुंदर उपाध्याय ने कहा कि आगामी मथुरा वृंदावन नगर निगम नगर पंचायतों और नगर पालिका के चुनावों के लिए एकजुट होकर कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताएं तथा 18 तारीख को जय भारत सत्याग्रह में ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा एड. ने कहा कि मथुरा वृंदावन नगर निगम के साथ ही साथ जनपद की तेरह नगर पंचायतों और नगर पालिका में कांग्रेस के प्रत्याशियों को जिताने में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।