Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया समर्थन

नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को कांग्रेस प्रत्याशी ने दिया समर्थन

हाथरस। हाथरस में काग्रेस पार्टी के एक उम्मीदवार ने अपना समर्थन समाजबादी पार्टी के उम्मीदवार को दे दिया है। हाथरस में मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राजू उर्फ राजीव उपाध्याय ने रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को अपना समर्थन दिया है। कांग्रेस प्रत्याशी राजीव उपाध्याय ने बताया कि कांग्रेस के पदाधिकारियों को लगातार प्रचार- प्रसार के लिए बुलाया जा रहा था
लेकिन कोई भी पदाधिकारी उसके साथ नहीं आने को तैयार हो रहा था। जिसके चलते वह काफी परेशान है। पिछले कई दिनों से वह अकेला ही खुद घर घर जाकर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रचार कर रहा था। लेकिन अब उसके साथ रहने वाले लोग भी कांग्रेस का समर्थन छोड़ रहे हैं। इस पर मुरसान के काफी कांग्रेस समर्थकों के द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि मुरसान नगर पंचायत अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन देशराज सिंह को समर्थन दिया जाए।जिसके चलते आज रविवार को सभी लोग एकत्रित होकर पूर्व चेयरमैन सपा प्रत्याशी देशराज सिंह के आवास पर पहुंचे और अपना समर्थन देने की बात कही। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ने कांग्रेस को छोड़कर सपा पार्टी की टोपी पहनकर सपा प्रत्याशी देशराज सिंह को माला पहनाई। देशराज सिंह ने भी राजीव को माला पहनाकर सपा पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान अन्य समर्थकों ने भी माला पहनाकर एक दूसरे का सम्मान किया है।