Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव संपन्न

सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव संपन्न

मथुराः श्याम बिहारी भार्गव। सर्वाेदयी ब्राह्मण विकास संस्थान मथुरा द्वारा भगवान परशुराम का जन्म उत्सव बड़ी धूमधाम से संपन्न हुआ। सर्वप्रथम भगवान परशुराम के चित्रपट पर संस्थान अध्यक्ष पंडित सोहनलाल शर्मा, नारायण प्रसाद शर्मा, घनश्याम, गजेंद्र शर्मा, समाजसेवी एस के शर्मा, नवनिर्वाचित पार्षद नीरज वशिष्ठ द्वारा भगवान के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भगवान परशुराम की जय कारों के बीच उपस्थित सैकड़ों की तादात में विप्रो ने जन-जन के आराध्य भगवान परशुराम को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अनेक विप्रो द्वारा भगवान परशुराम के चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी ने सर्व समाज के हित में कार्य किए। अनेक वक्ताओं ने ब्राह्मण धर्म को सही रूप में अपने ऊपर चरितार्थ करने का आग्रह किया। ब्राह्मणों ने हमेशा अन्य समाज को भी चलने की राह दी। वक्ताओं ने कहा ब्राह्मण को जनेऊ, तिलक, चुटिया, धोती, कुर्ता पहनकर रहना चाहिए। इस अवसर पर डॉ मिश्रा द्वारा मित्रों की एकता पर बल दिया गया। संस्थान अध्यक्ष सोहनलाल शर्मा ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा समाज को संगठित रहना चाहिए। इस अवसर पर 11 वृद्ध जनों के साथ-साथ पांच दिवसीय कार्यक्रम जिन स्कूलों में आयोजित किए गए थे उनके संचालकों यह साथ-साथ कार्यक्रम संयोजकओ को भी सम्मानित किया गया। पांच दिवसीय कार्यक्रम में भगवान परशुराम पोस्टर प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, गरीब बच्चों को पाठ्य-पुस्तक सामग्री वितरण किया गया। कार्यक्रम के साथ आज भगवान का पूजन कर पांच दिवसीय कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से केके गौतम, गोपाल प्रसाद शर्मा, श्याम शर्मा, विनोद गौड,़ लक्ष्मीकांत गौड,़ खेमचंद शमार्, एडवोकेट अंजू गौतम, पंकज शर्मा, अनिल, मालती भार्गव, राम प्रकाश शर्मा, सुरेंद्र शमार्, सुभाष तिवारी, देवकिशन शमार्, जगदीश शर्मा, दिवाकर आचार्य, राजकुमार शर्मा, राजनारायण गौड़ सहित बड़ी संख्या में महिला शक्ति प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।