Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 45 लाख से बनेगी महावीर नगर व भीम नगर की गलियॉ

45 लाख से बनेगी महावीर नगर व भीम नगर की गलियॉ

फिरोजाबाद। नगर विधायक मनीष असीजा ने भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार व महापौर कामिनी राठौर के संग महावीर नगर नगर गली नं. 2 रॉयल सिटी पब्लिक स्कूल वाली गली में 42 लाख रूपए की धनराशि से सड़क निर्माण कार्यो का हवन-पूजन कर शुभारम्भ किया। यह निर्माण कार्य ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड द्वारा कराया जायेगा।
गुरूवार को नगर विधायक मनीष असीजा ने मौहल्ला भीम नगर व महावीर नगर गली नं. 2 में 42 लाख रूपए की धनराशि के सड़क निर्माण कार्यो का विधि-विधान से हवन पूजन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर नगर विधायक ने कहा कि यह निर्माण कार्य मुख्यमंत्री उ.प्र. सरकार की घोषणा वर्ष 2023-24 त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत कराया जा रहा है। मौहल्ला भीम नगर व महावीर नगर की गलियां काफी क्षत्रिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय निवासियों द्वारा लगातार उसके निर्माण की मांग की जा रही थी। लगभग 900 मीटर लम्बाई की गलियों का सीसी द्वारा निर्माण कार्य कराया जायेगा। जिसकी लागत 45 लाख रूपए है। हवन-पूजन के दौरान महापौर कामिनी राठौर, महानगर अध्यक्ष भाजपा राकेश संखवार, पार्षद सुनील मिश्रा, पार्षद संघमित्रा, मोहित अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप इंजीनियर, दुष्यन्त शर्मा, अमन मिश्रा, अर्चित गुप्ता, आकाश गुप्ता, किशोर अग्रवाल बंटी आदि मौजूद रहे।