Saturday, September 21, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कैबिनेट मंत्री ने मतदाता सम्मेलन में सरकार की योजनाओं का किया बखान

कैबिनेट मंत्री ने मतदाता सम्मेलन में सरकार की योजनाओं का किया बखान

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा प्रभावी मतदाता सम्मेलन फिरोजाबाद क्लब में महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय रहे।
शनिवार को प्रभावी मतदाता सम्मेलन का शुुभारम्भ करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार लोक कल्याणकारी योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ों, शोषितों, वंचितों और आर्थिक रूप से पिछड़ों तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने का कार्य कर रही है। सुशासन, विकास, रोजगार डबल इंजन की भाजपा सरकार देश में नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नये कीर्तिमान लिख रहा है। भाजपा की सरकार में उत्तर प्रदेश भय मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त, सशक्त, सर्वस्पर्शी, विकासशील प्रदेश बनाने का कार्य किया है। भाजपा ने सदैव विचार धारा की लड़ाई लड़ी है। देश और प्रदेश में जब राजनीति के क्षेत्र में गलत मानसकिता लोग जब राजनीति में आए, तब नई विचार धारा को स्थापित करने के लिए भारतीय जनसंघ व भाजपा ने लड़ाई लड़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार व संचालन महानगर महामंत्री अवधेश पाठक ने किया। इस दौरान सुनील शर्मा, ब्रजेश उपाध्याय, शिवमोहन श्रोतिय, नूतन राठौर, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा ने विचार वक्त किये। कार्यक्रम की संयोजक अनुपमा शर्मा, उमाशंकर मिश्रा, अश्वनी भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, रामनरेश कटारा, नवीन उपाध्याय, डॉ लक्ष्मी नारायण यादव, योगेश प्रताप सिंह बघेल, डॉ एसपी लहरी, अंकित तिवारी, संजीव उपाध्याय, हिमांशु वशिष्ठ, अरविंद पचौरी, श्रीओम शर्मा, देवेश भारद्वाज, नरेश शर्मा, सुनील विधोलिया, महेश पूरन, राजेश दुबे, अशोक गर्ग, केके शर्मा, सुनील मिश्रा, विशाल दीक्षित, राधेश्याम यादव, महिमा यादव गुप्ता, गम्मा पंडित, शिवम दीक्षित, रिंकू शर्मा, मनोज शर्मा, राजीव प्रियर्शनी एडवोकेट, श्रीगोपाल शर्मा, विनोद पचौरी, विकास पालीवाल, पूनम शर्मा, देव शर्मा, राजेन्द्र राठौर, सुरेन्द्र राठौर आदि मौजूद रहे।