Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा जिला प्रभारी ने निकाय चुनाव प्रभारी व संयोजकों के साथ बैठक कर बनाई रणनीति

भाजपा जिला प्रभारी ने निकाय चुनाव प्रभारी व संयोजकों के साथ बैठक कर बनाई रणनीति

फिरोजाबाद। भारतीय जनता पार्टी फिरोजाबाद के जिला प्रभारी नगेन्द्र प्रसाद (गामा दुबे) ने जिले की नगर पालिका, नगर पंचायतों के चुनाव प्रभारी एवं संयोजकों की बैठक कर पदाधिकारियों से संवाद कर चुनाव अभियान को गति प्रदान करने की समीक्षा की। भाजपा प्रत्याशियों को जिताने के लिए चुनावी रणनीति पर मंथन करते हुऐ कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान जनपद की सभी नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतें में भ्रमण कर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श कर चुनाव की रणनीति तैयार की। इस दौरान उदय प्रताप सिंह, अमित गुप्ता मीडिया प्रभारी, शशी कला यादव, अविनाश सिंह भोले, डॉ रामकैलाश यादव, शैलेन्द्र सिंह, राजेश चौहान, महेश राजपूत, पुष्पेन्द्र पाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, सुरेंद्र सावन झा आदि मौजूद रहे।