Thursday, May 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न

मथुरा। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा आयोजित पांच दिवसीय परशुराम जन्म महोत्सव के अंतर्गत तृतीय दिवस पर धौली प्याऊ स्थित शांति देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन मथुरा भार्गव सभा के अध्यक्ष श्याम बिहारी भार्गव की अध्यक्षता संपन्न हुआ, जिसमें स्कूल की ऊर्जावान 100 छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्रपट पर कार्यक्रम संयोजिका कला आर्टिस्ट उमा शर्मा संस्थान सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, राजकुमार, ललित स्वामी, ब्रजलता प्रधानाचार्य द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। निर्णायक मंडल में ब्रज लता जैन, अंजली सिंह, सोनाली चौधरी द्वारा प्रथम तान्या शर्मा, दितीय सुहाना, ज्योति शर्मा, तथा तृतीय पुरस्कार वैष्णवी को प्रदान करने की घोषणा की गई। छात्राओं द्वारा ताली बजाकर चारों बच्चों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में पधारे अतिथियों द्वारा तीनों छात्राओं को पटका सम्मान पत्र गिफ्ट मिठाई देकर सम्मानित किया गया। बाकी समस्त बच्चों को सम्मान-पत्र और सांत्वना पुरस्कार बिस्कुट आदि देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि द्वारा भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संस्थान सचिव नारायण प्रसाद शर्मा, राजकुमार शर्मा, ललित स्वामी, अंजू प्रभाकर, पूनम सिंह, शशि प्रभावती, अंजली सिंह, सोनम, सोनाली, ब्रजलता, पंकज शर्मा, दिवाकर आचार्य, पी पी शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।