Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिट्टू भैया का जन सम्पर्क के दौरान जगह जगह हुआ स्वागत

बिट्टू भैया का जन सम्पर्क के दौरान जगह जगह हुआ स्वागत

मथुरा; श्याम बिहारी भार्गव। मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर के चुनाव को लेकर प्रत्याशी एक-एक मतदाता तक पहुंचने के लिए पूरी शक्ति लगा रहे है। कांग्रेस से अधिकृत प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया को मिल रहे जन समर्थन से उनके समर्थकों को भी उत्साह दिन दूना रात चौगुना बढ़ रहा है। जिस गली-मुहल्ला से वह पैदल भ्रमण करते हुए निकल रहे है, वहीं उनको हाथों हाथ लिया जा रहा है। स्वागत करने के लिए लोगों में होड़ मची हुई है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं उनको जिताने का भरोसा दिला रहे हैं। बिट्टू भैया भी मतदताओं को कुशल और बेहतर प्रशासन के साथ-साथ विकास कार्य कराने के वादा कर रहे हैं।
कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू भैया ने सुबह आठ बजे अपने जनसंपर्क अभियान की शुरूआत तंतूरा चांमुडा मंदिर के पास से की। गली में प्रवेश करते ही उनका सोहन सिंह, रजत दुबे, मोहन ने फूल-माला पहना कर स्वागत किया और कहा कि इस बार नगर निगम की सत्ता में परिर्वतन होगा। बालाजी पुरम में राजेंद्र सिंह, सोनवीर चौधरी, संदीप चौधरी, युद्ध वीर सिंह एडवोकेट और महेश लवानिया एडवोकेट ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस प्रत्याशी बिट्टू भैया के साथ वह खड़े हुए हैं। इसके साथ ही कालोनी के लोगों ने भी उनको आशीर्वाद दिया। वृद्धा और बुजुर्गों के चरण छूकर कांग्रेस प्रत्याशी ने वोट मांगे। धीरे-धीरे बालाजी पुरम में उनके समर्थकों की संख्या बढ़ती चली गई और उनका काफिला यहां से दामोदरपुरा पहुंचा। मंदीप बघेल, ठाकुर अजय सिंह एडवोकेट, रिषी सिंह एडवोकेट, तनु, हेमेंद्र सिंह, शेलेंद्र निषाद, नीरज निषाद, राजू बघेल, अजय शर्मा, गोविंद बल्लभ सिद्धाराज और प्रमोद शर्मा एडवोकेट ने कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करते हुए कहा कि हर वर्ग का व्यक्ति यहां उनके साथ खड़ा हुआ है। भाजपा ने अपने शासन काल में यहां के लोगों की समस्या तक को नहीं सुना, उनका हल कराना दूर की बात रही। पूरे पांच साल जनता परेशान रही है।
औरंगाबाद में कांग्रेस से ही पार्षद का चुनाव लड़ रहे युसुफ, सुभाष यादव, सलमान, पप्पू खान, पवन उपाध्याय, इंदुपरम कालोनी में अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, टीटू तोमर, कोयला अलीपुर में महेश उपाध्याय, रांची बांगर में महेश उपाध्याय, अश्विनी शुक्ला, शिव कुमार लवानिया समेत आदि लोगों ने स्वागत किया और कहा कि आने वाले चुनाव में सभी एक जुट होकर कांग्रेस प्रत्याशी को मेयर बनाने का संकल्प ले। बिट्टूू भैया के मेयर बनने से ही जनता का भला होगा।