Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बागपत जिलाधिकारी ने किया यमुना नदी के काठा व अलीपुर तटबंध का निरीक्षण

बागपत जिलाधिकारी ने किया यमुना नदी के काठा व अलीपुर तटबंध का निरीक्षण

बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज खेकड़ा तहसील के यमुना नदी के तट के अलीपुर व काठा तटबंध का निरीक्षण किया। उन्होंने यमुना नदी के जल स्तर का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ क्षेत्र के जो दो-तीन गांव पूर्व में प्रभावित हुए थे, उनमें इस बार पूरी तरह से चाक-चौबंद व्यवस्था रहे। बाढ़ के समय और अति वर्षा के समय किसी तरह की कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा किए गए कार्यों का भी सत्यापन किया। उन्होंने समस्त बाढ़ क्षेत्र की सभी 11 चौकियों पर कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट में बाढ़ कंट्रोल रूम का नम्बर 0121-2220520 व 9412752348 हर समय संचालित रहना चाहिए। बाढ़ कंट्रोल संबंधी कोई भी समस्या है तो उसका तत्काल समाधान करा जाए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी खेकड़ा ज्योति शर्मा, अधिशासी अभियंता सिंचाई उत्कर्ष भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।