Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनपद की 27 वीं वर्षगांठ पर काटा केकःखुशी

जनपद की 27 वीं वर्षगांठ पर काटा केकःखुशी

♦पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय ने जिला बनाकर अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा-सीमा
हाथरस। आज सादाबाद में जिले की 27 वीं वर्षगाँठ को जिला पंचायत अध्यक्ष सीमारामवीर उपाध्याय ने अपने समर्थकों के साथ केक काटकर बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। इस दौरान वहाँ पर मौजूद लोगों ने जनपद जनक पूर्व मंत्री स्व. रामवीर उपाध्याय को काफी याद किया।
इस मौके पर सीमारामवीर उपाध्याय ने कहा कि मुझे वो पल अभी तक याद है जिस दिन उपाध्याय जी जिले के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को हेलीकॉप्टर से लेकर अलीगढ़ आए थे और वहाँ जिले सृजन की घोषणा की थी। उस दिन जनपद के लोगों की खुशी को अपनी आंखों से दूर नहीं किया जा सकता। उपाध्याय जी की मेहनत को झुंठलाया नहीं जा सकता। जिला बनाकर उन्होंने अपना नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा है।इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा गौरव आर्य, चिरागवीर उपाध्याय, सुनील गौतम, कालू चौधरी, विपिन लवानिया, रामेश्वर सारस्वत, जगवेन्द्र प्रधान, अरुण शर्मा, रानू पण्डित, जीतू शर्मा, शुभम शर्मा, रूपेंद्र प्रधान आदि मौजूद थे।