Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नए नियम लागू होने के बाद गोवर्धन में 40 ई रिक्शा के खिलाफ कार्यवाही

नए नियम लागू होने के बाद गोवर्धन में 40 ई रिक्शा के खिलाफ कार्यवाही

मथुरा। गोवर्धन सप्तकोसीय परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिये गोवर्धन एसडीएम कमलेश गोयल, सीओ राम मोहन शर्मा व नगर पंचायत ईओ आलोक कुमार द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है। परिक्रमा मार्ग में 400 ई रिक्शा को पंजीकरण के बाद नगर पंचायत के द्वारा संचालन की अनुमति दी गई है। नए नियम लागू होने के बाद बिना अनुमति के चलते मिले 40 ई रिक्शा के खिलाफ कार्यवाही की गई। जिसका शुक्रवार को राधाकुंड रोड पर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज पर डीएम पुलकित खरे के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रजिस्ट्रेशन वाले ई रिक्शाओं को रवाना किया गया। शनिवार की सुबह एआरटीओ मनोज कुमार ने अपनी टीम के साथ परिक्रमा मार्ग में चल रहे बिना रजिस्ट्रेशन वाले ई रिक्शाओं के खिलाफ कार्यवाही शुरू की। जिसमें मोटरसाइकिल से जोड़कर ई रिक्शाओं का रूप देने वाले वाहनों पर भी कार्यवाही की गई। एआरटीओ विभाग द्वारा की गई इस कार्यवाही से बिना रजिस्ट्रेशन वाले परिक्रमा मार्ग में चलने वाले ई रिक्शा वालो में हड़कंप मच रहा।और अपने अपने ई रिक्शाओं को लेकर दौड़ लगाते हुए नजर आए।
‘‘परिक्रमा मार्ग में बिना टोकन से चलने वाले व मोटरसाइकिल से जुगाड़ कर चलाने वाले ई रिक्शा के खिलाफ कार्यवाही की गई। जिलाधिकारी द्वारा पहले राउंड में नगर पंचायत से 400 ई रिक्शा को टोकन दिया गया। वही परिक्रमा मार्ग में चलेंगे। बिना टोकन वाले परिक्रमा मार्ग को छोड़कर दूसरी जगह पर चला सकते हैं। वैसे बिना टोकन वाले ई रिक्शाओं को लेकर अधिकारियों से वार्ता करेंगे। जैसे ही आदेश होगा वह यहां अमल में लाया जायेगा।’’
-मनोज कुमार, एआरटीओ