Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा के निर्चाचित अध्यक्ष एवं सभासदों किया का सम्मान

भाजपा के निर्चाचित अध्यक्ष एवं सभासदों किया का सम्मान

हाथरस। भाजपा जिला कार्यालय पर निकाय चुनाव 2023 में भारतीय जनता पार्टी के सभी निर्चाचित नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदगण का सम्मान एवं अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और सञ्चालन निकाय चुनाव संयोजक एवं जिला महामंत्री रुपेश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में बोलते हुए नगरपालिका हाथरस से एतिहासिक मतों से जीतने वाली श्वेता चौधरी ने अपनी जीत भारतीय जनता पार्टी के कुशल नेतृत्व और योगी मोदी सरकार के जनहित योजनाओं के देते हुए अपने चुनाव में लगे भारतीय जनता पार्टी हाथरस नगर के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद दिया तथा सबको विश्वास दिलाया कि ट्रिपल इंजन की सरकार से हाथरस नगर पालिका का विकास और तेज गति से होगा। नगर पंचायत पुरदिलनगर के नव निर्वाचित अध्यक्ष हर्षकान्त कुशवाहा ने कहा कि ये जीत कार्यकर्ताओं की जीत है जन जन में मोदी और योगी के विश्वास की जीत है। मैं पुरदिलनगर की समस्त जनता को विश्वास दिलाता हूँ कि अपने कार्यकाल में अपनी नगर पंचायत का सबसे अधिक विकास करके दिखलाऊंगा। सहपऊ नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी की नव निर्चाचित अध्यक्षता शीला देवी ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र एसी पार्टी है जहाँ जाति और धर्म देखकर टिकिट नहीं दिया जाता इसीलिए मैं भी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की भावना को रखकर सहपऊ का विकास करुँगी। सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर ने कहा कि प्रदेश में 17 मेयर की सीट और हाथरस में श्वेता चौधरी की रिकॉर्ड मतों से जीत इस बात को दर्शाती है कि जनता में मोदी और योगी सरकार के प्रति विश्वास दिन – प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और 2024 में प्रचंड बहुमत के साथ मोदी जी की सरकार बनने वाली है। सिकंद्रराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राना ने कहा कि नगरपालिका हाथरस में रिकॉर्ड मतों से जीत यह दर्शाता है कि 2024 में भी हम रिकॉर्ड मतों से भाजपा सरकार बनायेंगे। अपने अध्यक्ष्यीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने हाथरस की जनता को धन्यवाद् देते हुए कहा कि ये जीत भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ संकल्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की जीत है जिन्होंने दिन रात मेहनत करके हाथरस जनपद में कमल के फूल को खिलाया है और यही कार्यकर्ता 2024 में भी प्रचंड बहुमत के साथ मोदी सरकार को बनायेंगे ऐसा मेरा विश्वास है। इस कार्यक्रम में राजेश दिवाकर, रामेश्वर उपाध्याय, राजेश सिंह गुड्डू, हरिशंकर राना, पवन रावत, विशाल गुप्ता, अनिल सिसोदिया, राजकुमार शर्मा, शरद माहेश्वरी ,धर्मेन्द्र उपाध्याय, राजपाल सिंह, शिवदेव दीक्षित, ओजवीर सिंह राणा, मोहित बघेल, चौ० चन्द्रवीर सिंह, दिलीप पोधार, देवेन्द्र शर्मा, मोरमुकुट गुप्ता, सतेन्द्र सिंह, नीरेश सिंह, रामहरी चाहर, रामकुमार माहेश्वरी, विपुल लुहारिया, निर्देश वार्ष्णेय, प्रज्ञा वार्ष्णेय, सुनीता वर्मा, स्मृति पाठक, सुचेता जॉन, आदि भाजपा रहे। भाजपा सभासदगण में अतुल कुमार, हरीशंकर, श्रीमती जयश्री, अनुराधा, किशन गोपाल, सूरज कुमार माहौर, विमलेश, अशोक गोला, सुन्द्रम, अंकित शर्मा, अनुपम शर्मा आदि मौजूद थे।