Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान संगठन के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

किसान संगठन के कार्यकर्ताओं का अभिनंदन

मथुरा। शनिवार को प्रातः 11 बजे अखिल भारतीय समता फाउंडेशन मथुरा कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री चौधरी करुआ सिंह के साथ कामरेड जितेंद्र चोपड़े अध्यक्ष अखिल भारतीय किसान सभा मुंबई महाराष्ट्र के नेतृत्व में महिलाओं का दल पहुंचा। अखिल भारतीय समता फाउंडेशन के पदाधिकारियों आकाश बाबू, दिनेश कुमार, नंदिनी एवं वंदना राही ने संयुक्त रूप से समस्त आगंतुकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। राष्ट्रीय प्रचार मंत्री करुआ सिंह एवं किसान महाराष्ट्र मुंबई के अध्यक्ष जितेंद्र चोपड़े ने संयुक्त रूप से स्वागत से अभिभूत होकर सभी का आभार व्यक्त किया और किसान आंदोलन में किसानों की एकता पर बल देते हुए सरकार पर तीनों कृषि कानूनों पर सरकार के रवैया की निंदा की। मोदी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। इस सरकार ने किसान हित के लिए कुछ भी नहीं किया। आज भारत देश का किसान बर्बादी के कगार पर है। यह सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम करती है। भारत देश के किसानों को एकजुट होकर किसान विरोधी सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना होगा।